CM Yogi “जेवर एयरपोर्ट इसी महीने शुरू होगा”:पीएम मोदी करेंगे उद्घाटन..!

जेवर एयरपोर्ट का उद्घाटन फरवरी में होगा। पीएम मोदी एयरपोर्ट का उद्घाटन करेंगे। सीएम योगी ने बताया कि एरोड्रम लाइसेंस की कार्यवाही अंतिम चरण में है। लाइसेंस फाइनल होते ही उद्घाटन का डेट तय कर लिया जाएगा।

उन्होंने बताया- यूपी में 20 वॉटर वे भी बनाया जाएगा। पहला वाटर वे वाराणसी से हल्दिया तक शुरू हो चुका है। अयोध्या से हल्दिया वाटर वे का प्रस्ताव दिया है।

यूपी MSME को लीड करता है। भारत सरकार ने MSME के लिए दस हजार करोड़ का फंड रखा है। इसका लाभ यूपी के MSME को मिलेगा। यूपी सर्वाधिक लाभ ले पाएगा।

सीएम सोमवार को केंद्रीय बजट में यूपी को मिली सौगात के बारे में सोमवार को जानकारी दे रहे थे। उन्होंने केंद्रीय बजट को विजनरी बताते हुए पीएम मोदी और वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण को धन्यवाद दिया। कहा- पिछले 11 साल में पीएम मोदी के नेतृत्व में यात्रा तय की है उसी का परिणाम है कि 25 करोड़ की आबादी बीपीएल से निकलकर भारत की प्रगति में अपना योगदान दे रहे है। यह हर भारतीय के लिए गर्व की बात है कि भारत विश्व की तीसरी बड़ी अर्थव्यवस्था की ओर आगे बढ़ा है। पीएम के नेतृत्व में नेशन फर्स्ट का भाव रहा है हम अपने अधिकार ही भी कर्तव्य की बात भी करें।

मुख्यमंत्री आवास पर योगी आदित्यनाथ ने केंद्रीय बजट में यूपी को होने वाले लाभ के बारे में बताया।

मुख्यमंत्री आवास पर योगी आदित्यनाथ ने केंद्रीय बजट में यूपी को होने वाले लाभ के बारे में बताया।

पढ़िए सीएम योगी के प्रेस कांफ्रेंस की प्रमुख बातें…

1- MSME सेक्टर में यूपी को मिलेगी बढ़त

उत्तर प्रदेश को इस बजट से विशेष लाभ मिलने वाला है। एमएसएमई सेक्टर के लिए 10 हजार करोड़ रुपये का फंड, इंफ्रास्ट्रक्चर के लिए 20 हजार करोड़ रुपये की घोषणा, नए रेलवे कॉरिडोर, वाटरवे विकास और लॉजिस्टिक हब जैसी योजनाएं प्रदेश को नई ऊंचाइयों पर ले जाएंगी। फार्मा सेक्टर, डेटा सेंटर हब, इलेक्ट्रॉनिक मैन्युफैक्चरिंग, ग्रामीण विकास योजनाएं और पर्यटन को बढ़ावा देने वाले प्रावधान यूपी के लिए रोजगार और निवेश के नए अवसर खोलेंगे।

2-देश के 25 करोड़ लोगों को आत्मसम्मान दिया

सीएम योगी ने कहा कि युवा, महिला, MSME में काम करने वाला गरीब, लाखों लखपति दीदी भी बजट से लाभांवित होंगी। मेडिकल जब, रोज़गार की नई संभावना से यूपी के युवा को लाभ होगा। जो लोग इस बारे में बात करते है उनसे पूछा जाना चाहिए कि देश में 25 करोड़ लोगों को आत्मसम्मान दिया।

3- अखिलेश पीडीए के नाम पर भ्रमित कर रहे, मेरा परिवार युवा

योगी ने अखिलेश यादव पर हमला बोलते हुए कहा कि PDA तो बहाना है असली काम तो परिवार के लिए भ्रमित करना है। लेकिन हमारा परिवार देश का युवा है। केंद्रीय बजट भी युवाओं को केंद्र में रखकर बनाया गया है। इससे यूपी के युवाओं को लाभ मिलेगा।

4- प्रदेश में 22 हजार करोड़ का डेटा सेंटर का काम चल रहा

सीएम ने कहा- भारत डाटा सेन्टर की दिशा में आगे बढ़ रहा। प्रदेश में डेटा सेंटर से 22 हजार करोड़ के प्रोजेक्ट चल रहे हैं।

5- सामाजिक विकास को मजबूती मिलेगी

सीएम योगी ने कहा- यह बजट युवा शक्ति से संचालित, गरीबों और वंचितों पर केंद्रित तथा समावेशी विकास को बढ़ावा देने वाला है। ग्रोथ और फिस्कल डिसिप्लिन के साथ मजबूत भारत के निर्माण की दिशा में यह एक सुदृढ़ कदम है।

महिलाओं के लिए हर जनपद में वर्किंग वूमन हॉस्टल, स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार, ट्रॉमा सेंटर और मेडिकल कॉलेजों के सुदृढ़ीकरण से सामाजिक विकास को मजबूती मिलेगी। यह बजट नए भारत और नए उत्तर प्रदेश की मजबूत नींव रखता है, जहां इंफ्रास्ट्रक्चर, निवेश, रोजगार और आत्मनिर्भरता एक साथ आगे बढ़ रहे हैं।

2015 में 26 नवंबर को संविधान दिवस घोषित कर नागरिक कर्तव्यों पर विशेष जोर दिया गया। इसी भावना के अनुरूप 2026-27 का बजट ‘कर्तव्य भाव’ से प्रेरित है, जिसमें राष्ट्र निर्माण और भविष्य की जिम्मेदारी स्पष्ट रूप से दिखाई देती है। ——–

Like us share us

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *