ताजा खबरेदिल्लीबड़ी खबरबॉलीवुडराज्यराष्ट्रीय

अयोध्या के संत “जिंदा जला देंगे शाहरुख खान को” | Latest News Update

Will burn SRK alive': Ayodhya seer Paramhans Acharya's threat on Pathaan  row | Latest News India - Hindustan Times

लखनऊ (आरएनएस)। बॉलीवुड एक्टर शाहरुख खान की अपकमिंग फिल्म ‘पठानÓ को लेकर विवाद जोरों पर है। इस फिल्म को लेकर कई सारे राजनेता, संत और दर्शक अपनी राय रख रहे हैं, लेकिन अब ‘पठानÓ को लेकर ‘अयोध्या के संतÓ ने शाहरुख खान पर बड़ा बयान दिया है। तपस्वी छावनी के महंत परमहंस आचार्य ने कहा है कि अगर वह कभी शाहरुख खान से मिले तो वह उन्हें जिंदा जला देंगे। इसके साथ ही परमहंस आचार्य ने कहा कि ‘बेशर्म रंगÓ गाने में भगवा रंग का अपमान किया गया है। संत ने आगे कहा कि, इसे लेकर हमारे सनातन धर्म के लोग लगातार विरोध कर रहे हैं। आज हमने शाहरुख खान का पोस्टर जलाया है। अगर मुझे फिल्म जिहादी से जुड़ी मिल गई तो मैं उसे भी जिंदा जला दूंगा।

आचार्य इतने पर ही नहीं रुके, उन्होंने कहा कि, अगर ‘पठान’ फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज हुई तो वह सिनेमाघरों पर भी आग लगा देंगे। आचार्य ने तो पठान फिल्म को बॉयकॉट करने के लिए भी कहा है। गौरतलब है कि, इससे पहले हनुमान गढ़ी के पुजारी महंत राजू दास ने भी फिल्म का विरोध किया था। वहीं फिल्म के गाने ‘बेशर्म रंग’ में भगवा रंग के आउटफिट को लेकर राजनेता और दक्षिणपंथी समर्थक विरोध कर रहे हैं।

Like us share us

Related Articles

Back to top button