Main Storiesउत्तर प्रदेशताजा खबरेबड़ी खबरराज्यराष्ट्रीय

लखनऊ पहुंचे शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद,बोले, गौ माता के सम्मान की लड़ाई जारी रहेगी

लखनऊ (Soochana Sansar)। शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती राजधानी लखनऊ पहुंचे हैं। यहां वह 81 दिन के अपने गोविधि (गोरक्षार्थ-धर्मयुद्ध) यात्रा के तहत आए हैं। सबसे पहले उन्होंने माता चंद्रिका देवी मंदिर में दर्शन-पूजन किया। शहर के अलग-अलग इलाकों में भक्त उनका स्वागत कर रहे हैं। वह फैजुल्लागंज में भजन संध्या कार्यक्रम में भी हिस्सा लेंगे। पूरे दिन शहर के पांच विधानसभा क्षेत्रों से उनकी यात्रा गुजरेगी। इस दौरान उनके स्वागत में पूजा और धर्मसभाओं का आयोजन किया गया है।

शंकराचार्य ने बताया कि 3 मई 2026 को गोरखपुर से शुरू हुई गविष्ठि (गौरक्षार्थ धर्मयुद्ध) यात्रा उत्तर प्रदेश की 403 में से 300 से अधिक विधानसभाओं से होकर गुजर चुकी है।

23 जुलाई को यात्रा लखनऊ पहुंचेगी और 24 जुलाई को दोपहर 12 बजे आशियाना स्थित कांशीराम स्मृति उपवन मैदान में 2,18,700 धर्म सैनिकों के साथ श्गौ गर्जन अक्षौहिणी संकल्पश् आयोजित कर गौमाता की रक्षा के लिए धर्मयुद्ध की औपचारिक घोषणा की जाएगी। गौधाम निर्माण और अभियान के संचालन के लिए शंकराचार्य ने बक्शी का तालाब विधानसभा में यशवीर लोधी को अपना प्रतिनिधि और शहजादे अहमद को सह-प्रतिनिधि नियुक्त किया। उन्होंने दोनों से मिलकर गौ संरक्षण अभियान को आगे बढ़ाने का आह्वान किया। अभियान के लिए अलग से बैंक खाते की जानकारी भी उनके कार्यालय की ओर से जारी किए जाने की बात कही गई।

शंकराचार्य ने घोषणा की कि 24 जुलाई के कार्यक्रम का नाम गौ गर्जन अक्षौहिणी संकल्प होगा।

उन्होंने कहा कि इस दिन गौमाता की रक्षा के लिए एक विशाल जनसमूह सिंह गर्जना के साथ संकल्प लेगा। उन्होंने आरोप लगाया कि धर्म के नाम पर अधर्म हो रहा है और गौ को अब भी पशु मानकर कानूनों के तहत रखा जा रहा है। उन्होंने कहा कि 24 जुलाई को ऐसे सभी मुद्दों को जनता के सामने रखा जाएगा। शंकराचार्य ने बताया कि उनके संगठन के चार अंग हैं, तन, मन, धन और जन। जो समय दे सकते हैं, वे तन से सहयोग करें। विद्वान, लेखक और कलाकार मन से सहयोग दें।

आर्थिक सहयोग करने वाले धन अक्षौहिणी से जुड़ें और जो स्वयं मैदान में आ सकते हैं, वे जन अक्षौहिणी का हिस्सा बनें।

उन्होंने कहा कि जनता का सामूहिक गर्जन भी अधर्म के खिलाफ बड़ी शक्ति बनेगा। शंकराचार्य ने कहा कि 24 जुलाई को लखनऊ में धर्म के पक्ष में खड़े लोगों की गिनती होगी। शास्त्रों के अनुसार एक अक्षौहिणी सेना में 2,18,700 लोग होते हैं और उनका लक्ष्य इतनी ही संख्या में धर्म सैनिकों को एकत्र करना है। उन्होंने कहा कि यदि यह संख्या पूरी नहीं हुई तो सेना का पुनर्गठन किया जाएगा। उन्होंने लोगों से धर्म सैनिक के रूप में पंजीकरण कराने और अधिक से अधिक लोगों को साथ लाने का आह्वान किया।

सीएम योगी के बांदा दौरे से पहले बारिश बनी चुनौती,हेलीपैड और जनसभा स्थल पर भरा पानी

बांदा, (Soochana Sansar)। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के 9 जुलाई के प्रस्तावित बांदा दौरे को लेकर जिला प्रशासन युद्धस्तर पर तैयारियों में जुटा है। हालांकि, पिछले 24 घंटे से रुक-रुक कर हो रही बारिश ने तैयारियों की रफ्तार पर असर डाला है। पुलिस लाइन स्थित हेलीपैड और पंडित जे.एन. डिग्री कॉलेज के जनसभा स्थल पर जलभराव …

Like us share us

लखनऊ पहुंचे शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद,बोले, गौ माता के सम्मान की लड़ाई जारी रहेगी

लखनऊ (Soochana Sansar)। शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती राजधानी लखनऊ पहुंचे हैं। यहां वह 81 दिन के अपने गोविधि (गोरक्षार्थ-धर्मयुद्ध) यात्रा के तहत आए हैं। सबसे पहले उन्होंने माता चंद्रिका देवी मंदिर में दर्शन-पूजन किया। शहर के अलग-अलग इलाकों में भक्त उनका स्वागत कर रहे हैं। वह फैजुल्लागंज में भजन संध्या कार्यक्रम में भी हिस्सा लेंगे। …

Like us share us

राजधानी लखनऊ में भारी बारिश हुई, दिन में ही अंधेरा छा गया..!

लखनऊ (यूएनएस)। राजधानी लखनऊ में आज झमाझम बारिश हो रही है। तेज हवाएं चल रही हैं। आसमान में काले बादल छाए हैं। दिन में अंधेरा छा गया है। गाड़ियों को हेडलाइट जलानी पड़ रही है। बारिश से बचने के लिए तमाम लोग फ्लाईओवर के नीचे छिपे हैं। आज सुबह से मौसम का मिजाज बदला हुआ …

Like us share us

EV क्रय सब्सिडी योजना से उ.प्र. में इलेक्ट्रिक वाहनों को मिली रफ्तार, आवेदन के मामले में लखनऊ सबसे आगे

विजय कुमार निगम लखनऊ:- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश सरकार की इलेक्ट्रिक वाहन (ईवी) विनिर्माण एवं मोबिलिटी प्रोत्साहन नीति-2022 का प्रभाव प्रदेशभर में तेजी से दिखाई दे रहा है। परिवहन विभाग के आंकड़ों के मुताबिक ईवी क्रय सब्सिडी योजना के तहत प्रदेश के सभी जिलों में लोगों की रुचि इलेक्ट्रिक वाहनों में लगातार …

Like us share us

भारतीय वायु सेना ने Global Air Power Ranking 2026 में चीन को पीछे छोड़ दिया..!

विश्व की सैन्य विमानन क्षमता का सबसे व्यापक आकलन मानी जाने वाली आधुनिक सैन्य विमान निर्देशिका यानि World Directory of Modern Military Aircraft की ताजा वैश्विक वायु शक्ति रैंकिंग ने दुनिया के सामरिक समीकरणों पर नई बहस छेड़ दी है। हम आपको बता दें कि Top 10 countries in Global Air Powers Ranking 2026 की …

Like us share us

अमरनाथ यात्रा: प्राकृतिक शिवलिंग हुए विलीन, फिर भी ‘बम-बम भोले’ के जयकारों के साथ कतार में 3 लाख श्रद्धालु

श्रीनगर। पवित्र अमरनाथ गुफा में प्राकृतिक रूप से बनने वाले बर्फ के शिवलिंग यात्रा शुरू होने के पहले हफ्ते में ही लगभग पूरी तरह अंतर्ध्यान हो गए। 3 जुलाई से शुरू हुई 57 दिन की यात्रा के सिर्फ 5 दिन बीते हैं।23 मई को बीएसएफ की तस्वीरों में शिवलिंग करीब 7 फीट ऊंचा था। 29 जून …

Like us share us

राम मंदिर से चढ़ावा चोरी में गिरफ्तार 8 लोगों को पुलिस रिमांड पर लेकर पूछताछ जारी..!

 अयोध्या। श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के परिसर के मंदिरों से चढ़ावा और अन्य बहुमूल्य वस्तुओं के चोरी के प्रकरण में गिरफ्तार आठ लोगों को पुलिस रिमांड पर लेकर पूछताछ कर रही है। अविनाश शुक्ला से पहले पूछताछ कर चुकी अयोध्या पुलिस ने बुधवार को तीन अन्य को रिमांड पर लिया है। विवेचना अधिकारी सीओ आशुतोष …

Like us share us

उद्योगों की मांग के अनुरूप युवाओं को दक्ष बनाने में जुटी योगी सरकार

विजय कुमार निगम लखनऊ:- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश सरकार युवाओं को आधुनिक तकनीक, उद्योगों की आवश्यकताओं तथा रोजगारोन्मुखी कौशल से जोड़ने के लिए निरंतर कार्य कर रही है। प्रदेश के व्यावसायिक शिक्षा, कौशल विकास एवं उद्यमशीलता राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) कपिल देव अग्रवाल ने सोमवार को विधानभवन स्थित अपने कार्यालय कक्ष में विभागीय …

Like us share us

योगी सरकार बड़े पैमाने पर स्थापित करेगी बायोगैस संयंत्र, IIT दिल्ली का लेगी सहयोग

विजय कुमार निगम लखनऊ:- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के गो संरक्षण अभियान को आईआईटी दिल्ली की टेक्नोलॉजी से नई गति मिलने वाली है। आईआईटी दिल्ली के प्रोफेसर और विशेषज्ञों की टीम यूपी में बड़े पैमाने पर बायोगैस संयंत्र स्थापित करने में तकनीकी सहयोग करेगी। इससे प्रदेश के हर जिले में मॉडल विलेज का सपना साकार होगा। गो …

Like us share us

मुख्यमंत्री योगी के हाथों योजनाओं का लाभ पाकर खिले लाभार्थियों के चेहरे

विजय कुमार निगम प्रतापगढ़:- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के हाथों विभिन्न योजनाओं का लाभ पाकर लाभार्थियों के चेहरे खिल उठे। मुख्यमंत्री के हाथों इन्हें मिली सौगात: ● श्रद्धा पांडेय- बिहार लोकसेवा आयोग की बीपीएससी परीक्षा की टॉपर को आईपैड  ●शिवम यादव- मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना के तहत स्वीकृति पत्र ● मीनू कुमारी- मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना के …

Like us share us
Like us share us

Related Articles

Back to top button