Editor's PickMain Storiesताजा खबरेदिल्लीबड़ी खबरबिहारराजनीतिराष्ट्रीय

बांकीपुर उपचुनाव के बाद PM मोदी से मिले नीतीश कुमार, सियासी चर्चाएं तेज..!

नयी दिल्ली। बिहार की राजनीति में बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव के नतीजों के बाद नई हलचल देखने को मिली है। उपचुनाव में भाजपा को अप्रत्याशित हार मिलने के एक दिन बाद जनता दल (यूनाइटेड) के राष्ट्रीय अध्यक्ष और बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। नयी दिल्ली स्थित संसद भवन परिसर में हुई इस बैठक में केंद्रीय मंत्री राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह और जदयू के कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा भी मौजूद रहे। हालांकि जदयू की ओर से इस मुलाकात को सामान्य शिष्टाचार भेंट बताया गया है, लेकिन बांकीपुर उपचुनाव के परिणामों के तुरंत बाद हुई यह बैठक राजनीतिक गलियारों में कई तरह की चर्चाओं का विषय बन गई है। विपक्षी दल इस मुलाकात को चुनावी समीक्षा से जोड़कर देख रहे हैं, जबकि एनडीए के नेताओं ने किसी भी राजनीतिक अटकल को खारिज किया है। सूत्रों के अनुसार, प्रधानमंत्री मोदी और नीतीश कुमार के बीच बिहार की मौजूदा राजनीतिक स्थिति तथा बांकीपुर उपचुनाव के नतीजों पर भी चर्चा हुई। हालांकि इस संबंध में भाजपा या जदयू की ओर से कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है।

बांकीपुर सीट लंबे समय से भाजपा का मजबूत गढ़ मानी जाती रही है। लेकिन इस बार हुए उपचुनाव में जन सुराज पार्टी के संस्थापक प्रशांत किशोर ने भाजपा उम्मीदवार नीरज कुमार सिन्हा को बड़े अंतर से हराकर सभी को चैंका दिया। प्रशांत किशोर ने करीब 19 हजार से अधिक मतों के अंतर से जीत दर्ज की, जिससे बिहार की राजनीति में नए समीकरणों पर चर्चा शुरू हो गई है। बांकीपुर सीट भाजपा के वरिष्ठ नेता नितिन नवीन के इस्तीफे के बाद खाली हुई थी। नितिन नवीन लगातार पांच बार इस सीट से विधायक चुने गए थे। भाजपा का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद उन्हें राज्यसभा भेजा गया, जिसके चलते उन्होंने विधानसभा सदस्यता से इस्तीफा दे दिया था और उपचुनाव की नौबत आई। इस चुनाव में एनडीए ने पूरी ताकत झोंक दी थी। भाजपा के साथ जदयू, लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) और अन्य सहयोगी दलों के नेताओं ने संयुक्त रूप से प्रचार किया। खुद नीतीश कुमार ने भी भाजपा उम्मीदवार के समर्थन में मतदाताओं से वोट देने की अपील वाला वीडियो जारी किया था। चुनाव प्रचार के दौरान नीतीश कुमार के समर्थन वाले वीडियो को लेकर भी विवाद हुआ था। जन सुराज पार्टी के प्रमुख प्रशांत किशोर ने दावा किया था कि यह वीडियो आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) की मदद से तैयार किया गया है। इसके बाद जदयू नेताओं ने इस बयान का विरोध करते हुए पुलिस में शिकायत दर्ज कराने की पहल की थी। 30 जुलाई को हुए मतदान के बाद 3 अगस्त को मतगणना हुई। परिणामों में जन सुराज पार्टी के प्रशांत किशोर को 64,151 वोट मिले, जबकि भाजपा उम्मीदवार नीरज कुमार सिन्हा 44,827 मतों पर सिमट गए। राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) की उम्मीदवार रेखा गुप्ता को 14,273 वोट प्राप्त हुए। राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि बांकीपुर जैसे प्रतिष्ठित निर्वाचन क्षेत्र में भाजपा की हार आने वाले विधानसभा चुनावों से पहले एनडीए के लिए एक महत्वपूर्ण संकेत मानी जा रही है। ऐसे में प्रधानमंत्री और नीतीश कुमार की मुलाकात को बिहार की बदलती राजनीतिक परिस्थितियों के संदर्भ में भी देखा जा रहा है।

राहुल गांधी और प्रियंका पर अब दर्ज हुई पुलिसकर्मियों से मारपीट की FIR, ड्यूटी में बाधा डालने का भी आरोप.

 मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर अड़े कांग्रेस सांसद एवं नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी समेत प्रियंका वाड्रा पर गुरुवार को दूसरी एफआईआर दर्ज की गई। पुलिस सूत्रों के हवाले से यह बताया जा रहा है कि उन पर आरोप है कि राजधानी में हो रहे विरोध प्रदर्शन के दौरान उन्होंने …

Like us share us

राजघाट पर महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि देने के बाद निकले राहुल, प्रियंका और खरगे, CEC के खिलाफ देंगे धरना

 कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने राहुल गांधी, प्रियंका गांधी समेत विपक्षी सांसद जंतर-मंतर की ओर बढ़े थे, जहां पुलिस ने उन्हें हिरासत में लिया था। करीब 2 घंटे बाद सबको रिहा कर दिया गया। अब राहुल गांधी विपक्षी सांसदों के साथ राजघाट पर महात्मा गांधी को श्रद्धांजली देने के बाद निकल गए हैं। कांग्रेस नेता …

Like us share us

सीएम योगी आदित्यनाथ की युवाओं से अपील, दो बातों को लेकर हमेशा सावधान रहना- शराब और समाजवादी पार्टी

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को लोक भवन में कुशल खिलाड़ी कोटा के अंतर्गत 470 प्रतिभाओं को नियुक्ति पत्र प्रदान किया। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर खिलाड़ियों को शराब और समाजवादी पार्टी से सावधान किया। सीएम योगी आदित्यनाथ ने उत्तर प्रदेश पुलिस में कुशल खिलाड़ी कोटा के अंतर्गत चयनित 470 खेल प्रतिभाओं को आज लखनऊ …

Like us share us

पटना से लखनऊ आ रही फ्लाइट को लेकर क्यों मची थी खलबली, इंडिगो एयरलाइंस ने बता दिया कारण

पटना से बुधवार को लखनऊ आ रही इंडिगो की फ्लाइट शाम को खराब मौसम के बीच करीब 17 हजार फीट की ऊंचाई पर हादसे का शिकार हो गई। इससे विमान की नोज क्षतिग्रस्त हो गई। पायलट ने सूझबूझ दिखाते हुए विमान को चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर सुरक्षित उतार लिया। विमान में सवार सभी …

Like us share us

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रामविलास पासवान को अर्पित की श्रद्धांजलि.

एनडीए के सहयोगी दल और केंद्र में सरकार के साथ शामिल लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के अध्यक्ष चिराग पासवान ने लखनऊ में अपने पिता पूर्व केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान की पुण्य तिथि पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित की। इस कार्यक्रम में शामिल होकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भाजपा के गठबंधन धर्म को निभाया। लोक जनशक्ति पार्टी …

Like us share us

दलगत राजनीति से ऊपर समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी धनराज नथवानी, पीएम नरेन्द्र मोदी की नेतृत्व क्षमता को जमकर सराहा.

 उत्तर प्रदेश के राज्यसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी धनराज नथवानी ने दलगत राजनीति से ऊपर उठकर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के 25 वर्ष के जन सेवा के काल को जमकर सराहा है। समाजवादी पार्टी से निर्विरोध राज्य सभा सदस्य की घोषणा का इंतजार कर रहे उद्योगपति धनराज नथवानी ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के 25 वर्ष के सेवा संकल्प …

Like us share us

उत्तर प्रदेश पुलिस में 470 खिलाड़ियों को मिलेगा नियुक्ति पत्र, CM योगी बोले- ‘अब सिफारिश नहीं, प्रतिभा को मौका’

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उत्तर प्रदेश में 2017 के बाद आई सकारात्मक खेल संस्कृति से युवाओं व नागरिकों को अवगत कराया। उन्होंने बताया कि मैदान में मेधा, उपलब्धि पर सम्मान और प्रतिभा को राष्ट्र सेवा का अवसर, यही ‘नए उत्तर प्रदेश’ की नई खेल संस्कृति है। मुख्यमंत्री ने 2017 के पहले खिलाड़ियों की अनदेखी व …

Like us share us

‘इनके पास रिटेक का मौका नहीं…’, नाना पाटेकर ने जब की थी यूपी पुलिस की तारीफ; CM Yogi के काम से थे बेहद खुश

 प्रसिद्ध बॉलीवुड अभिनेता नाना पाटेकर ने 8 अक्टूबर को दुनिया को अलविदा कह दिया। नाना पाटेकर का उत्तर प्रदेश से व्यावसायिक, सांस्कृतिक और सार्वजनिक जीवन के स्तर पर गहरा संबंध रहा है। नाना पाटेकर यूपी में आयोजित कई बड़े कार्यक्रमों में शिरकत करते रहे हैं। हाल ही में लखनऊ में यूपी पुलिस के आधिकारिक थीम …

Like us share us

उत्तर प्रदेश में आज भी बारिश का अनुमान, लखनऊ समेत कई जिलों में बदलेगा मौसम.

मौसम में उतार-चढ़ाव जारी है। लखनऊ में सुबह तेज धूप थी। हालांकि, बीच-बीच में बादलों की आवाजाही बनी रही, जिसका असर तापमान पर भी दिखा। बुधवार को राजधानी का अधिकतम तापमान 33.2 और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। उत्तर प्रदेश के कई हिस्सों में बुधवार को गरज-चमक के साथ बारिश हुई। मौसम …

Like us share us

राहुल गांधी को ले जा रही बस को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया पंचर, जंतर-मंतर पर बढ़ा बवाल

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे, एसआईआर और वोट चोरी के मुद्दे पर INDI गंठबंधन के सांसद कांग्रेस पार्टी के नेतृत्व में विरोध प्रदर्शन कर रहे है। बुधवार दोपहर को ‘लंच पॉलिटिक्स’ के बाद सभी सांसद जंतर-मंतर के लिए रवाना हो गए हैं। राहुल गांधी ने कहा है कि ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की …

Like us share us
Like us share us

Related Articles

Back to top button