Editor's PickMain Storiesताजा खबरेदिल्लीबड़ी खबरराजनीतिराज्यराष्ट्रीय

संसद में पेपर लीक और विपक्ष के रवैये पर NDA सांसद बोले-विपक्ष नहीं कर रहा चर्चा

नयी दिल्ली । संसद के मानसून सत्र के दौरान शिक्षा और परीक्षा प्रणाली से जुड़े मुद्दों पर राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है। एनडीए के सांसदों ने विपक्ष पर सदन की कार्यवाही बाधित करने का आरोप लगाया। वहीं, राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल ने पंजाब में कथित पेपर लीक मामलों को लेकर आम आदमी पार्टी (आप) सरकार और अरविंद केजरीवाल पर निशाना साधा है। भाजपा सांसद अरुण गोविल ने आईएएनएस से कहा कि विपक्ष ने पहले चर्चा के लिए तैयार होने की बात कही थी लेकिन अब बार-बार अपने रुख से पीछे हट रहा है। उन्होंने कहा कि छात्रों और युवाओं से जुड़ा यह विधेयक बेहद महत्वपूर्ण है और इस पर गंभीर चर्चा होनी चाहिए। अरुण गोविल ने दावा किया कि केंद्र सरकार ने युवाओं के हित में कई ठोस कदम उठाए हैं। उन्होंने युवाओं से राजनीति से दूर रहने और अपनी समस्याओं के समाधान के लिए सरकार पर भरोसा रखने की अपील करते हुए कहा कि सरकार का दृष्टिकोण सकारात्मक है। वहीं, राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल ने पंजाब में पिछले पांच वर्षों के दौरान कथित तौर पर छह बार पेपर लीक होने और बड़े पैमाने पर नकल कराने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि इन मामलों में अब तक किसी की जवाबदेही तय नहीं की गई है। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान इन घटनाओं से इनकार कर रहे हैं, जबकि वास्तविकता इससे अलग है। स्वाति मालीवाल ने आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल पर भी निशाना साधते हुए कहा कि पंजाब के मुद्दे पर उन्होंने पूरी तरह चुप्पी साध रखी है। उन्होंने आरोप लगाया कि शिक्षा में जवाबदेही की मांग को लेकर अभियान चलाने वाले लोग पंजाब में कथित पेपर लीक के मामलों पर कुछ नहीं बोल रहे हैं। साथ ही, उन्होंने दावा किया कि केजरीवाल ने अपने सहयोगियों के माध्यम से एक संगठन खड़ाकर शिक्षा के मुद्दे पर माहौल बनाने की कोशिश की लेकिन पंजाब के मामलों में वही लोग मौन हैं।

इसी मुद्दे पर भाजपा सांसद शशांक मणि त्रिपाठी ने विपक्ष पर संसद का समय बर्बाद करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि यदि विपक्ष के पास कोई मुद्दा है तो उसे सदन में बहस के माध्यम से रखा जाना चाहिए। उनके अनुसार, छात्रों के भविष्य और शिक्षा व्यवस्था से जुड़े विषयों पर सार्थक चर्चा होना आवश्यक है। भाजपा सांसद शांतनु ठाकुर ने भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में किए जा रहे कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि राष्ट्रहित में लिए जा रहे फैसले महत्वपूर्ण हैं। उन्होंने कहा कि जो लोग देशहित के कार्यों को समझते हैं, उन्हें स्वाभाविक रूप से ऐसे प्रयासों का समर्थन करना चाहिए।

CM योगी “2017 से पहले छात्रों की छात्रवृत्ति भी खा गई थी तत्कालीन सरकार”

विजय कुमार निगम लखनऊ:- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को पूर्ववर्ती सरकार पर छात्रवृत्ति में सेंधमारी का आरोप लगाते हुए कहा कि 2016-17 में अनुसूचित जाति-जनजाति के विद्यार्थियों की छात्रवृत्ति तक नहीं भेजी गई। तत्कालीन सरकार छात्रों की छात्रवृत्ति भी खा गई थी। वर्ष 2017 में सरकार बनने के बाद पिछली बकाया छात्रवृत्ति भी विद्यार्थियों तक …

Like us share us

CM योगी से मिली स्टार्टअप को नई दिशा, इमरजेंसी हेल्थकेयर में तकनीक से बदलेगी तस्वीर

विजय कुमार निगम लखनऊ:- गंभीर बीमारी, दुर्घटना या किसी अन्य मेडिकल इमरजेंसी में शुरुआती पहला घंटा मरीज की जिंदगी के लिए बेहद अहम होते हैं। ऐसे समय में सिर्फ इलाज ही नहीं, बल्कि घटना की जानकारी, एंबुलेंस की उपलब्धता, अस्पताल तक सूचना पहुंचने और मरीज के लिए जरूरी मेडिकल तैयारियां समय पर होना भी महत्वपूर्ण है। …

Like us share us

अमित शाह “BNS से बदलेगी न्याय व्यवस्था, पूर्ण क्रियान्वयन के बाद भारत आधुनिक प्रणालियों में होगा”

भोपाल। केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने शनिवार को कहा कि भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) के पूर्ण क्रियान्वयन के बाद देश की आपराधिक न्याय व्यवस्था दुनिया की सबसे आधुनिक न्याय प्रणालियों में शामिल होगी। शाह ने राज्य की राजधानी भोपाल के भेल क्षेत्र स्थित दशहरा मैदान में आयोजित गोपालक सम्मेलन को संबोधित करते …

Like us share us

कांग्रेस में शामिल होंगे स्वामी प्रसाद मौर्य? यूपी चुनाव से पहले सियासी हलचल तेज..!

नयी दिल्ली। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 से पहले नेताओं के दल बदलने का सिलसिला तेज होता दिखाई दे रहा है। इसी बीच पूर्व मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य के कांग्रेस में शामिल होने की खबर ने यूपी की सियासत में हलचल बढ़ा दी है। शनिवार को उनके दिल्ली स्थित कांग्रेस मुख्यालय पहुंचने और कांग्रेस के …

Like us share us

राहुल गांधी ने सत्याग्रह प्लेटफॉर्म किया लॉन्च, बोले-देशभर में लोग अपने हक की लड़ाई अकेले लड़ रहे हैं, हम देंगे मंच

नयी दिल्ली । लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने एक नई पहल सत्याग्रह की घोषणा की। उन्होंने कहा कि देशभर में लोग अपने हक के लिए लड़ रहे हैं और अक्सर अकेले लड़ रहे हैं। राहुल गांधी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म श्एक्सश् पर पोस्ट किया, देशभर में लोग अपने हक के लिए लड़ रहे …

Like us share us

IRCTC मनी लॉन्ड्रिंग केसः लालू, तेजस्वी, राबड़ी पर आरोप तय करने की अगली सुनवाई 30 अक्टूबर को होगी

नयी दिल्ली । आईआरसीटीसी मनी लॉन्ड्रिंग मामले में लालू प्रसाद यादव, तेजस्वी यादव और राबड़ी देवी समेत 9 लोगों के खिलाफ आरोप तय होने की प्रक्रिया फिलहाल टल गई है। दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट में होने वाली इस सुनवाई के लिए अब 30 अक्टूबर की अगली तारीख तय की गई है। इससे पहले 11 …

Like us share us

प्रियंका कक्कड़ ने छोड़ी आप, कहा- बंगला-गाड़ी नहीं लेने की बात थी, अब चॉपर से चलते हैं नेता

नयी दिल्ली। आम आदमी पार्टी (आप) को शनिवार को बड़ा झटका लगा। पार्टी की राष्ट्रीय प्रवक्ता रहीं प्रियंका कक्कड़ ने कांग्रेस का दामन थाम लिया है। दिल्ली में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में उन्होंने कांग्रेस की सदस्यता ली। इस दौरान प्रियंका कक्कड़ ने आम आदमी पार्टी छोड़ने की वजह भी बताई। उन्होंने कहा, ष्मुझे वही पुरानी …

Like us share us

UP में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 15 IAS और 23 PCS अफसरों के तबादले, जौनपुर-मऊ के CDO भी बदले

लखनऊ । उत्तर प्रदेश में एक बार फिर बड़े स्तर पर प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। योगी आदित्यनाथ सरकार ने शनिवार को 15 आईएएस और 23 पीसीएस अधिकारियों के तबादले किए। नई तैनाती में कई जिलों के मुख्य विकास अधिकारी (सीडीओ), अपर जिलाधिकारी (एडीएम), कुलसचिव और विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारियों की जिम्मेदारियां बदली गई …

Like us share us

भारत के ‘नए हीरो कैप्टन स्मित मच्छार को इजरायल का सलाम, मुंबई में लगाया बड़ा बिलबोर्ड

मुंबई । फ्लाईदुबई की दुबई से तेल अवीव जा रही फ्लाइट में संकट के दौरान सूझबूझ और साहस दिखाने वाले भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छार को इजरायल ने खास सम्मान दिया है। मुंबई में इजरायल के महावाणिज्य दूतावास ने कैप्टन स्मित के सम्मान में बड़े-बड़े बिलबोर्ड लगाए हैं। इजरायल के कॉन्सल जनरल यानिव रेवाच ने …

Like us share us

Asian Games में स्वर्णिम इतिहास: लालरेम्सियामी का निर्णायक गोल और सविता की ‘दीवार’, भारत ने चीन से छीना गोल्‍ड मेडल

जापान के आईची नागोया में चल रहे एशियन गेम्‍स 2026 में भारत के खाते में एक और गोल्‍ड मेडल आ गया है। वर्ल्ड रैंकिंग में 8वें नंबर पर मौजूद भारतीय महिला हॉकी टीम ने फाइनल में वर्ल्ड रैंकिंग में चौथे नंबर पर मौजूद मौजूदा एशियाई चैंपियन चीन की टीम को 1-0 से हराकर 44 साल …

Like us share us
Like us share us

Related Articles

Back to top button