Main Storiesउत्तर प्रदेशताजा खबरे

लखनऊ एयरपोर्ट से कमता तक सिग्नल-फ्री होगा सफर, 22 Km तक बनेगी एलिवेटेड रोड, पूरा प्‍लान जानिए

 यूपी की राजधानी लखनऊ में बढ़ते ट्रैफिक और शहीद पथ पर वाहनों के दबाव को कम करने के लिए बड़ी तैयारी शुरू हो गई है। अब शहीद पथ पर करीब 22-23 किलोमीटर लंबी दूसरी फोरलेन एलिवेटेड रोड बनाई जाएगी। लखनऊ के सांसद और रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने इसके लिए केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी को पत्र लिखकर संस्तुति दे दी है। मामले में गुरुवार को सांसद प्रतिनिधि दिवाकर त्रिपाठी ने LDA वीसी प्रथमेश कुमार से उनके कार्यालय में मुलाकात की।

वीसी ने बताया कि एलिवेटेड रोड बनने से कानपुर रोड स्थित अमौसी एयरपोर्ट से अयोध्या रोड कमता चौराहा तक का सफर पूरी तरह सिग्नल-फ्री हो जाएगा। इकाना स्टेडियम, सुलतानपुर रोड और लुलु मॉल जाने वाले हजारों वाहनों को शहर के ट्रैफिक से नहीं जूझना पड़ेगा। मैच के दिनों और वीकेंड पर लगने वाले भीषण जाम से स्थायी राहत मिलेगी। प्रॉजेक्ट की डीपीआर तैयार होने के बाद केंद्र से बजट मंजूर होते ही टेंडर प्रक्रिया शुरू होगी।


डबल डेकर एलिवेटेड रोड वाला लखनऊ पहला शहर

प्रोजेक्‍ट पूरा होने के बाद लखनऊ डबल डेकर एलिवेटेड रोड यूपी का पहला शहर बन जाएगा। सांसद प्रतिनिधि ने बताया कि रक्षामंत्री के निर्देश पर एनएचएआई ने नई एलिवेटेड रोड की व्यवहारिकता पर काम शुरू कर दिया है। यह प्रॉजेक्ट शहर के भविष्य की यातायात व्यवस्था को पूरी तरह बदल देगा


क्यों जरूरी है एलिवेटेड रोड ?

  • बढ़ती आबादी: शहर में वाहनों की संख्या हर साल 8-10% बढ़ रही है।
  • एयरपोर्ट-कमता कॉरिडोर पर दबाक अमौसी से कमत तक रोजाना 2 लाख से ज्यादा वाहन गुजरते है।
  • इकाना-लुलु जामः मैच और वीकेंड पर सुलतानपुर रोड पर 3-4 किमी लंबा जाम लगता है।
  • आउटर रिंग रोड से कनेक्टिविटीः नई एलिवेटेड रोड आउटर रिंग रोड और किसान पथ से भी जुड़ेगी।


गोमती में बनेगा फ्लोटिंग रेस्टोरेंट

जल्द गेमती नदी की धारा में फ्लोटिंग रेस्टोरेंट में पार्टी कर सकेंगे। जल परिवहन प्राधिकरण ने इसकी जिम्मेदारी लखनऊ विकास प्राधिकरण (LDA) को दी है। प्रॉजेक्ट पर करीब चार करोड़ रुपये खर्च होंगे। जल परिवहन प्राधिकरण ने 100 सीटर फ्लोटिंग रेस्टोरेंट के लिए पहले चरण में 2.81 करोड़ रुपये जारी कर दिए है। LDA टेंडर आदि की प्रक्रिया पूरा कर कंपनी का चयन करेगा। जल परिवहन प्राधिकरण ने हर महीने के पहले बुधवार को बैठक करने का निर्णय लिया है, जिसमें समीक्षा रिपोर्ट प्रस्तुत की जाएगी।

Like us share us

Related Articles

Back to top button