उत्तर प्रदेशचुनावताजा खबरेबड़ी खबरराजनीतिराज्यराष्ट्रीय

समाजवादी पार्टी का घोषणा पत्र जारी, किसान को चार वर्ष में कर्ज मुक्त करने का वचन | SP Manifesto 2022

भारतीय जनता पार्टी के बाद मंगलवार को उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 के लिए समाजवादी पार्टी ने भी अपना घोषणा पत्र जारी किया। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने पार्टी के प्रदेश मुख्यालय में अपनी पार्टी के वचन पत्र और बाइस के 22 संकल्प को जारी किया। अखिलेश यादव ने इसमें वर्ष 2027 तक के अपनी पार्टी के लक्ष्य को शामिल किया है।समाजवादी पार्टी के वचन पत्र और 22 के संकल्प पत्र का अनावरण करने के बाद अखिलेश यादव ने कहा कि हम उत्तर प्रदेश के किसानों को चार वर्ष में कर्जमुक्त बनाएंगे। सभी फसलों के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य रहेगा। कृषि कानून के विरोध में आंदोलन में शहीद किसानों के परिवारों को 25-25 लाख रुपया की मदद देंगे। सीमांत किसानों को दो बोरी मुफ्त डीएपी देंगे। अखिलेश यादव ने कहा कि हम गन्ना किसानों को 15 दिन में पैसा देंगे। हर कृषि उत्पाद एमएसपी पर खरीदेंगे। हर गांव में सीसीटीवी कैमरा लगाएंगे।

jagran

अखिलेश यादव ने कहा कि हम सरकार बनने पर हर जिले में मॉडल स्कूल बनाएंगे। लड़कियों को केजी से पीजी तक मुफ्त शिक्षा देंगे। इसके साथ ही 2027 तक एक करोड़ नौकरियों का सृजन करेंगे। हमने पांच वर्ष में एक करोड़ नौकरियों का वादा किया है, उसे पूरा करेंगे। राज्य शिक्षा कोष बनाकर पढ़ाई के लिए लोन दिया जाएगा। इसके साथ ही प्रदेश को 2027 तक शत प्रतिशत साक्षर और एक करोड़ नौकरी देने वाला बनाने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि सरकार बनने पर पांच दिन में घोषणा पत्र लागू करेंगे। प्रदेश में सभी लोगों को मुफ्त स्वास्थ्य सुविधा मिलेगी। हर जिले में समाजवादी कैंटीन सेवा शुरू की जाएगी। अखिलेश यादव ने कहा कि हमने पहले काम करके दिखाया है। हमारा सत्य वचन और अटूट वादा है। जो वादा कर रहे हैं पूरा करके दिखाएंगे।

अखिलेश यादव ने जारी किया घोषणा पत्र,अनोखे वादे

  • लड़कियों को पीजी तक मुफ्त शिक्षा
  • साल में दो सिलेंडर मुफ्त
  • समाजवादी पेंशन योजना फिर से शुरू होगी
  • समाजवादी कैंटीन में 10 रुपए थाली
  • कारीगरों और बुनकरों को 18,000 महीना
  • मारे गए किसानो के परिवार को 25 लाख
  • विश्विद्यालयों की संख्या दोगुनी होगी
  • घोषणा पत्र में सपा के 22 संकल्प
  • दोपहिया वाहनों को हर महीने 1 लीटर मुफ्त पेट्रोल
  • गांवों में देंगे शुद्ध पेय जल
  • पुरानी पेंशन व्यवस्था बहाल होगी
  • संपत्ति, घर कर तर्कसंगत होगा
  • सभी फसलों को एमएसपी देंगे
  • गन्ना किसानों का 15 दिनों में भुगतान
  • सरकारी नौकरी में महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण
  • सिंचाई के लिए मुफ्त बिजली
  • ऑटोवालो को हर महीने 2 लीटर मुफ्त पेट्रोल

अखिलेश यादव ने कहा कि हमारी हेट क्राइम पर जीरो टॉलरेंस की नीति रहेगी। महिला सुरक्षा के लिए हेल्पलाइन शुरू करेंगे। सरकार बनने पर हम संविदा भर्ती को बंद कर देंगे। कर्मचारियों की पुरानी पेंशन बहाल करेंगे। प्रदेश की महिलाओं को सरकारी नौकरी में 33 प्रतिशत आरक्षण देंगे। बीपीएल परिवारों को परिवारों को मुफ्त दो एलपीजी सिलेंडर देंगे। हम समाजवादी पेंशन योजना फिर शुरू करेंगे। 300 यूनिट घरेलू बिजली मुफ्त की जाएगी। 

Like us share us

Related Articles

Back to top button