up panchayat2021 Archives | Soochana Sansar

UP के नवनिर्वाचित प्रधानों का शपथ ग्रहण समारोह 25 व 26 को | UP Panchayat Chunav 2021
उत्तर प्रदेश में गांव के सरकार की गठन के लिए दो मई को परिणाम आने के बाद भी शपथ लेने का इंतजार करने रहे विजेताओं के लिए बड़ी खुशखबरी है। ग्राम प्रधान के पद का चुनाव जीतने वालों का अब इंतजार समाप्त हो गया है। इनको शपथ दिलाने का इंतजाम हो गया है। उत्तर प्रदेश में पंचायत चुनाव की मतगणना दो, तीन व चार मई तक चली और गांवों को उनकी नई सरकार मिल गई। पंचायती विभाग ने प्रस्ताव में 12 मई को शपथग्रहण की बात की थी, लेकिन गांवों में तेजी से फैल रहे कोरोना के मद्देनजर हर कार्यक्रम पर रोक लगा दी थी।

राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देश पर उत्तर प्रदेश पंचायती राज विभाग ने पंचायत चुनाव में ग्राम प्रधान पद पर जीत करने वालों को शपथ दिलाने का कार्यक्रम तय कर लिया है। विजेता ग्राम प्रधानों को 25 व 26 मई को शपथ दिलाई जाएगी। इसके लिए सभी जिलाधिकारियों को 24 मई तक अपना इंतजाम पूरा कर लेना होगा। 25 व 26 मई को वर्चुअल शपथ समारोह के बाद 27 मई को नवनिर्वाचित प्रधानों की बैठक होगी। कोरोना वायरस संक्रमण के कारण इनकी पहली बैठक भी वर्चुअल ही होगी। सरकार के निर्देश हैं कि संगठित ग्राम पंचायतों की पहली बैठक 27 मई को आयोजित हो। सीएम योगी के आदेश के बाद 24 मई को सभी जिले के डीएम ग्राम पं

चायतों के गठन का नोटिफिकेशन जारी करेंगे।

जीतकर भी प्रयागराज के 911 प्रधान नहीं ले पाएंगे : प्रयागराज में विजेता 1522 ग्राम प्रधानों में से 911 शपथ नहीं ले पाएंगे। सिर्फ 611 को ही शपथ दिलाई जाएगी। जिले की 1540 ग्राम सभाओं में महज 611 प्रधान ही शपथ ले सकेंगे। शेष 911 इनका शपथ ग्रहण समारोह बाद में ही कराया जाएगा। प्रयागराज जिले में 1540 ग्राम सभा में पहले चरण मे 15 अप्रैल को मतदान हुआ। इसके बाद प्रधान के तो सभी पद भर गए, लेकिन ग्राम पंचायत सदस्य के 19 हजार से अधिक पदों में से लगभग 10 हजार पद रिक्त हैं। अब पंचायत के लिए शपथ ग्रहण का समय 26 जून तक तय है। यहां लगभग सभी ब्लॉक में कुछ न कुछ ग्राम प्रधानों का शपथ ग्रहण फंसेगा। बहादुरपुर ब्लॉक में एक दर्जन से अधिक प्रधान ऐसे हैं, जिनका शपथ ग्रहण फिलहाल संभव नहीं है। डीपीआरओ, रेनू श्रीवास्तव ने बताया कि कोरम पूरा न होने के कारण 1540 ग्राम सभाओं में से महज 611 प्रधान ही फिलहाल शपथ ले सकेंगे। शेष का शपथ ग्रहण अगले चरण में संभव होगा।

उत्तर प्रदेश में 29 अप्रैल को पंचायत चुनाव संपन्न हुए।  इसके बाद वोटों की गिनती 2 मई को शुरू हुई। 20 दिन बाद ग्राम प्रधान व पंचायत सदस्यों के शपथ ग्रहण की तारीख तय हो गई है। इसी के साथ शनिवार यानी आज ग्राम पंचायतों का गठन, ग्राम प्रधानों और क्षेत्र पंचायत सदस्यों के शपथ ग्रहण की तारीखों की भी घोषणा की गई है। 25 व 26 मई को इनका शपथ ग्रहण समारोह होगा। इसके लिए शासन ने आदेश जारी कर दिया है। प्रदेश का पंचायती राज विभाग इन सभी को 25 व 26 मई को शपथ दिला देगा। इसके बाद भी बड़े लोग इससे वंचित रहेंगे। इनमें बड़ी संख्या में वह लोग हैं, जिनकी परिणाम आने से पहले ही कोरोना संक्रमण या फिर अन्य कारण से मृत्यु हो गई है। इसके साथ ही परिणाम में विवाद होने के कारण भी बड़ी संख्या में लोग ग्राम प्रधान का चुनाव जीतने के बाद भी शपथ लेने से  वंचित रहेंगे।

The post UP के नवनिर्वाचित प्रधानों का शपथ ग्रहण समारोह 25 व 26 को | UP Panchayat Chunav 2021 appeared first on Soochana Sansar.

15 जून के बाद होने की संभावना, उत्तर प्रदेश में जिला पंचायत अध्यक्ष तथा ब्लाक प्रमुख के चुनाव टले | UP Panchayat Election 2021
उत्तर प्रदेश में ग्राम प्रधान तथा ग्राम पंचायत सदस्य के चुनाव के साथ ही क्षेत्र पंचायत तथा जिला पंचायत सदस्य का चुनाव कराया गया था। अब 75 जिला पंचायत अध्यक्ष के साथ 826 ब्लॉक प्रमुखों का चुनाव होना है। नवनिर्वाचित 3050 सदस्य 75 जिला पंचायत अध्यक्षों का चुनाव करेंगे। इनके साथ 75,845 क्षेत्र पंचायत सदस्य 826 ब्लॉक प्रमुखों को चुनने के लिए मतदान करेंगे। जिला पंचायत सदस्य पदों के लिए प्रमुख दलों ने समर्थित उम्मीदवारों को चुनाव मैदान में उतारा था।

जिला व क्षेत्र पंचायत अध्यक्ष पदों के चुनाव में प्रमुख दलों के निर्वाचित सदस्यों से अलावा निर्दलीयों की भूमिका महत्वपूर्ण होती है। प्रदेश में इस बार 3050 विजेता में निर्दलीयों की संख्या ही सर्वाधिक है। इसी कारण अब जिला पंचायत अध्यक्ष के चुनाव में इनकी भूमिका काफी अहम होगी। जोड़तोड़ वाले इस चुनाव में सत्ता का दखल निर्णायक होता है। इसके साथ ही धनबल और बाहुबल भी जिला पंचायत अध्यक्ष तथा ब्लाक प्रमुख का चुनावी समीकरण बनाते बिगाड़ते हैं।

इलाहाबाद हाई कोर्ट के निर्देश के बाद उत्तर प्रदेश में गांव की सरकार बनाने के लिए त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव कराने के बाद योगी आदित्यनाथ सरकार कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण के कारण अगला कदम बढ़ाने से हिचक रही है। गांवों में भी तेजी से बढ़ते मामलों के कारण अब प्रदेश सरकार ने जिला पंचायत अध्यक्ष तथा ब्लाक प्रमुख का चुनाव फिलहाल टालने का फैसला किया है। अब सरकार की प्राथमिकता पर कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण पर नियंत्रण करना है। उत्तर प्रदेश पंचायती राज विभाग ने ब्लॉक प्रमुख और जिला पंचायत अध्यक्ष के चुनाव को कोरोना वायरस से बढ़ते संक्रमण के कारण फिलहाल टाल दिया है।

अब इनको 15 जून के बाद कराने का कार्यक्रम जारी हो सकता है। पहले जिला पंचायत अध्यक्ष तथा ब्लाक प्रमुख का चुनाव 15 से 20 मई के बीच होना तय माना जा रहा था। फिलहाल सरकार ने 17 मई कोरोना कर्फ्यू लगा रखा है, जिसके कारण भी यह संभव नहीं था। इस दौरान तमाम तरह की बंदिश होती है।

The post 15 जून के बाद होने की संभावना, उत्तर प्रदेश में जिला पंचायत अध्यक्ष तथा ब्लाक प्रमुख के चुनाव टले | UP Panchayat Election 2021 appeared first on Soochana Sansar.