उत्तर प्रदेशताजा खबरेबड़ी खबरराजनीतिराज्यराष्ट्रीय

SP का BJP के विधायकों पर आरोप, सदन में खेल रहे ताश..? | LATEST NEWS

लखनऊ। उत्तर प्रदेश विधानमंडल के पांच दिनी मानसून सत्रका काफी समय तक बायकाट करने वाली समाजवादी पार्टी ने भारतीय जनता पार्टी के जनप्रतिनिधियों पर बेहद गंभीर आरोप लगाया है। समाजवादी पार्टी ने अपने ट्विटर हैंडिल से भारतीय जनता पार्टी के दो विधायकों का वीडियो इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित किया है। एक में विधायक मोबाइल पर वीडियो गेम खेल रहे हैं तो दूसरे में रजनीगंधा तथा तुलसी जर्दा का मिश्रण कर रहे हैं।

खेल रहे हैं ताश और कर रहे हैं प्रदेश का नाश

अख‍िलेश यादव ने भाजपा पर तंज कसते हुए कहा क‍ि भाजपाई विधायक उप्र विधानसभा के सत्र में खेल रहे हैं ताश और कर रहे हैं प्रदेश का नाश। भाजपा के उन विधायक जी को धन्यवाद जिन्होंने पीछे से ये वीडियो बनाकर व वाइरल कर जनहित का काम किया। अब देखना ये है कि मुख्यमंत्री जी इन मा. विधायक जी पर ‘नैतिक बुलडोज़र’ कब चलाएँगे? समाजवादी पार्टी का दावा है कि यह वीडियो विधानमंडल के मानसून सत्र में उस समय का है, जब महिला विधायक सदन को संबोधित कर रही थीं। सपा का आरोप है कि भारतीय जनता पार्टी के विधायक सदन की गरिमा को तार-तार कर रहे हैं।

सदन में मोबाइल पर वीडियो गेम

समाजवादी पार्टी ने ट्वीट किया है कि महोबा से भाजपा विधायक सदन में मोबाइल पर वीडियो गेम खेल रहे थे। इतना ही नहीं झांसी से भाजपा विधायक रजनीगंधा के साथ तंबाकू खा रहे थे। समाजवादी पार्टी ने कहा कि इन लोगों के पास जनता के मुद्दों के जवाब तो हैं नहीं और सदन को अपने मनोरंजन का अड्डा बना रहे हैं। इन विधायकों का यह कृत्य बेहद निंदनीय एवं शर्मनाक है। समाजवादी पार्टी ने विधानमंडल के मानसून सत्र के पहले दिन सड़क पर ही सांकेतिक विधानसभा का संचालन किया तो लगातार चार दिन बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी, इलाहाबाद विश्वविद्यालय में छात्रों की बढ़ी फीस, बढ़ते अपराधों के विरोध के साथ ही साथ प्रदेश में किसानों के साथ हो रहे अन्याय और उनकी समस्याओं बाढ़, सूखा, खराब स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर जमकर हंगामा किया था।

Like us share us

Related Articles

Back to top button