उत्तर प्रदेशताजा खबरेबड़ी खबरराज्य

प्रेम विवाह के लिए 14 साल पहले बनी मुस्लिम | Latest News Update

 अयोध्या रोड अनौरा कला में रहने वाली एक महिला ने मुस्लिम युवक से निकाह के लिए इस्लाम धर्म स्वीकार कर लिया। निकाह के बाद ससुरालीजन धार्मिक ताने मार कर महिला को प्रताड़ित करने लगे। महिला का आरोप है कि ससुर और जेठ मारपीट करते हैं। जेठ ने उसके साथ कई बार दुष्कर्म का प्रयास किया। पत्नी पर घरवालों को जुल्मों का कहर देख महिला के व्यवसायी पति ने भी मुस्लिम धर्म छोड़ने का मन बनाया। 15 दिन पूर्व महिला ने अपने मुस्लिम पति और बेटी के साथ हिंदू धर्म स्वीकार कर घर वापसी कर ली। इसके बाद से पूरे परिवार को बाहुबली एवं पूर्व विधायक मुख्तार अंसारी और कुछ प्रभावशाली लोगों के नाम से जान से मारने की धमकी उसका जेठ और ससुर दे रहा है। शुक्रवार सुबह महिला और उसके पति ने मोबाइल से एक वीडियो बनाकर इंटरनेट मीडिया पर जारी किया।

महिला ने जेठ, ससुर और मुख्तार अंसारी के गुर्गों से सुरक्षा के लिए शासन और अधिकारियों से न्याय की मांग की है। महिला के मुताबिक वह मूल रूप से रायबरेली की रहने वाली है और जन्म से हिंदू थीं। अनौरा कला में रहने वाले व्यवसायी से उन्हें प्रेम हुआ। इसके बाद व्यवसायी के कहने पर उनके घर वालों की इच्छा से मुस्लिम धर्म स्वीकार कर निकाह कर लिया। पीड़िता का आरोप है कि निकाह के बाद से जेठ, ससुर और अन्य ससुरालीजनों की प्रताड़ना बढ़ने लगी। वह धार्मिक ताने मारते थे। पति ने कई बार विरोध किया तो उनके साथ भी मारपीट की। इस बीच उन्हें बेटी हुई। बेटी होने के बाद प्रताड़ना और बढ़ गई। महिला के पति ने बताया कि वह भी अपने घर वालों की हरकतों से परेशान हो चुका था।

Like us share us

Related Articles

Back to top button