उत्तर प्रदेशराज्य

Magh Mela 2026: संगम में उमड़ा आस्था का सैलाब, टूटे भीड़ के सारे रिकॉर्ड

Magh Mela 2026: प्रयागराज माघ मेले के पांचवें प्रमुख स्नान पर्व माघी पूर्णिमा पर संगम तट पर आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा है. इस बार ‘मिनी कुंभ’ में अब तक 18 करोड़ से अधिक श्रद्धालु डुबकी लगाकर रिकॉर्ड बना चुके हैं. सुरक्षा के लिए एआई (AI) कैमरे, एटीएस कमांडो और ड्रोन तैनात हैं. प्रशासन ने भीड़ प्रबंधन हेतु रूट डायवर्जन लागू किया है और वीआईपी प्रोटोकॉल पर रोक लगा दी है. इस स्नान के साथ ही कल्पवासियों का एक माह का कठिन व्रत भी संपन्न होगा

Prayagraj Magh Mela 2026: संगम की रेती पर अध्यात्म और आस्था का महापर्व ‘माघ मेला 2026’ अब अपने चरमोत्कर्ष की ओर है. चार प्रमुख स्नान पर्वों के सफलतापूर्वक संपन्न होने के बाद, अब पांचवें बड़े स्नान पर्व माघी पूर्णिमा को लेकर संगम तट पर श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ पड़ा है. उत्तर प्रदेश की योगी सरकार द्वारा ‘मिनी कुंभ’ के रूप में आयोजित इस मेले ने भीड़ के पिछले सभी रिकॉर्ड ध्वस्त कर दिए हैं.

15 करोड़ का अनुमान था, पहुंचे 18 करोड़ श्रद्धालु

इस वर्ष माघ मेले ने अपनी लोकप्रियता और श्रद्धालुओं की श्रद्धा के मामले में नया इतिहास रचा है. प्रशासन ने शुरुआती अनुमान में पूरे मेला सत्र के दौरान 12 से 15 करोड़ श्रद्धालुओं के आने की उम्मीद जताई थी. लेकिन आधिकारिक आंकड़ों के मुताबिक, अब तक 18 करोड़ से ज्यादा श्रद्धालु त्रिवेणी संगम में पुण्य की डुबकी लगा चुके हैं.

अकेले माघी पूर्णिमा के अवसर पर प्रशासन को 1 से 1.5 करोड़ श्रद्धालुओं के आने की संभावना है. इसे देखते हुए संगम तट पर बने 3.5 किलोमीटर लंबे स्नान घाटों को विशेष रूप से दुरुस्त किया गया है ताकि किसी भी अप्रिय स्थिति से बचा जा सके.

Like us share us

Related Articles

Back to top button