नई दिल्ली। लोकसभा में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बजट भाषण पढ़ना शुरू कर दिया है। निर्मला सीतारमण बतौर वित्त मंत्री संसद में अपना 9वां बजट (Budget 2026-27 LIVE Updates) पेश कर रही हैं। वित्त मंत्री ने कहा कि सरकार के कदमों से 7 प्रतिशत का विकास और गरीबी कम करने में मदद मिली है। भारत को वैश्विक बाजारों से एकीकृत होना होगा। उन्होंने कहा कि सरकार ने व्यापक सुधार किए हैं। 2025 में 350 से अधिक सुधारों को शुरू किया गया है।

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा है कि देश में 7 नए हाई स्पीड रेल कॉरिडोर बनाए जांएगे, जो मुंबई से पुणे, पुणे से हैदराबाद, हैदराबाद से बेंगलुरु, हैदराबाद से चेन्नई, सिलिगुड़ी से वाराणसी के बीच तैयार होंगे।
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि मेगा टैक्सटाइल पार्क बनाए जाएंगे। नेशनल फाइबर स्कीम, मैन मेड फाइबर, एडवांस्ड फाइबर, नेशनल हैंडलूम पॉलिसी से कारीगरों को प्रोत्साहन और मदद दी जाएगी। एकेडमिक इंस्टीट्यूट से तकनीकी मदद संभव होगी।
वित्त मंत्री का बजट भाषण आप, संसद टीवी का आधिकारिक यूट्यूब चैनल, प्रेस सूचना ब्यूरो (पीआईबी) का यूट्यूब चैनल, डीडी न्यूज चैनल व अन्य प्राइवेट न्यूज चैनल पर देख सकते हैं।
बजट 2026 से जुड़े हर अपडेट्स की जानकारी के लिए जुड़े रहें जागरण बिजनेस के साथ