बाँदा

पीटीओ एवं एआरएम परिवाहन के द्वारा संयुक्त रूप से अनाधिकृत वाहनों पर हुई कार्यवाही…

  • पांच वाहन सीज और 15 वाहनों का हुआ चलान।

बाँदा। ज़िला आरटीओ विभाग द्वारा आज चेकिंग अभियान चलाया गया। जानकारी मुताबिक ज़िले मे अनाधिकृत रूप से संचालित यात्री वाहनों का पीटीओ परिवहन राम सुमेर यादव एवं एआरएम रोडवेज परिवहन मुकेश कुमार गुप्ता के द्वारा मंडी समिति बांदा में 5 ऑटो वाहनों को संयुक्त चेकिंग अभियान के दौरान मंडी समिति पुलिस चौकी में सीज किया गया है।

वहीं 15 वाहनों के खिलाफ चालान की कार्यवाही की गई और उनका चालान भी किया गया। पीटीओ रामसुमेर यादव ने बताया कि इस प्रकार के अनधिकृत वाहनों को संचालित ना किया जाए जो अनाधिकृत है। सतत चेकिंग मे उनका निरंतर चालान किया जाएगा। कार्यवाही मे सीज की दंड प्रक्रिया भी अमल मे लाई जाएगी। उन्होंने कहा कि ऐसे वाहनों को सड़कों में संचालित ना करें अन्यथा की स्थिति मे पकड़े जाने पर कार्यवाही संभव है। गौरतलब है कि ज़िले मे बेधड़क अनाधिकृत परिवहन, दूसरे प्रदेशों की बिना परमिट बसों का आवागमन आम बात हो गई है। बाँदा से दिल्ली, बाँदा से सूरत, बाँदा से पन्ना मार्ग पर चलने वाले परिवहन लगातार बढ़ रहे है। जिन पर निगरानी की आवश्यकता है।

Like us share us

Related Articles

Back to top button