
नयी दिल्ली । नयी दिल्ली राज्यसभा में वीरवार को नेता प्रतिपक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने प्रश्न पत्र लीक मामलों को रोकने के लिए सरकार द्वारा लाये गये विधेयक के भविष्य में कारगर होने पर आशंका जताते हुए एक समयबद्ध वार्षिक परीक्षा कैलेंडर बनाये जाने का सुझाव दिया तथा हाल में हुए छात्र आंदोलन में प्रदर्शनकारियों के खिलाफ हुई ज्यादतियों की न्यायिक जांच कराने की मांग की। नेता प्रतिपक्ष ने लोक परीक्षा (अनुचित साधन निवारण) संशोधन विधेयक, 2026 पर उच्च सदन में चर्चा की शुरुआत करते हुए कहा कि सरकार ने इस विधेयक में कड़े प्रावधान किए हैं किंतु उससे कोई फर्क नहीं पड़ेगा। उन्होंने कहा कि फर्क इससे पड़ेगा कि आप परीक्षाएं कैसे कराते हैं और प्रश्न पत्र लीक होने से कैसे रोक पाते हैं। कांग्रेस अध्यक्ष ने सरकार से सवाल किया कि वह इस समय जो काम कर रही है उसने दो साल पहले मूल कानून बनाते समय ही इस काम को क्यों नहीं किया? उन्होंने कहा कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने युवाओं के मामले को उठाते हुए इस कानून की खामियों को उजागर किया था। खड़गे ने कहा कि यह विधेयक अभी भी अधूरा है तथा इससे प्रश्न पत्र लीक होने को नहीं रोका जा सकेगा।

उन्होंने कहा कि आजकल जो माहौल चल रहा है, उसे ठंडा करने के लिए यह विधेयक लाया गया है। उन्होंने कहा कि जो विद्यार्थी सड़कों पर उतरे, उन्हें शांत कराने के लिए यह विधेयक लाया गया है। उन्होंने कहा कि सरकार को छात्रों के आगे घुटने टेकने पड़े तथा प्रधानमंत्री को (शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र) प्रधान को हटाना पड़ा। उन्होंने दावा किया कि सरकार को अपनी सत्ता जाने का डर सताने लगा, इसलिए यह काम किया गया। नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने प्रश्न पत्र लीक होने के मामले में जो प्रदर्शन किया, उससे सरकार डर गयी और इसीलिए उसने प्रधान से इस्तीफा लेने का फैसला किया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अपनी कुर्सी (को बचाने) के लिए यह सब किया। उन्होंने इस मामले में गृह मंत्री अमित शाह द्वारा इस मामले में कुछ भी नहीं कहे जाने पर प्रश्न उठाये। उन्होंने प्रश्न किया कि गृह मंत्री चुप्पी क्यों साधे हुए हैं? उन्होंने सरकार को आगाह किया कि छात्रों ने सरकार को जो सबक सिखाया है, उससे कई गुना बड़ा सबक वे फिर सिखा सकते हैं।

खड़गे ने दावा किया कि छात्र आंदोलन के समय करीब 50 छात्र घायल हो गये जिनमें से कुछ की स्थिति नाजुक है और कुछ को पैलेट गन के छर्रे लगे हैं। उन्होंने कहा कि जो छात्र घायल हुए, उनकी चोटों के लिए जिम्मेदार गृह मंत्री हैं। कांग्रेस अध्यक्ष ने सदन में शाह के नहीं आने पर सवाल उठाते हुए कहा कि कहा कि गृह मंत्री कमरे में छिप नहीं सकते। उन्होंने कहा कि छात्र आंदोलन के दौरान छात्रों एवं महिलाओं पर हुई ज्यादतियों की न्यायिक जांच करायी जानी चाहिए। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री को देश के छात्रों को संबोधित करने के लिए कोई और समय नहीं मिला जो उन्होंने रात बारह बजे इंस्टाग्राम पर आकर उन्हें संबोधित किया।
खड़गे ने सरकार से जानना चाहा कि लाठीचार्ज, आंसू गैस का उपयोग और पैलेट गन चलाने का आदेश किसने दिया था? उन्होंने जानना चाहा कि छात्रों को पीटने वाले सादे कपड़े पहनकर आए लोग कौन थे? उन्होंने कहा कि यदि गृह मंत्री इन सवालों का जवाब नहीं दे सकते तो उन्हें इस्तीफा दे देना चाहिए। उन्होंने कहा कि शिक्षा मंत्री के पद से जब इस्तीफा देने के बाद प्रधान संसद परिसर में पहुंचे तो सत्ता पक्ष ने उनका ऐसे स्वागत किया, मानों वह कारगिल युद्ध जीत कर आये हों। खड़गे ने कहा कि ऐसा लगता है कि सरकार नाकामियों का भी उत्सव मनाती है। नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि यदि संस्थान नहीं बदले गये, राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) वही रही, परीक्षा वैसे ही ली जाती रहेगी तो हो सकता है कि कुछ ही महीनों बाद संसद में फिर ऐसा कानून लाना पड़े। उन्होंने सरकार से सवाल किया कि देश भर में जब प्रश्न पत्र लीक की इतनी घटनाएं हो रही थीं तो उनकी खुफिया एजेंसियां क्या कर रही थीं? उन्होंने कहा कि प्रश्न पत्र लीक मामले में जो लोग पकड़े गये हैं, उनमें से आज तक किसी को सजा नहीं मिल पायी है। खड़गे ने सुझाव दिया कि परीक्षाओं के लिए समयबद्ध वार्षिक कैलेंडर बनाया जाए जिससे सरकार की जवाबदेही तय होगी। देश में दस लाख शिक्षकों के पद जब खाली पड़े हों तो बच्चों को अच्छी शिक्षा कैसे दी जा सकती है। उन्होंने देश के शिक्षण संस्थानों में आरएसएस की विचारधारा वाले लोगों को रखने का आरोप लगाया। खड़गे ने अपनी बात कहने के दौरान मनुस्मृति के कुछ अंश का हिंदी में अनुवाद पढ़ा जिसका सत्ता पक्ष के सदस्यों ने कड़ा विरोध किया और सदन में शोरगुल शुरू हो गया। सदन के नेता जे पी नड्डा ने कहा कि खड़गे ने जो कहा, उससे समाज में विद्वेष का माहौल पैदा होता है और उस अंश को सदन की कार्यवाही से निकाला जाए। भाजपा सांसद सुधांशु त्रिवेदी ने कहा कि मनु स्मृति का यह विवादास्पद अंश असंधिग्ध है। बाद में सभापति ने कहा कि चूंकि इस अंश को प्रमाणित नहीं किया जा सकता अतरू इसे सदन की कार्यवाही से निकाला जा रहा है। खड़गे ने सरकार से राष्ट्रीय युवा रोजगार रणनीति बनाने की भी मांग की।
Asian Games में स्वर्णिम इतिहास: लालरेम्सियामी का निर्णायक गोल और सविता की ‘दीवार’, भारत ने चीन से छीना गोल्ड मेडल
CM योगी “हमारे ग्राम स्वराज में परिवारवादी मॉडल की कोई जगह नहीं”
विजय कुमार निगम लखनऊ:- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गांधी जयंती पर ग्राम स्वराज के मुद्दे पर बिना नाम लिए कांग्रेस और सपा के परिवारवाद को निशाने पर लिया। उन्होंने कहा कि गांवों को केवल वोट बैंक समझने और उन्हें अराजकता व जातिवाद की आग में झोंकने वाली राजनीति ने गांवों को पीछे रखा। हमारे ग्राम …
CM योगी ने गांधी जयंती पर खरीदे खादी के वस्त्र, 30 जनवरी तक 25 फीसदी छूट
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दो अक्टूबर शुक्रवार को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और देश के पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर उनको नमन किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने लखनऊ के हजरतगंज में श्री गांधी आश्रम खादी ग्रामोद्योग बोर्ड भवन भंडार से खादी के वस्त्रों की खरीदादारी करने के साथ लोगों से खादी को …
राम मंदिर परिसर में मिली वृद्धा को वन स्टॉप सेंटर ने परिवार से मिलाया
विजय कुमार निगम अयोध्या:- घर की चारदीवारी में अपनों के बीच रहने के बावजूद जब किसी बुजुर्ग महिला को अकेलेपन, घरेलू हिंसा और मानसिक उत्पीड़न का सामना करना पड़े, तो उसका दर्द सिर्फ व्यक्तिगत नहीं रहता, बल्कि पूरे परिवार के बिखरने की कहानी बन जाता है।मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सरकार में महिला सुरक्षा और संकट में …
157वीं गांधी जयंती पर राष्ट्रपति व उपराष्ट्रपति ने पुष्पांजलि अर्पित की, पूर्व पीएम लाल बहादुर को किया नमन
नयी दिल्ली । राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 157वीं जयंती के अवसर पर और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की 122वीं जयंती पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु और उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन ने पुष्पांजलि अर्पित की है। राष्ट्रपति ने राजघाट जाकर बापू को पुष्पांजलि अर्पित की। उनकी ओर से सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर लिखा गया, …
भारत में विदेशी राजदूतों ने मनाई गांधीजी की 157वीं जयंती
नयी दिल्ली । राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 157वीं जयंती के अवसर पर भारत में विदेशी राजनयिकों ने भी बापू को नमन किया और उनके सिद्धांतों और उनकी सीख को याद किया। इस दौरान भारत में नॉर्वे के राजदूत मे-एलिन स्टेनर, जर्मनी के राजदूत जैस्पर विक ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट में माहात्मा के …
योगी सरकार में युवाओं के लिए सरकारी सेवाओं के बढ़े अवसर ‘520 पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू’
विजय कुमार निगम लखनऊ:- योगी सरकार प्रदेश के युवाओं को सरकारी सेवाओं से जोड़ने और विभिन्न विभागों में मानव संसाधन को मजबूत करने की दिशा में लगातार भर्ती प्रक्रियाओं को आगे बढ़ा रही है।इसी क्रम में उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (यूपीएसएसएससी) ने खेल एवं युवा कल्याण से जुड़े कुल 520 पदों पर चयन के …
CM योगी “वन्यजीव के संसार’ में अपने मनोभाव से रंग भरेंगे उत्तर प्रदेश के बच्चे”
विजय कुमार निगम लखनऊ:- योगी सरकार के निर्देशन में वन विभाग 2 से 8 अक्टूबर तक प्रदेश में वन्यजीव सप्ताह मनाएगा। पूरे सप्ताह भर पर्यावरण संरक्षण/वन्यजीवों पर आधारित मास्क मेकिंग, छद्म आवरण व अनुकरण पर चित्रकला, नुक्कड़ नाटक, फैंसी ड्रेस, फेस पेटिंग, रंगोली, मेहंदी आदि प्रतियोगिताएं भी होंगी। इस दौरान उत्तर प्रदेश के बच्चे ‘वन्यजीव के …
यूपी में जल्द प्रदेश अध्यक्ष बदल सकती है कांग्रेस, अजय राय की जगह किसी नए चेहरे को मिलेगा मौका
कांग्रेस चुनावी राज्यों में जल्द बड़े बदलाव कर सकती है। उत्तर प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष अजय राय की जगह किसी नए चेहरे को राज्य में पार्टी की कमान सौंपी जा सकती है। अध्यक्ष पद को लेकर कई नाम चर्चा में हैं। इनमें राज्यसभा सदस्य प्रमोद तिवारी की बेटी आराधाना मिश्रा ‘मोना’ का नाम सबसे आगे …
सीएम योगी आदित्यनाथ ने दिया अदम्य साहस व कर्तव्यनिष्ठा को सम्मान, पुलिसकर्मियों के योगदान को सराहा.
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को लोक भवन में अदम्य साहस, शौर्य और कर्तव्यनिष्ठा का प्रदर्शन करने वाले पुलिसकर्मियों को वीरता पदक प्रदान कर उन्हें सम्मानित किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने उत्तर प्रदेश के पूर्व पुलिस महानिदेशक प्रकाश सिंह की पुस्तक ‘संघर्ष’ का विमोचन भी किया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस कार्यक्रम में 26 …



