ई-पेपरउत्तर प्रदेशचुनावराज्य

अयोध्या में दक्षिण कोरिया के रक्षा मंत्री:शुह वुक ने 1 घंटे तक रानी हो पार्क का किया निरीक्षण, कहा- भारत व कोरिया के बीच सांस्कृतिक व पर्यटन रिश्ते मजबूत होंगे

साउथ कोरिया के रक्षा मंत्री शुह वुक ने अयोध्या स्थित रानी हो पार्क का 1 घंटे से ज्यादा समय तक निरीक्षण किया। वह अयोध्या एयर पोर्ट पर प्लेन से उतरे और कड़ी सुरक्षा में सरयू तट पर स्थित कोरियाई रानी हो पार्क के विस्तार योजना पर हो रहे निर्माण कार्य को देखा। कोरियाई रक्षा मंत्री ने रानी हो के स्मारक पर पुष्प रिंग अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।

ताजमहल की तरह लोकप्रिय होगा रानी हो पार्क
शुह वुक ने कहा कि रानी हो का पार्क ताजमहल की तरह लोक प्रिय स्थल बनेगा। इससे भारत व साउथ कोरिया, के बीच सांस्कृतिक व पर्यटन को लेकर रिश्ते मजबूत होंगे दोनों देशों के बीच सांस्कृतिक आदान-प्रदान और बढ़ेगा। अयोध्या से साउथ कोरिया का पारिवारिक रिश्ता है जो और मजबूत बनेगा।

डीएम एके झा ने बताया कि साउथ कोरिया के रक्षामंत्री ने यहां के कोरिया व भारत के सहयोग से बन रहे पार्क के निर्माण को बारीकी से देखा और प्रसन्नता व्यक्त की। दरअसल, अयोध्या की राजकुमारी हो का विवाह कोरिया गणराज्य के राजा किम सोरों से हुआ था। 2 हजार साल पहले अयोध्या से साउथ अफ्रीका समुद्र मार्ग से होकर राजकुमारी हो साउथ कोरिया पहुंची थीं। रानी हो का विशाल स्मारक का निर्माण अयोध्या के सरयू घाट किनारे चल रहा है।

Like us share us

Related Articles

Back to top button