
नयी दिल्ली भारतीय शेयर बाजार का प्रमुख बेंचमार्क सूचकांक निफ्टी 50 दिसंबर 2026 तक 25,000 के स्तर तक पहुंच सकता है। हालांकि पहले यह लक्ष्य 26,000 निर्धारित किया गया था। ब्रोकरेज फर्म बर्नस्टीन की एक रिपोर्ट में कहा गया है कि लॉन्ग टर्म कैपिटल गेन (एलटीसीजी) टैक्स में कटौती भर से विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) के लगातार निवेश की वापसी सुनिश्चित नहीं होगी। रिपोर्ट के अनुसार, कमजोर वैश्विक आर्थिक माहौल, कच्चे तेल की ऊंची कीमतों, आपूर्ति शृंखला से जुड़ी चुनौतियों और कंपनियों की आय में उल्लेखनीय अपग्रेड न होने के कारण लक्ष्य को घटाया गया है। विश्लेषकों का कहना है कि संशोधित लक्ष्य मौजूदा स्तर से लगभग 8.1 प्रतिशत ऊपर है और यह वित्त वर्ष 2027-28 की अनुमानित आय पर 18 गुना वैल्यूएशन मल्टीपल को आधार बनाता है।

उनका अनुमान है कि वित्त वर्ष 2028 की आय वित्त वर्ष 2027 के मुकाबले लगभग 9 प्रतिशत बढ़ सकती है। हालांकि रिपोर्ट में कहा गया है कि यदि बाजार में 4 से 5 प्रतिशत की और तेजी आती है तो भारतीय शेयर बाजार मौजूदा वैल्यूएशन के आरामदायक स्तर से बाहर निकल जाएगा और फॉरवर्ड अर्निंग्स के लगभग 18.2 गुना के हालिया औसत के करीब पहुंच जाएगा। बर्नस्टीन के अनुसार, पूंजी की जरूरत वाली अर्थव्यवस्था के लिए एलटीसीजी टैक्स में कटौती निश्चित रूप से सकारात्मक कदम होगी, लेकिन केवल इसी आधार पर विदेशी संस्थागत निवेशकों के स्थायी निवेश प्रवाह की उम्मीद नहीं की जा सकती। रिपोर्ट में एक विश्लेषक के हवाले से कहा गया है, ष्एलटीसीजी में कटौती की घोषणा से बाजार में एक-दो दिन की तेज रैली देखने को मिल सकती है, लेकिन कई निवेशक इसका उपयोग अपने निवेश निकालने के अवसर के रूप में भी कर सकते हैं।ष्
उल्लेखनीय है कि वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने आगामी केंद्रीय बजट को लेकर चल रही चर्चाओं के दौरान एलटीसीजी टैक्स हटाने या उसमें बदलाव के सुझावों पर विचार करने के लिए सरकार की खुली सोच का संकेत दिया था। रिपोर्ट में कहा गया है कि कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) निवेशों में संभावित नरमी से निकट भविष्य में भारत को कोई बड़ा लाभ मिलने की संभावना नहीं है। भारतीय शेयर बाजार में फिलहाल वह रिटर्न प्रोफाइल और निवेश अवसर नहीं हैं, जो वैश्विक पूंजी को एआई-आधारित निवेशों की ओर आकर्षित कर रहे हैं। ब्रोकरेज हाउस ने यह भी कहा कि नीतिगत समर्थन के लिए भी सीमित गुंजाइश दिखाई देती है। वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) के माध्यम से मिले लाभ आधार प्रभाव समाप्त होने और कीमतों में वृद्धि के कारण धीरे-धीरे कम हो सकते हैं। इसके अलावा, कमजोर मानसून और जलाशयों में सामान्य से काफी कम जल स्तर भी निकट अवधि के जोखिम बने हुए हैं। रिपोर्ट में कहा गया है, बॉन्ड यील्ड मजबूत हो रही हैं, जबकि कच्चे तेल और अन्य कमोडिटी की कीमतें चुनौती बनी हुई हैं। भू-राजनीतिक हालात भी अनुकूल नहीं हैं। अमेरिका के साथ व्यापार समझौते को लेकर स्पष्टता नहीं है और रूस से तेल आपूर्ति को लेकर छूट मिलने के बावजूद जोखिम बरकरार हैं। ऐसे माहौल में पिछली तिमाही जैसी मजबूत आर्थिक वृद्धि दोहराना आसान नहीं होगा।
मुख्यमंत्री योगी “नारी गरिमा से खिलवाड़ स्वीकार नहीं”
विजय कुमार निगम गोरखपुर:- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि जो समाज जगत जननी मां भगवती का उपासक है, वहां नारी गरिमा के विपरीत आचरण की कोई जगह नहीं हो सकती। सनातन परंपरा ने सदैव मातृशक्ति की सुरक्षा, सम्मान और गरिमा को सर्वोच्च स्थान दिया है। नवरात्रि में कन्याओं का पूजन इसी भाव का प्रतीक है। …
बेटियों के पांव पखार मुख्यमंत्री योगी ने की मातृ शक्ति की आराधना
विजय कुमार निगम गोरखपुर:- मातृ शक्ति के प्रति अगाध श्रद्धा रखने और उनके सम्मान व स्वावलंबन के लिए अनेक कार्यक्रमों को आगे बढ़ाने वाले मुख्यमंत्री एवं गोरक्षपीठाधीश्वर योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को शारदीय नवरात्र की महानवमी तिथि पर गोरक्षपीठ की परंपरा के अनुरूप कन्या पूजन किया। गोरखनाथ मंदिर में आयोजित इस अनुष्ठान में गोरक्षपीठाधीश्वर ने नौ …
दसवीं के अंकों से खुलेगा डॉक्टर-इंजीनियर बनने का रास्ता, योगी सरकार में मेधावियों को मुफ्त कोचिंग
विजय कुमार निगम लखनऊ:- दसवीं में गणित और विज्ञान में हासिल किए गए अंक अब मेधावी विद्यार्थियों के लिए इंजीनियर या डॉक्टर बनने की दिशा में आगे बढ़ने का अवसर बन सकते हैं। योगी सरकार में उत्तर प्रदेश के जय प्रकाश नारायण सर्वोदय विद्यालयों में कक्षा 12 विज्ञान वर्ग में पढ़ रहे विद्यार्थियों को जेईई और …
Elon Musk का बड़ा ऐलान, अमेरिका के हर बच्चे को देंगे स्पेश एक्स का एक शेयर, 10.8 अरब डॉलर का होगा तोहफा
विदेश मंत्री ने ग्रीस की राजदूत से की विदाई मुलाकात
नयी दिल्ली । भारत में ग्रीस की राजदूत अलिकी कौत्सोमितोपोउलो ने सोमवार को विदेश मंत्री एस जयशंकर से मुलाकात की। इस दौरान द्विपक्षीय संबंधों को सहज बनाने में उनके योगदान को विदेश मंत्री ने सराहा। एस जयशंकर ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर एक तस्वीर पोस्ट करते हुए लिखा, ग्रीस की राजदूत अलिकी कौत्सोमितोपोउलो से विदाई …
लालकृष्ण आडवाणी को स्वास्थ्य में सुधार, अस्पताल से मिली छुट्टी
नयी दिल्ली । भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी को स्वास्थ्य में सुधार के बाद सोमवार को दिल्ली के एक अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। आडवाणी को सीने में संक्रमण के कारण 16 अक्टूबर को इंद्रप्रस्थ अपोलो अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उनका इलाज न्यूरोलॉजी विभाग के सीनियर कंसल्टेंट डॉ. …
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस में कोटा से तीन संदिग्ध हिरासत में, फिल्मी सितारों की सुरक्षा पर चिंता
मुंबई बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ की कार पर मुंबई के जुहू इलाके में हुई गोलीबारी के मामले में पुलिस को अहम सफलता मिली है। राजस्थान पुलिस ने सोमवार को कोटा रेलवे स्टेशन पर तीन संदिग्धों को हिरासत में लिया। पुलिस के अनुसार, मुंबई पुलिस से मिली सूचना के आधार पर यह कार्रवाई की गई। संदिग्धों …
फरहीन इक़बाल के ‘नवाबी ज़ायका’ के सहयोग से बाराबंकी में ‘निशात मास्टर शेफ प्रतियोगिता’ का आयोजन
बाराबंकी, 11 अक्टूबर। ग़यासुद्दीन किदवई सोशल एंड वेलफेयर फ़ाउंडेशन द्वारा नवाबी ज़ायका, फरहीन इक़बाल के सहयोग से रविवार को बाराबंकी में निशात मास्टर शेफ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में महिलाओं की पाक-कला, रचनात्मकता और नए प्रयोगों का शानदार प्रदर्शन देखने को मिला। इस आयोजन को प्रेरित करने वाला संदेश था फरहीन इक़बाल …
निफ्टी के दिसंबर तक 25,000 तक पहुंचने की संभावना
नयी दिल्ली भारतीय शेयर बाजार का प्रमुख बेंचमार्क सूचकांक निफ्टी 50 दिसंबर 2026 तक 25,000 के स्तर तक पहुंच सकता है। हालांकि पहले यह लक्ष्य 26,000 निर्धारित किया गया था। ब्रोकरेज फर्म बर्नस्टीन की एक रिपोर्ट में कहा गया है कि लॉन्ग टर्म कैपिटल गेन (एलटीसीजी) टैक्स में कटौती भर से विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) …




