up Archives | Soochana Sansar

सीएम योगी आदित्यनाथ के सिद्धार्थनगर दौरे से पहले शिक्षा मंत्री के भाई का इस्तीफा | UP Latest News Update
उत्तर प्रदेश के बेसिक शिक्षा राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ. सतीश द्विवेदी के भाई डॉ. अरुण कुमार द्विवेदी ने बुधवार को सिद्धार्थ विश्‍वविद्यालय, कपिलवस्तु में असिस्‍टेंट प्रोफेसर पद से इस्‍तीफा दे दिया है। उन्‍होंने व्‍यक्तिगत कारणों से इस्‍तीफा देने की बात कही है। हालांकि सीएम योगी आदित्यनाथ के सिद्धार्थनगर दौरे से पहले शिक्षा मंत्री के भाई का इस्तीफा डैमेज कंट्रोल के रूप में भी देखा जा रहा है। विश्‍वविद्यालय के कुलपति प्रो. सुरेन्‍द्र दुबे ने उनका इस्‍तीफा स्‍वीकार भी कर लिया है। सिद्धार्थनगर के सिद्धार्थ विश्वविद्यालय में मंत्री के भाई की नियुक्ति अल्प आय वर्ग (ईडब्ल्यूएस) कोटे से हुई थी। उनकी नियुक्ति को लेकर इंटरनेट मीडिया पर लगातार सवाल उठाए जा रहे थे। विवादों में घिरने के बाद उन्‍होंने यह कदम उठाया है।

यूपी सरकार में बेसिक शिक्षा मंत्री डॉ. सतीश द्विवेदी के सगे भाई डॉ. अरुण कुमार की नियुक्ति सिद्धार्थ यूनिवर्सिटी कपिलवस्तु में मनोविज्ञान विभाग में हुई थी। लेकिन, इनकी नियुक्ति  विवादों के घेरे में आ गई, जिसके बाद से लगातार जांच की मांग की जा रही थी। डॉ. अरुण कुमार द्विवेदी पर आरोप है कि उन्‍होंने अपनी पत्‍नी के भी नौकरी में रहते हुए और उन्‍हें करीब 70 हजार रुपये मासिक से ज्‍यादा वेतन मिलते हुए गलत ढंग से ईडब्‍लूएस सर्टिफिकेट हासिल किया था। डॉ. अरुण भी पूर्व में वनस्थली विश्वविद्यालय में नौकरी करते थे।

अधिवक्ता और सोशल एक्टिविस्ट नूतन ठाकुर ने पूरे मामले की जांच करवाने की मांग करते हुए कहा था कि डॉ. अरुण की नियुक्ति अल्प आय वर्ग कोटे से हुई है। डॉ अरुण वनस्थली विद्यापीठ राजस्थान में भी प्रोफेसर थे। साथ ही वह शिक्षा मंत्री के भाई भी हैं। ऐसे में उनके द्वारा प्रस्तुत किए गए गरीबी के प्रमाण पत्र पर सवाल खड़े होते हैं। नूतन ठाकुर ने राज्यपाल आनंदीबेन पटेल को इस संबंध में साक्ष्यों के साथ पत्र लिखा। इसके बाद राजभवन ने पूरे विवाद में हस्तक्षेप करते हुए विश्वविद्यालय प्रशासन को पत्र जारी कर स्थिति स्पष्ट करने को कहा था।

अरुण द्विवेदी का अल्प आय वर्ग प्रमाणपत्र वर्ष 2019 में जारी हुआ था। इसी आधार पर उन्हें 2021 में सिद्धार्थ विश्वविद्यालय में नौकरी मिली। भाई की नियुक्ति को लेकर छिड़े विवाद पर मंत्री सतीश द्विवेदी ने सफाई देते हुए कहा था कि जिसे भी इस बारे में आपत्ति हो वो जांच करवा सकता है। उन्‍होंने कहा था कि एक अभ्यर्थी ने आवेदन किया और विश्वविद्यालय ने निर्धारित प्रक्रिया का पालन करते हुए चयन किया है। इस मामले में न मेरा कोई हस्तक्षेप है और न कोई लेना देना है। किसी को कोई आपत्ति हो तो जांच करा कर सकता है। मैं विधायक और मंत्री हूं लेकिन मेरी आर्थिक स्थिति से मेरे भाई को आंकना उचित नहीं है।

बेसिक शिक्षा राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ. सतीश द्विवेदी सिद्धार्थनगर जिले की इटवा सीट से विधायक हैं। उनके भाई का चयन सिद्धार्थ विश्वविद्यालय, कपिलवस्तु में मनोविज्ञान विभाग में एसोसिएट प्रोफेसर के पद पर हुआ था। 21 मई को अरुण के विश्वविद्यालय में ज्वाइन करने के बाद से ही सोशल मीडिया पर तमाम पोस्ट वायरल हो रहे हैं। विपक्षी दल इसे गरमाने में जुटे थे तो आम आदमी पार्टी के नेताओं ने बकायदा इस पर आंदोलन शुरू कर दिया था। इस बीच राजभवन ने भी सिद्धार्थ विश्वविद्यालय  के कुलपति से पूरे मामले में जवाब-तलब किया था।

सिद्धार्थ विश्‍वविद्यालय, कपिलवस्तु में असिस्‍टेंट प्रोफेसर पद से इस्‍तीफा देने के बाद डॉ. अरुण कुमार द्विवेदी ने प्रेस वार्ता कर इस बात की जानकारी मीडिया को दी। इस दौरान वह भावुक होकर बोले कि मेरे लिए मेरा परिवार सर्वोपरि है। मेरे चयन के चलते मेरे भाई पर अनर्गल आरोप लगातार लगाए जा रहे थे, इससे आहत होकर मैंने सिद्धार्थ विश्वविद्यालय कपिलवस्तु के कुलपति सुरेंद्र दुबे को असिस्टेंट प्रोफेसर पद से इस्तीफा सौप दिया है।

The post सीएम योगी आदित्यनाथ के सिद्धार्थनगर दौरे से पहले शिक्षा मंत्री के भाई का इस्तीफा | UP Latest News Update appeared first on Soochana Sansar.

यूपी सरकार के कोविड प्रबंधन से हर दिन गिर रहा कोरोना का ग्राफ | CM Yogi Adityanath
नए मामलों के साथ एक्टिव मरीजों की संख्या में कमी आई है। प्रदेश के कई दर्जन जिले ऐसे थे, जिनमें अप्रैल के आखिर में नए मरीजों की संख्या सैकड़ों में होती थी, लेकिन अब इन जिलों में कोरोना संक्रमण के नए मामले दहाई की संख्या में पहुंच गए हैं। प्रदेश में कोरोना मरीजों की संख्या में गिरावट के लिए राज्य सरकार के उठाए गए सख्त और अहम कदमों को अहम माना जा रहा है। कोरोना संकट के बीच यूपी सरकार के उठाए गए कदमों की विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) और नीति आयोग ने भी सराहना की है।

उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार लगातार कोरोना की रोकथाम के लिए कदम उठा रही है। प्रदेश में पिछले करीब एक महीने से आंशिक कोरोना कर्फ्यू  है। सिर्फ जरूरी सेवाओं को ही छूट है। सरकार भी मान रही है कि लागू किए गए आंशिक कोरोना कर्फ्यू की इसमें अहम भूमिका है। इसके साथ-साथ राज्य में सरकार ने स्वास्थ्य सुविधाओं पर भी ध्यान दिया, जिससे मरीजों को सही समय पर इलाज मिलना तय हुआ।

शहर के बाद अब गांव पर फोकस : कोरोना संक्रमण की चेन तोड़ने के लिए शहर के बाद अब ग्रामीण क्षेत्रों में सर्तकता और बढ़ा दी गई है। गांव में लोगों की स्क्रीनिंग से लेकर संक्रमित होने पर उन्हें इलाज की सुविधा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) पर ही मिले इस पर जोर दिया जा रहा है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर ग्रामीण क्षेत्रों की सीएचसी पर आक्सीजन की सुविधा युक्त 15 बेड होंगे। सभी जिलों में जिला अस्पताल व महिला अस्पतालों के बाद घनी आबादी वाले इलाके में स्थित सीएचसी पर भी आक्सीजन प्लांट लगाए जाएंगे।सीएचसी के साथ-साथ ग्रामीण क्षेत्रों की पीएचसी पर भी पर्याप्त पैरामेडिकल स्टाफ उपलब्ध हो इसके लिए जल्द भर्ती प्रक्रिया भी शुरू की जाएगी। वहीं अब आयुष के डॉक्टरों को भी तैनात किया जाएगा।

प्रति दिन हो रही एक हजार मीट्रिक टन आक्सीजन की आपूर्ति : प्रदेश में आक्सीजन की सप्लाई लगातार बढ़ाई जा रही है। प्रदेश में प्रति दिन एक हजार मीट्रिक टन से अधिक आक्सीजन की आपूर्ति की जा रही है। अपर मुख्य सचिव, गृह अवनीश कुमार अवस्थी ने बताया कि एक दिन में होम आईसोलेशन के 3900 मरीजों को भी 29.23 मीट्रिक टन आक्सीजन की सप्लाई सुनिश्चित कराई गई। लिंडे, आइनॉक्स व रियालंस कंपनी से ट्रेन के जरिए प्रदेश में आक्सीजन की आपूर्ति की जा रही है। प्रदेश में अब तक 30 आक्सीजन एक्सप्रेस व 14 जीवन रक्षक आक्सीजन एक्सप्रेस से लिक्विड मेडिकल आक्सीजन कानपुर, गोरखपुर, मुरादाबाद, आगरा, वाराणसी, मेरठ, गाजियाबाद, मीरजापुर, बरेली, लखनऊ, सहारनपुर मंडलों में पहुंचाई गई।

15 दिनों में हर जिले में बनेंगे पीडियाट्रिक आइसीयू : दूसरी लहर के बाद संभावित तीसरी लहर से निपटने के लिए राज्य सरकार अभी से पुख्ता इंतजाम करने में जुटी हुई है। राज्य सरकार ने ग्रामीण क्षेत्रों में कांटेक्ट ट्रेसिंग और तेज करने व लक्षण युक्त रोगियों को चिन्हित करने के निर्देश दिए हैं। यही नहीं कोरोना से बचाव के लिए टीकाकरण अभियान को भी तेज किया जाएगा। निरक्षर, दिव्यांग व निराश्रित लोगों का पंजीकरण कराने में स्वास्थ्यकर्मी मदद करेंगे। प्रत्येक मेडिकल कॉलेज में 100 बेड का पीडियाट्रिक आइसीयू (पीकू) बनाया जाएगा। 15 दिनों में हर जिले में एक-एक पीकू की स्थापना होगी। पहले चरण में महिला अस्पताल में यह बनाए जाएंगे।

प्रति दिन हो रही एक हजार मीट्रिक टन आक्सीजन की आपूर्ति : प्रदेश में आक्सीजन की सप्लाई लगातार बढ़ाई जा रही है। प्रदेश में प्रति दिन एक हजार मीट्रिक टन से अधिक आक्सीजन की आपूर्ति की जा रही है। अपर मुख्य सचिव, गृह अवनीश कुमार अवस्थी ने बताया कि एक दिन में होम आईसोलेशन के 3900 मरीजों को भी 29.23 मीट्रिक टन आक्सीजन की सप्लाई सुनिश्चित कराई गई। लिंडे, आइनॉक्स व रियालंस कंपनी से ट्रेन के जरिए प्रदेश में आक्सीजन की आपूर्ति की जा रही है। प्रदेश में अब तक 30 आक्सीजन एक्सप्रेस व 14 जीवन रक्षक आक्सीजन एक्सप्रेस से लिक्विड मेडिकल आक्सीजन कानपुर, गोरखपुर, मुरादाबाद, आगरा, वाराणसी, मेरठ, गाजियाबाद, मीरजापुर, बरेली, लखनऊ, सहारनपुर मंडलों में पहुंचाई गई।

योगी के कोविड प्रबंधन से संतुष्ट हैं मोदी : योगी सरकार के कोविड प्रबंधन की सराहना विश्व स्वास्थ्य संगठन और नीति आयोग पहले ही कर चुका है। अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी इसे लेकर संतोष जताया है। अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी के साथ ही प्रधानमंत्री ने पूरे उत्तर प्रदेश की स्थिति की जानकारी ली। मुख्य सचिव आरके तिवारी द्वारा दी गई रिपोर्ट से संतुष्ट होकर उन्होंने यूं ही काम करते रहने के लिए प्रेरित किया। पीएम मोदी ने मंगलवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए प्रदेश मुख्य सचिव और वाराणसी के वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारियों से वहां की स्थिति की समीक्षा की। बकौल मुख्य सचिव, उन्होंने पीएम को वाराणसी में कोरोना नियंत्रण की विस्तृत रिपोर्ट देने के साथ ही प्रदेश में कोविड प्रबंधन के तहत किए जा रहे काम की जानकारी दी।

रिकवरी दर बढ़कर 90 फीसद से अधिक : वर्तमान में यूपी की संक्रमण दर 3.2 फीसद रह गई है, जबकि रिकवरी दर बढ़कर 90 फीसद से अधिक हो गई है। उन्हें बताया कि सरकार गांवों को संक्रमण से बचाने के लिए गांव-गांव सर्वे करा रही है। ग्रामीणों की जांच कराई जा रही है। हर गांव में क्वारंटाइन सेंटर बनाए गए हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ खुद भी लगातार जिले और वहां के गांवों का दौरा कर भौतिक जायजा ले रहे हैं। इन सारे प्रयासों की प्रधानमंत्री ने भी सराहना की है। सुधार की स्थिति पर संतोष जताया और अधिकारियों को इसी तरह काम करते रहने के लिए प्रोत्साहित किया।

सीएम योगी ने 11 मंडलों के 47 जिलों का किया दौरा : कोरोना के खिलाफ जारी जंग में शुरुआत से ही टीम वर्क पर जोर देने वाले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ घोर आपदा के इस काल में खुद कर्तव्यनिष्ठ टीम लीडर बनकर उभरे हैं। इन विषम परिस्थितियों में खुद कोरोना संक्रमण का दंश झेलने के बाद अब वह इस अभूतपूर्व चुनौती से निपटने के लिए खुद मैदान में आ डटे हैं। वह अब तक 11 मंडलों के 47 जिलों का दौरा कर चुके हैं। सीएम योगी दूसरी लहर के दौरान 14 अप्रैल को खुद कोविड संक्रमित हो गए थे, लेकिन होम आइसोलेशन में रहते हुए भी उन्होंने टीम लीडर की महती जिम्मेदारी बखूबी निभाई। रोजाना न सिर्फ शासन के वरिष्ठ अफसरों के साथ सूबे में कोरोना प्रबंधन की समीक्षा की बल्कि वर्चुअल संवाद कार्यक्रमों की श्रंखला के जरिये समाज के विभिन्न तबकों से रूबरू हुए। उन्हें जागरूक किया और इस लड़ाई में कोरोना से दो-दो हाथ करने के लिए उनका उत्साहवर्धन भी। 30 अप्रैल को कोरोना जांच रिपोर्ट निगेटिव आते ही योगी ने मैदान में मोर्चा संभाल लिया।

The post यूपी सरकार के कोविड प्रबंधन से हर दिन गिर रहा कोरोना का ग्राफ | CM Yogi Adityanath appeared first on Soochana Sansar.

UP में पूरी तैयारी से कोरोना की दूसरी लहर का हुआ सामना- मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ | UP CM in Muzaffarnagar
सीएम योगी आदित्‍यनाथ ने कहा कि कोरोना की दूसरी लहर का यूपी ने पूरी तैयारी के साथ सामना किया। प्रदेश सरकार कोरोना की तीसरी लहर से निपटने की तैयारी में जुटी है। सोमवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कलक्ट्रेट में नवनिर्मित कोविड-19 कमांड एवं कंट्रोल का जायजा लेने पहुंचे। पूर्व निर्धारित कार्यक्रम अनुसार उनका हेलीकाप्टर पुलिस लाइन स्थित हेलीपैड पर सुबह 11.10 मिनट पर उतरा। केंद्रीय राज्यमंत्री डा. संजीव बालियान, राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार कपिल देव तथा चार विधायकों ने उनका स्वागत किया।

कोविड-19 कमांड एवं कंट्रोल सेंटर का किया निरीक्षण

कोविड-19 कमांड एवं कंट्रोल सेंटर का निरीक्षण कर मुख्यमंत्री ने केंद्रीय राज्यमंत्री डा. संजीव बालियान, राज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल सहित विधायकों तथा डीएम व एसएसपी सहित पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों संग बैठक की। बैठक उपरांत उन्होंने मीडिया को संबोधित करते हुए कहा कि कोरोन महामारी के विरुद्ध प्रधानमंत्री के नेतृत्व में लड़ाई जारी है। आबादी के हिसाब से उत्तर प्रदेश देश का सबसे बड़ा राज्य है। लेकिन प्रदेश ने पूरी तैयारी के साथ कोरोना वायरस संक्रमण की दूसरी लहर का सामना किया। अप्रैल माह में कोरोना के प्रदेश में जहां एक लाख से अधिक केस आ रहे थे। वहीं उस पर पूरी तरह से अंकुश लगाते हुए कमी लाई गई। कहा कि 30 अप्रैल तक उत्‍तर प्रदेश में तीन लाख पाजिटिव केस मिले, लेकिन अब पाजिटिविटी में काफी गिरावट आ गई है।

90 प्रतिशत हुआ रिकवरी रेट

सीएम ने कहा कि प्रदेश में कोरोना के सर्वाधिक टेस्ट हुए हैं और रिकवरी रेट भी 90 प्रतिशत पर पहुंच गया है। 18 प्लस के चार लाख से अधिक युवाओं को वैक्सीन लग चुकी है। मुख्यमंत्री ने कहा कि कोरोना की दूसरी लहर में आक्सीजन तथा रेमडेसिविर के लिए लोगों में होड़ लग गई थी। आपदा के समय धैर्य हमारा मित्र होता है। उन्होंने कहा कि जब जनता के लोगों का मनोबल बढाना चाहिए था उस समय कुछ लोगों ने भ्रांति फैलाने का काम किया। उन्होंने कहा कि एक समय अव्यवस्था की स्थिति बनी लेकिन उस पर पूरी तरह से कंट्रोल कर लिया गया। उन्होंने कहा कि कोरोना वायरस संकमण की दूसरी लहर पर काबू करने की तैयारी पूरी की जा रही है। सभी आवश्यक कार्यवाही कर ली गई हैं।

The post UP में पूरी तैयारी से कोरोना की दूसरी लहर का हुआ सामना- मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ  | UP CM in Muzaffarnagar appeared first on Soochana Sansar.

LIVE निरीक्षण के दौरान मुख्‍यमंत्री योगी बोले- आप जिम्मेदार हो, जिम्मेदारी से करो काम | CM Yogi Adityanath
उनका हेलीकाप्टर करीब पौने दो बजे पुलिस लाइन के हेलीपैड पर उतरा। यहां पर पहले से ही भाजपा नेता एवं मंत्री सुरेश राणा, मंत्री धर्मसिंह सैनी, जिलाध्यक्ष महेंद्र सैनी, पूर्व विधायक राजीव गुंबर, पूर्व सांसद राधव लखनपाल, देवबंद विधायक कुंवर बृजेश सिंह मौजूद थे। इन सभी नेताओं ने हेलीकाप्टर से उतरते ही मुख्यमंत्री का स्वागत किया। कुछ देर भाजपा नेताओं से मुख्यमंत्री ने हेलीपैड पर ही गुफ्तगूं की। इसके बाद वह सीधे कलक्ट्रेट में बनाए गए कोविड सेंटर में पहुंचे। मुख्यमंत्री ने कोविड सेंटर का निरीक्षण कर कमिश्नर, डीएम और एसएसपी को निर्देश दिए कि कोविड सेंटर में आने वाली हर समस्या व शिकायत पर तत्काल प्रभाव से कार्रवाई होनी चाहिए। इसके बाद वह जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक करने के लिए निकल गए।

होम आइसोलेशन वालों का भी रखे ध्यान : सीएम कोविड सेंटर के दौरान उन्होंने यहां पर तैनात कर्मचारियों और अधिकारियों से कहा कि कोविड सेंटर में अधिकतर होम आइसोलेशन के मरीजों और उनके स्वजनों के फोन आते हैं। इसलिए होम आइसोलेशन के मरीजों का अधिक ख्याल रखा जाए। यदि किसी को घर पर आक्सीजन की जरूरत पड़ रही है तो उसे तत्काल मुहैया कराई जाए। किसी भी मरीज को कोई परेशानी नहीं होनी चाहिए।

हेलीपैड पर शारीरिक दूरी के साथ भाजपा नेताओं ने किया स्वागत मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सहारनपुर आगमन पर हेलीपैड पर नियमों का खूब पालन किया गया। इस दौरान स्वागत के लिए जिन भाजपा नेताओं को हेलीपैड पर जाना था। उन्हें पहले ही हिदायत दे दी गई थी कि वह नियमों का पालन करेंगे। रिजर्व पुलिस लाइन सहारनपुर में हेलीपैड पर पहुंचे भाजपा के कई मंत्री, विधायकों ने मुख्यमंत्री का स्वागत किया। इस दौरान शारीरिक दूरी और मास्क का प्रयोग किया गया।

गन्ना विकास मंत्री सुरेश राणा ने व्‍यवस्‍थाओं का लिया जायजा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सर्किट हाउस में होने वाली बैठक के मद्देनजर प्रदेश चीनी एवं गन्ना विकास मंत्री सुरेश राणा ने सर्किट हाउस पहुंच वहां की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। कमिश्नर एवी राजमौलि, डीआईजी उपेंद्र कुमार अग्रवाल, जिलाधिकारी अखिलेश सिंह समेत पूरा प्रशासनिक अमला सर्किट हाउस में जमा है। गन्ना मंत्री सुरेश राणा ने व्यवस्थाओं को लेकर सभी अधिकारियों से बात की।

निरीक्षण के दौरान योगी बोले- आप जिम्मेदार हो, जिम्मेदारी से काम करो मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रत्येक अधिकारी और कर्मचारी से बात की। उनका हौसला बढ़ाया। यहीं से बैठकर कोरोना को वह लोग कंट्रोल कर सकते हैं। यहां की लापरवाही सबसे खतरनाक साबित हो सकती है। इसलिए जिम्मेदारों की तरह जिम्मेदारी निभाएं और प्रत्येक मरीज को बेहतर उपचार दिलाए। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने स्वास्थ्य विभाग वाले भाग में पहुंचकर कहा कि डाक्टर इस समय दिल से मरीजों का उपचार कर रहे हैं। उन्हें पूरा विश्वास है कि यहां पर ड्यूटी देने वाले डाक्टर और अन्य कर्मचारी कतई लापरवाही नहीं करेंगे। बता दें कि कोविड कमांड एवं कंट्रोल सेंटर के बारे में जिलाधिकारी अखिलेश सिंह मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पूरी जानकारी दे रहे थे। सर्किट हाउस में अधिकारियों व जनप्रतिनिधि के साथ बैठक में सीएम ने जरूरी दिशा निर्देश दिए। उन्‍होंने कोरोना संबंधी तैयारियों का भी जायजा लिया। सीएम ने इस दौरान अधिकारियों से कोरोना की शहर में स्थिति के बारे में जानकारी ली।

The post LIVE निरीक्षण के दौरान मुख्‍यमंत्री योगी बोले- आप जिम्मेदार हो, जिम्मेदारी से करो काम | CM Yogi Adityanath appeared first on Soochana Sansar.

कैप्टन अमरिंदर सिंह- पंजाब के मामले में दखल न दें यूपी के सीएम | Captain Amarinder Singh replys to CM Yogi
पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की उस टिप्पणी पर कड़ी आपत्ति जताई है जिसमें उन्होंने कहा था कि पंजाब में मालेरकोटला को ईद के मौके पर धर्म के आधार पर जिला बनाना कांग्रेस की बंटवारे की नीति है। कैप्टन अमरिंदर सिंह ने कहा कि योगी आदित्यनाथ पंजाब का मामलों में अनावश्यक टिप्पणी न करें।

कैप्टन ने कहा कि ऐसी टिप्पणी से पंजाब के सांप्रदायिक सौहार्द्र के माहौल को खराब करना है। कहा कि सबको पता है कि सांप्रदायिक रूप से विभाजनकारी नीतियां किसकी है। कैप्टन ने यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ को सलाह दी कि वह कोविड से अपने लोगों को बचाने की तरफ ध्यान दें, जहां शवों को नदियों में फेंका जा रहा है। उन्हें मौत में भी गरिमा से वंचित किया जा रहा है।

बता दें, इससे पहले योगी आदित्यनाथ ने ट्वीट कर कैप्टन सरकार द्वारा ईद के दिन मालेरकोटला को 23वां जिला घोषित करने पर टिप्पणी की थी। कहा कि यह कांग्रेस की बंटवारे की नीति है। इस काम योगी ने भारत के संविधान के विपरीत भी बताया। सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि मत और मजहब के आधार पर किसी प्रकार का विभेद भारत के संविधान की मूल भावना के विपरीत है। इस समय, मलेरकोटला (पंजाब) का गठन किया जाना कांग्रेस की विभाजनकारी नीति का परिचायक है।

कैप्टन अमरिंदर सिंह ने कहा कि योगी अदित्यानाथ को पंजाब के मामलों से दूर ही रहना चाहिए। उन्होंने कहा कि पंजाब में उतर प्रदेश के मुकाबले बहुत बेहतर महौल है। कैप्टन ने कहा कि क्या वह (योगी अदित्यानाथ) पंजाब के सिद्धांतों या मलेरकोटला के इतिहास बारे में जानते हैं, जिसका सिख पंथ और गुरू साहिबान के साथ रिश्ता हरेक पंजाबी जानता है।

The post कैप्टन अमरिंदर सिंह- पंजाब के मामले में दखल न दें यूपी के सीएम | Captain Amarinder Singh replys to CM Yogi appeared first on Soochana Sansar.