
नयी दिल्ली । लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और विपक्षी दलों के कई नेताओं ने मंगलवार को लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला से मुलाकात कर प्रदर्शनकारियों पर कथित बल प्रयोग का मुद्दा उठाया। विपक्षी नेताओं ने छात्रों के खिलाफ सोमवार को हुई कार्रवाई को लेकर सदन में चर्चा की अनुमति देने का आग्रह किया। सूत्रों के अनुसार, राहुल गांधी के नेतृत्व में विपक्षी नेताओं का एक प्रतिनिधिमंडल संसद भवन में लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला के कक्ष में पहुंचा और अपनी मांग रखी। इस दौरान समाजवादी पार्टी (सपा), वाम दलों, शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) और अन्य विपक्षी दलों के नेता भी मौजूद रहे।

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने दिल्ली में सोमवार को प्रदर्शनकारी छात्रों के खिलाफ पुलिस कार्रवाई को लेकर मंगलवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को माफी मांगनी चाहिए और पद से इस्तीफा देना चाहिए।
राहुल गांधी ने संसद परिसर में संवाददाताओं से यह भी कहा छात्रों की पिटाई के लिए गृह मंत्री अमित शाह को भी त्यागपत्र देना चाहिए। इससे पहले, उन्होंने कई विपक्षी नेताओं के साथ लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला से मुलाकात कर छात्रों से जुड़े मुद्दों पर सदन में चर्चा कराने की मांग की। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष ने कहा कि विपक्षी सांसदों ने बिरला से मुलाकात कर छात्रों के मुद्दे पर चर्चा कराने का अनुरोध किया था, लेकिन अध्यक्ष ने कहा कि चर्चा के लिए उन्हें सरकार से पूछना पड़ेगा। उन्होंने कहा, दूसरे शब्दों में, लोकसभा अध्यक्ष कह रहे हैं कि संसद में बहस कराने के लिए उन्हें सरकार की अनुमति चाहिए। यह मुद्दा छात्रों और युवाओं के भविष्य से जुड़ा है। राहुल गांधी ने प्रदर्शन कर रहे छात्रों के साथ कथित मारपीट और बल प्रयोग की निंदा करते हुए कहा कि युवाओं के साथ ऐसा व्यवहार पूरी तरह गैर-भारतीय है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कल हुई घटना के लिए अब तक माफी तक नहीं मांगी है।
राहुल गांधी ने कहा कि ये युवा शिक्षा और परीक्षा प्रणाली को लेकर प्रदर्शन कर रहे हैं और पूरा देश जानता है कि शिक्षा एवं परीक्षा प्रणाली चरमरा चुकी है।
उन्होंने आरोप लगाया कि परीक्षा प्रणाली को दीमकों ने खोखला कर दिया है। उन्होंने कहा, छात्र केवल यही कह रहे हैं कि शिक्षा और परीक्षा प्रणाली को ठीक किया जाए। देश के युवाओं के साथ इस तरह व्यवहार करने का कोई तरीका नहीं है। राहुल गांधी ने कहा कि देश के युवाओं के लिए अवसर नहीं हैं और उनके सामने सभी दरवाजे बंद हैं तथा प्रतियोगी परीक्षाओं का दरवाजा खुला था, लेकिन यह व्यवस्था भी बर्बाद कर दी गई है। उन्होंने आरोप लगाया कि छात्रों की शिकायत केवल शिक्षा प्रणाली को लेकर नहीं है, बल्कि उनके भविष्य को लेकर भी है। राहुल गांधी के अनुसार, छात्रों को लगता है कि शिक्षा व्यवस्था पर अंबानी और अदाणी तथा आरएसएस का पूरी तरह कब्जा हो गया है। उन्होंने कहा कि यह मुद्दा युवाओं के भविष्य से जुड़ा है और शिक्षा से कहीं बड़ा है।
राहुल गांधी ने कहा, भारत के छात्र कह रहे हैं कि भारत में उनका कोई भविष्य नहीं है। यह एक जायज मुद्दा है।
उन्होंने कहा, धर्मेंद्र प्रधान को इस्तीफा देना ही चाहिए, लेकिन प्रधान ने छात्रों को नहीं पीटा है। गृह मंत्री ने पीटा है, उन्हें इस्तीफा देना चाहिए। गृह मंत्री प्रधानमंत्री को रिपोर्ट करते हैं, उन्हें भी इस्तीफा देना चाहिए। कांग्रेस नेता ने बाद में श्एक्सश् पर पोस्ट किया, देश का छात्र कह रहा है -हमारा कोई भविष्य नहीं। और इस सरकार के मंत्री कह रहे हैं कि हमारी कुर्सी नहीं जाएगी। जिस देश में छात्र भविष्य खो दे और मंत्री कुर्सी न खोए, वहां न्याय है ही नहीं। विपक्षी नेताओं ने नीट परीक्षा प्रश्नपत्र लीक मामले को लेकर हुए प्रदर्शन के दौरान पुलिस कार्रवाई का मुद्दा उठाया। बताया गया कि सोमवार को ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ (कॉजपा) के संसद मार्च के दौरान बड़ी संख्या में जुटे युवाओं को नियंत्रित करने के लिए पुलिस ने आंसू गैस के गोले छोड़े और लाठीचार्ज किया था। विपक्ष का आरोप है कि प्रदर्शन कर रहे छात्रों के साथ हुई कार्रवाई पर संसद में चर्चा होनी चाहिए। नेताओं ने लोकसभा अध्यक्ष से इस मामले को सदन में उठाने का अवसर देने की मांग की। फिलहाल इस मामले को लेकर राजनीतिक हलचल तेज हो गई है और विपक्षी दल सरकार से जवाब की मांग कर रहे हैं।
श्री धनश्याम मीणा जिलाधिकारी उन्नाव, श्री जय प्रकाश सिंह वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक
आज दिनांक 24.09.2026 को श्री धनश्याम मीणा जिलाधिकारी उन्नाव, श्री जय प्रकाश सिंह वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक उन्नाव, श्री सुशील कुमार अपर जिलाधिकारी उन्नाव द्वारा थाना गंगाघाट क्षेत्रांतर्गत स्थित गगनी खेड़ा झील गणेश प्रतिमा विसर्जन स्थल का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों द्वारा मौके पर जारी गणेश प्रतिमा विसर्जन कार्यक्रम एवं सुरक्षा-व्यवस्था का जायजा …
यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो 2026: ग्लोबल मंच पर बिखरेगी बांदा के ‘शजर’ पत्थर की चमक, छाएगा बुंदेलखंड
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के विजनरी प्रयासों से बुंदेलखंड की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और स्थानीय हुनर को अब अंतरराष्ट्रीय पटल पर नई पहचान मिलने जा रही है। ग्रेटर नोएडा में आयोजित हो रहे ‘यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो 2026’ में बांदा जनपद का हस्तशिल्प और पारंपरिक स्वाद अपना जलवा बिखेरने के लिए पूरी तरह तैयार है। इस …
बैंक कर्मियों की तीन दिन की प्रस्तावित हड़ताल से पहले सरकार की तैयारी, रविवार को भी खुलेंगे बैंक
बैंक कर्मचारियों संगठनों के संयुक्त मंच यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस (UFBU) की प्रस्तावित हड़ताल के बीच वित्त मंत्रालय ने ग्राहकों की परेशानी कम करने के लिए उपयोगी कदम उठाया है। बैंक कर्मियों की हड़ताल 28 से 30 सितंबर तक प्रस्तावित है। वित्त मंत्रालय ने बुधवार को सभी बैंक को 27 सितंबर को खुला रखने …
लखनऊ में आगरा एक्सप्रेसवे से जुड़ेगी वरुण विहार योजना, 24 सितंबर को CM योगी करेंगे शिलान्यास
एलडीए की दो आवासीय योजनाओं नैमिष नगर व वरुण विहार का शुभारंभ गुरुवार को होगा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शाम चार बजे आगरा एक्सप्रेसवे के निकट दोना ग्राम में भूमि पूजन करके शिलान्यास करेंगे, इसी के साथ दोनों योजनाओं के 4520 भूखंडों की बुकिंग शुरू हो जाएगी। समारोह में पांच अपार्टमेंट में भी शिलान्यास होगा। कुल …
सपा प्रमुख अखिलेश यादव का दावा, जनता देगी भाजपा सरकार की बुलडोजर कार्रवाई का जवाब
समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने अयोध्या में बुलडोजर कार्रवाई पर योगी आदित्यनाथ सरकार को आड़े हाथ लिया है। सपा मुखिया ने दावा किया कि प्रदेश में समाजवादी पार्टी की सरकार बनने पर सारे नुकसान की भरपाई की जाएगी। अयोध्या में 14 कोसी परिक्रमा मार्ग के चौड़ीकरण की जद में आए 11 मकानों पर …
भारत टैक्सी चालकों को पांच लाख की सामाजिक सुरक्षा, प्रदेश के चार महानगरों में संचालन प्रारंभ
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को उत्तर प्रदेश में भारत टैक्सी सेवा और मुख्यमंत्री कृषक समृद्धि योजना का शुभारंभ किया। मुख्यमंत्री कृषक समृद्धि योजना के अंतर्गत किसानों को उत्तर प्रदेश सहकारी ग्राम विकास बैंक से खेती और संबंधित कार्यों के लिए केवल छह प्रतिशत ब्याज दर पर ऋण मिलेगा, अब तक यह दर 11 प्रतिशत …
सपा सरकार में भैंसागाड़ी से भैंसा गायब कर देते थे बदमाश, अब यूपी में अराजकता का नहीं उत्सव का माहौल: CM योगी
प्रदेश में भारत टैक्सी सेवा का शुभारंभ करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पूर्व की सपा सरकार पर तीखा हमला किया। उन्होंने कहा कि वर्ष 2017 से पहले प्रदेश में अराजकता का माहौल था। सत्ताधारी दल के गुंडे कार चालक की हत्या कर कार लेकर भाग जाते थे। उस समय भैंसागाड़ी चलाने वाला व्यक्ति भी …
क्या चुनाव आयोग में नियुक्तियों का मामला बड़ी बेंच को भेजा जाना चाहिए? सुप्रीम कोर्ट में बंटा फैसला.
सुप्रीम कोर्ट ने मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) और चुनाव आयुक्तों की (नियुक्ति सेवा शर्तें और कार्यकाल) अधिनियम 2023 को चुनौती देने वाली याचिकाओं को पांच न्यायाधीशों की संविधान पीठ को विचारार्थ भेजने की केंद्र सरकार की मांग पर विभाजित फैसला दिया है। पीठ के न्यायाधीश दीपांकर दत्ता ने मामला संविधान पीठ को भेजने की मांग …





