उत्तर प्रदेशचुनावताजा खबरेबड़ी खबरराज्यराष्ट्रीय

प्रधानमंत्री मोदी ने वाराणसी से दाखिल किया नामांकन

वाराणसी (आरएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वाराणसी के काल भैरव मंदिर में दर्शन करने के बाद अपना नामांकन दाखिल कर दिया। पीएम मोदी ने वाराणसी से तीसरी बार अपना नामांकन दाखिल किया है। इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वाराणसी के काल भैरव मंदिर में पूजा की।

दक्षिण के सुपरस्टार पवन कल्याण भी वाराणसी पहुंचे। आपको बता दें इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार की शाम अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी में मदन मोहन मालवीय की प्रतिमा पर माल्यार्पण करने के बाद 6 किलोमीटर लंबा रोड शो किया। पूरे रोड शो के दौरान लोगों ने पुष्प वर्षा करके प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का स्वागत किया।

Like us share us

Related Articles

Back to top button