
उत्तरकाशी । उत्तराखंड के उत्तरकाशी जनपद में सोमवार देर रात से लगातार हो रही मूसलाधार बारिश ने जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित कर दिया है। भारी बारिश के कारण यमुनोत्री और गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग कई स्थानों पर भूस्खलन और मलबा आने से अवरुद्ध हो गए हैं, जिससे चारधाम यात्रा पर निकले हजारों तीर्थयात्रियों तथा स्थानीय लोगों का आवागमन प्रभावित हो गया है। वहीं यमुनोत्री धाम को जाने वाला पैदल मार्ग भी क्षतिग्रस्त होने के कारण फिलहाल आवाजाही के लिए असुरक्षित घोषित किया गया है।

जिला आपातकालीन परिचालन केंद्र से मंगलवार को प्राप्त जानकारी के अनुसार, यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर पालीगाड़, सिलाई बैंड, जंगलचट्टी, दुर्बिल तथा बढिया के पास भारी मात्रा में मलबा और पत्थर आने से यातायात पूरी तरह बाधित हो गया है। वहीं गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर गंगानी-सुनगर और भटवाड़ी के चड़ेथी क्षेत्र में भी भूस्खलन के कारण मार्ग बंद हो गया है। यमुनोत्री धाम के पैदल मार्ग पर स्थित राम मंदिर के समीप नदी का जलस्तर बढ़ने से करीब 25 से 30 मीटर लंबा मार्ग दो से 2.5 मीटर तक धंस गया है। सुरक्षा की द्दष्टि से इस मार्ग पर यात्रियों की आवाजाही रोक दी गई है। प्रशासन ने बताया कि यात्रियों की सुविधा के लिए शीघ्र ही वैकल्पिक पैदल मार्ग तैयार किया जाएगा, जिसके लिए श्रमिकों को मौके पर लगाया जा रहा है। राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण और बीआरओ की टीमें प्रभावित स्थानों पर मलबा हटाने और मार्गों को जल्द से जल्द सुचारु करने में जुटी हुई हैं। जिला प्रशासन ने यात्रियों एवं स्थानीय लोगों से मौसम और मार्गों की स्थिति को देखते हुए अनावश्यक यात्रा से बचने तथा प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करने की अपील की है।
मूसलाधार बारिश का कहर, यमुनोत्री-गंगोत्री हाईवे कई स्थानों पर बंद, हजारों तीर्थयात्री फंसे
उत्तरकाशी । उत्तराखंड के उत्तरकाशी जनपद में सोमवार देर रात से लगातार हो रही मूसलाधार बारिश ने जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित कर दिया है। भारी बारिश के कारण यमुनोत्री और गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग कई स्थानों पर भूस्खलन और मलबा आने से अवरुद्ध हो गए हैं, जिससे चारधाम यात्रा पर निकले हजारों तीर्थयात्रियों तथा स्थानीय …
मायावती ने जौहर यूनिवर्सिटी पर ध्वस्तीकरण रोक का किया स्वागत, शिक्षण संस्थानों के नियमितीकरण की वकालत
लखनऊ । बहुजन समाज पार्टी (बसपा) प्रमुख मायावती ने रामपुर स्थित मोहम्मद अली जौहर विश्वविद्यालय की 38 शिक्षण भवनों के ध्वस्तीकरण की कार्रवाई पर लगी रोक का स्वागत करते हुए इसे उचित फैसला बताया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में जिन अन्य शिक्षण संस्थानों में निर्माण संबंधी नियमों के अनुपालन में कमियां हैं, वहां भी …
जंतर-मंतर प्रदर्शन पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा आदेश, 18 वर्ष से कम छात्रों की तत्काल रिहाई के निर्देश
नयी दिल्ली । नीट पेपर लीक और परीक्षा अनियमितताओं के विरोध में हुए जंतर-मंतर छात्र प्रदर्शन से जुड़े मामलों की सुनवाई करते हुए सुप्रीम कोर्ट ने महत्वपूर्ण अंतरिम आदेश जारी किए हैं। प्रधान न्यायाधीश (सीजेआई) सूर्यकांत की अध्यक्षता वाली पीठ ने कहा कि 18 वर्ष से कम आयु के प्रदर्शनकारी छात्रों को तत्काल रिहा किया …
PM मोदी ने बाढ़ की स्थिति पर असम के सांसदों से की चर्चा, केंद्र की ओर से मदद का दिया आश्वासन
नयी दिल्ली । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को असम के सांसदों से मुलाकात की। केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल और पवित्र मार्गेरिटा ने बैठक में उन्होंने राज्य में बाढ़ की स्थिति पर चर्चा की। प्रधानमंत्री ने उन्हें केंद्र सरकार की ओर से हरसंभव सहायता और पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया। पीएम मोदी ने एक्स पर …
संसद में पेपर लीक और विपक्ष के रवैये पर NDA सांसद बोले-विपक्ष नहीं कर रहा चर्चा
नयी दिल्ली । संसद के मानसून सत्र के दौरान शिक्षा और परीक्षा प्रणाली से जुड़े मुद्दों पर राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है। एनडीए के सांसदों ने विपक्ष पर सदन की कार्यवाही बाधित करने का आरोप लगाया। वहीं, राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल ने पंजाब में कथित पेपर लीक मामलों को लेकर आम आदमी पार्टी (आप) …
नीट प्रदर्शन हिंसा मामले में सुप्रीम कोर्ट का सात राज्यों को नोटिस
नयी दिल्ली । नीट-यूजी परीक्षा में अनियमितताओं के विरोध में हुए प्रदर्शन और उसके बाद हुई पुलिस कार्रवाई को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को अहम सुनवाई की। मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत, जस्टिस जॉयमाल्या बागची और जस्टिस वी. मोहना की पीठ ने मामले की सुनवाई करते हुए दिल्ली, बिहार, महाराष्ट्र, असम, पश्चिम बंगाल, उत्तर प्रदेश और …
लखनऊ में विधायक आवास की 7 मंजिल से गिरकर BJP नेता की मौत..!
लखनऊ। लालबाग स्थित न्यू विधायक आवास की सातवीं मंजिल से मंगलवार की दोपहर भाजपा ओबीसी मोर्चा के प्रदेश मंत्री नानक चंद्र भुर्जी गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास मौजूद लोगों ने तत्काल उन्हें सिविल अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल पहुंचने से पहले ही उनकी मौत हो गई। मौके पर पहुंची हजरतगंज पुलिस ने घटनास्थल की छानबीन …
प्रधानमंत्री :एक पेड़ मां के नाम’ के तहत उ.प्र. में दिखा जनशक्ति का अद्भुत संकल्प
विजय कुमार निगम लखनऊ:- प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रविवार को ‘मन की बात’ के 136वें एपिसोड में उत्तर प्रदेश की सराहना की। उन्होंने कहा कि ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत उ.प्र. में जनशक्ति का अद्भुत संकल्प देखने को मिला। वहां (उप्र) एक ही दिन में 12 जुलाई को 35 करोड़ से अधिक पौधे …
मुख्यमंत्री योगी :केसरिया और भगवा कपड़ों से समाजवादी पार्टी की जन्मजात दुश्मनी
विजय कुमार निगम लखनऊ:- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि समाजवादी पार्टी कहती थी, कांवड़ यात्रा में शिव भक्त आएंगे तो दंगा हो जाएगा। सपा शंख व घंटा भी नहीं बजाने देती थी। समाजवादी पार्टी की केसरिया और भगवा कपड़ों से मानो जन्मजात दुश्मनी थी। हालांकि अब कोई कांवड़ यात्रा पर रोक नहीं लगा पाएगा, अब …



