Main Storiesटेक्नोलॉजीताजा खबरेदिल्लीबड़ी खबरराज्यराष्ट्रीय

Kia इंडिया आंध्र प्रदेश में 2 अरब डॉलर करेगी निवेश

विशाखापत्तनम । किआ इंडिया 2 अरब डॉलर के निवेश से आंध्र प्रदेश में नया मैन्युफैक्चरिंग प्लांट स्थापित करेगी। इससे देश में करीब 12,000 नई नौकरियों के अवसर पैदा होंगे। यह बयान गुरुवार को किआ इंडिया के प्रबंध निदेशक और मुख्य कार्यकारी अधिकारी ग्वांगगु ली ने दिया।

यहां सीआईआई पार्टनरशिप समिट में बोलते हुए, ली ने कहा, मुझे यह घोषणा करते हुए बहुत खुशी हो रही है कि आंध्र प्रदेश में एक और मैन्युफैक्चरिंग प्लांट लगाकर किआ अपनी मौजूदगी का विस्तार कर रही है। इस प्रोजेक्ट से करीब 12,000 नई नौकरियों के पैदा होने की उम्मीद है। साथ ही, इससे भारत में किआ इंडिया की सालाना उत्पादन क्षमता बढ़कर 6,30,000 यूनिट्स हो जाएगी। किया इंडिया के पास राज्य के अनंतपुर में पहले से ही एक मैन्युफैक्चरिंग यूनिट है, जिसे 2017 में स्थापित किया गया था।

इसकी सालाना मैन्युफैक्चरिंग क्षमता 4.30 लाख यूनिट्स है। हालांकि, ली ने इस निवेश के लिए कोई समय-सीमा नहीं बताई और न ही यह स्पष्ट किया कि अतिरिक्त क्षमता पर कब से काम शुरू होगा। वित्त वर्ष 2026 में, किआ इंडिया ने 3.17 लाख यूनिट्स का उत्पादन किया, जिसमें से 2.89 लाख यूनिट्स घरेलू बाजार में भेजे गए और 27,953 यूनिट्स का निर्यात किया गया। यह घोषणा भारत में किआ के मैन्युफैक्चरिंग विस्तार को दर्शाती है और देश के ऑटोमोबाइल इकोसिस्टम में आंध्र प्रदेश के बढ़ते महत्व को भी दिखाती है। अनंतपुर प्लांट, जिसने 2019 में काम करना शुरू किया था, भारत में किआ की रणनीति का मुख्य केंद्र रहा है। यहां घरेलू बिक्री और निर्यात, दोनों के लिए मॉडल तैयार किए जाते हैं। इस नए निवेश से क्षेत्र में सप्लाई चेन के और मजबूत होने की उम्मीद है। साथ ही, इससे ऑटो कंपोनेंट्स, लॉजिस्टिक्स और कुशल कार्यबल के विकास जैसी सहायक इंडस्ट्रीज को भी बढ़ावा मिलेगा। यह कदम ऐसे समय में उठाया गया है जब दक्षिण कोरियाई ऑटो कंपोनेंट सप्लायर्स ने भी आंध्र प्रदेश में निवेश करने का वादा किया है। रिपोर्ट्स के अनुसार, नवंबर में आंध्र प्रदेश को तीन ऑटो कंपोनेंट कंपनियों से 1,614 करोड़ रुपए के निवेश की प्रतिबद्धता मिला। ये कंपनियां दक्षिण कोरिया की प्रमुख ऑटो कंपनियों हुंडई और किआ को पुर्जे सप्लाई करती हैं। इससे राज्य के मैन्युफैक्चरिंग बेस को काफी मजबूती मिलेगी। इन तीन कंपनियों में ह्वाशिन, सियोयोन और इवामेट ने अनंतपुर जिले में मैन्युफैक्चरिंग यूनिट लगाने के लिए आंध्र प्रदेश सरकार के साथ समझौता किया है। इन प्रस्तावित प्रोजेक्ट्स से लगभग 1,400 नौकरियां पैदा होने की उम्मीद है। इससे अनंतपुर, ऑटोमोबाइल और ऑटो-कंपोनेंट्स उत्पादन के एक उभरते हुए केंद्र के रूप में और मजबूत होगा। इन तीन कंपनियों में से एक ने 850 करोड़ रुपए, दूसरी ने 514 करोड़ रुपए और तीसरी ने 250 करोड़ रुपए के निवेश का वादा किया है। कुल मिलाकर, इन प्रोजेक्ट्स से लगभग 1,418 रोजगार के अवसर पैदा होने की उम्मीद है।

मुख्यमंत्री डैशबोर्ड रैंकिंग में एक बार फिर बरेली अव्वल, रामपुर को मिला तीसरा स्थान

विजय कुमार निगम लखनऊ:- योगी सरकार द्वारा पिछले साढ़े नौ वर्षों से प्रदेश में सुशासन और जनसमस्याओं के त्वरित समाधान की दिशा में किए जा रहे प्रयासों का असर धरातल पर साफ देखा जा सकता है। सीएम डैशबोर्ड की अक्टूबर माह की समग्र रैंकिंग में एक बार फिर बरेली ने पूरे प्रदेश में पहला स्थान प्राप्त …

Like us share us

मुख्यमंत्री योगी “बुलडोजर अब उ.प्र. का ब्रांड, यहां बनेगा तो देश विदेश में मांग खुद बढ़ेगी”

विजय कुमार निगम लखनऊ:- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि उत्तर प्रदेश में माफिया राज की जगह अब कानून का राज स्थापित हुआ है। अपराध और अपराधियों के प्रति जीरो टॉलरेंस की नीति और बुलडोजर की कार्रवाई ने उ.प्र. को निवेश का प्रमुख केंद्र बना दिया है। उन्होंने कहा कि बुलडोजर अब उ.प्र. का ब्रांड बन …

Like us share us

भारतीय कंपनियों का एआई डेटा अब देश में ही होगा प्रोसेस, ओपनएआई ने शुरू की नई सुविधा

नयी दिल्ली । कृत्रिम मेधा (एआई) क्षेत्र की दिग्गज कंपनी ओपनएआई ने बृहस्पतिवार को भारत में अपने एप्लिकेशन प्रोग्रामिंग इंटरफेस (एपीआई) के लिए एआई अनुरोधों का स्थानीय स्तर पर प्रसंस्करण शुरू करने की घोषणा की। इससे पात्र कंपनियां और डेवलपर उसके जीपीटी-6 लूना मॉडल पर आधारित चुनिंदा कार्यों का प्रसंस्करण देश के भीतर ही कर …

Like us share us

प्रियंका गांधी “BJP-RSS ने सोनिया गांधी को लेकर झूठ फैलाया, अब सामने आ रहा सच”

वायनाड । कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा ने बृहस्पतिवार को कहा कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) ने उनकी मां एवं पार्टी की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी के बारे में हमेशा झूठ फैलाए और अब जब वह अपने संस्मरण के जरिये अपनी बात रख रही हैं, तो उसे झूठा बताया जा …

Like us share us

कश्मीर के ऊंचाई वाले इलाकों में ताजा बर्फबारी, पहाड़ों ने ओढ़ी बर्फ की सफेद चादर

श्रीनगर । कश्मीर के ऊंचाई वाले कई इलाकों में ताजा बर्फबारी हुई जबकि मैदानी क्षेत्रों में बारिश हुई है। इसके कारण दिन के तापमान में कई डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। अधिकारियों के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव के कारण गुलमर्ग और सोनमर्ग जैसे पर्यटन स्थलों समेत …

Like us share us

कोलकाता में अभिषेक बनर्जी के घर के बाहर चला बुलडोजर, केएमसी ने फुटपाथ से हटाया बांस का अस्थायी ढांचा

कोलकाता । कोलकाता नगर निगम (केएमसी) के कर्मचारियों ने कोलकाता पुलिस की मदद से गुरुवार को ममता-तृणमूल कांग्रेस महासचिव और डायमंड हार्बर से लोकसभा सांसद अभिषेक बनर्जी के दक्षिण कोलकाता के कालीघाट स्थित आवास के सामने बना अस्थायी बांस का ढांचा हटा दिया। अस्थायी बांस के ढांचे को हटाने की प्रक्रिया बुधवार शाम को तृणमूल …

Like us share us

सऊदी में बेटे को जन्म देने वाली महिला को 100 कोड़े मारने का फरमान,पिता देश छोड़कर भागा..!

रियाद । सऊदी अरब में बिना शादी बच्चे को जन्म देने के मामले में केन्या की एक महिला को 100 कोड़े मारने की सजा सुनाई गई है। 40 वर्षीय एस्तेर वांजा मुथोनी पिछले एक साल से अपने छोटे बेटे अबूडी के साथ सऊदी अरब में फंसी हुई हैं। रियाद की एक अदालत ने अक्टूबर में …

Like us share us

भारत का रूस से तेल आयात अक्टूबर में रिकॉर्ड 640 करोड़ यूरो पर

दिल्ली । नयी दिल्ली भारत ने अक्टूबर में रूस से रिकॉर्ड 640 करोड़ यूरो के ईंधन की खरीद की है। कच्चे तेल के आयात में तेज वृद्धि इसकी प्रमुख वजह रही। इससे पश्चिमी देशों के प्रतिबंधों के बावजूद रूस का जीवाश्म ईंधन निर्यात से राजस्व दिसंबर, 2022 के बाद के सबसे ऊंचे मासिक स्तर पर …

Like us share us

Kia इंडिया आंध्र प्रदेश में 2 अरब डॉलर करेगी निवेश

विशाखापत्तनम । किआ इंडिया 2 अरब डॉलर के निवेश से आंध्र प्रदेश में नया मैन्युफैक्चरिंग प्लांट स्थापित करेगी। इससे देश में करीब 12,000 नई नौकरियों के अवसर पैदा होंगे। यह बयान गुरुवार को किआ इंडिया के प्रबंध निदेशक और मुख्य कार्यकारी अधिकारी ग्वांगगु ली ने दिया। यहां सीआईआई पार्टनरशिप समिट में बोलते हुए, ली ने …

Like us share us

भारत के रिन्यूएबल एनर्जी अभियान से हुई 100 अरब डॉलर की बचत

नयी दिल्ली । भारत के रिन्यूएबल एनर्जी अभियान ने देश को ईंधन आयात में 100 अरब डॉलर से ज्यादा की बचत कराई है। यह रकम भारतीय रुपये में करीब 9.4 लाख करोड़ रुपए होती है। यह जानकारी इंटरनेशनल एनर्जी एजेंसी (आईईए) की इंडिया रिन्यूएबल एनर्जी मार्केट रिपोर्ट 2026 में सामने आई है। रिपोर्ट के मुताबिक, …

Like us share us
Like us share us

Related Articles

Back to top button