उत्तर प्रदेशताजा खबरेबड़ी खबरराज्यराष्ट्रीय

DM डाॅ. दिनेश चन्द्र को मिला ‘‘बेस्ट इलेक्टोरल प्रैक्टिस अवार्ड-2022‘‘ | LATEST NEWS

बहराइच ( के.के सक्सेना)। भारत निर्वाचन आयोग द्वारा सामान्य श्रेणी में ‘‘बेस्ट इलेक्टोरल प्रैक्टिस अवार्ड-2022 के लिए डाॅ. दिनेश चन्द्र, आई.ए.एस., जिलाधिकारी बहराइच, उत्तर प्रदेश का चयन किया गया है। यह जानकारी देते हुए डीएम डाॅ. चन्द्र ने बताया कि आयोग के पत्र संख्या 590 दिनांक 20 जनवरी 2023 के माध्यम से यह सूचना प्राप्त होने पर मैं स्वयं एवं परिवार के लोग प्रसन्न है तथा उपलब्धि पर गौरावान्वित भी महसूस कर रहा हॅू।

आवार्ड का श्रेय परिवार, मतदाता, राजनैतिक दलों, अधिकारियों व कर्मचारियों को: डीएम जिले के जागरूक मतदाताओं का डीएम ने जताया आभार

डीएम डाॅ. चन्द्र ने भारत निर्वाचन आयोग की निष्पक्ष चयन प्रक्रिया के प्रति अपनी आस्था रखते हुए आदर व सम्मान की अनुभूति के साथ कृतज्ञता व्यक्त करते हुए आयोग के प्रति आभार ज्ञापित किया है। डीएम डाॅ. चन्द्र ने इस उपलब्धि को जनसहयोग एवं लोकतन्त्र में आस्थावान मतदाताओं एवं समस्त राजनैतिक दल, सहयोगी अधिकारियों कर्मचारियों, मीडिया प्रतिनिधियों तथा परिजनों की ओर से प्राप्त होने वाले आत्मबल को समर्पित करते हुए जनपदवासियों से अपील की है कि लोकतन्त्र के प्रत्येक महापर्व पर अपने मताधिकार की आहुति देकर ज्ञात-अज्ञात अमर सेनानियों द्वारा प्रज्ज्वलित की गई स्वतन्त्रता की मशाल को ऊर्जा प्रदान करते रहें।

Like us share us

Related Articles

Back to top button