
@आशीष सागर दीक्षित, बाँदा।
‘दो दिन पूर्व बाँदा शहर के आवासीय मुहल्ला खाईपार से गायब हुई 24 वर्षीय युवती जो भीमराव अंबेडकर महाविद्यालय की छात्रा थी। उसका शव आज कांशीराम कालोनी के एन ब्लाक कमरा नम्बर 10 से बरामद हुआ है। शव स्थल पर फील्ड यूनिट के साथ पुलिस अधीक्षक बाँदा स्वयं पहुंचे है।’
बाँदा। शहर मे बढ़ते अपराधों के क्रम मे एक और कड़ी हत्याकांड के रूप मे जुड़ रही है। मामला शहर के खाईपार मुहल्ला रहवासी स्नातक की छात्रा हिना से जुड़ा है। मृतिका की पीड़ित माताजी ने बताया कि दो दिन पूर्व हिना उम्र लगभग 24 साल (बीए तृतीय वर्ष की छात्रा थी।) यह कालेज जाने को निकली थी फिर वापस नही आई थी। उन्होंने नगर कोतवाली पुलिस को जानकारी दी थी। लड़की भीमराव अंबेडकर कालेज गिरवां मार्ग की स्नातक छात्रा थी।

पुलिस को प्राप्त जानकारी मुताबिक आज कांशीराम आवासीय मुहल्ले मे ब्लाक एन के कमरा नम्बर 10 मे एक लाश पाए जाने की खबर मिली थी। पुलिस टीम जब मौके पर गई तो लाश देखकर उसके पुराने होने का अंदेशा हुआ। फौरी जांच व फोरेंसिक टीम ने निरीक्षण किया है। वहीं बाँदा एसपी पलाश बंसल व अपर एसपी शिवराज सिंह ने भी निरीक्षण किया है। संदेह के आधार पर जिस व्यक्ति को यह कमरा किराए पर दिया था उसे गिरफ्तार किया है। कुछ अन्य लोगों से पूछताछ चल रही है। पुलिस टीम व आला अफसरों का कहना है इस मामले का जल्द ही अनावरण / खुलासा किया जाएगा।