Editor's PickMain Storiesउत्तर प्रदेशताजा खबरेबड़ी खबरराज्यराष्ट्रीय

UP में निवेशकों के लिए खुला बड़ा मौका, 18 आधुनिक बस स्टेशनों के विकास को लेकर UPSRTC ने मांगी निविदाएं

विजय कुमार निगम लखनऊ:- योगी सरकार में उत्तर प्रदेश के परिवहन ढांचे को आधुनिक और व्यावसायिक रूप से सशक्त बनाने की दिशा में एक और महत्वपूर्ण पहल की गई है। उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम ने पीपीपी मॉडल के तहत फेज-2 में प्रदेश के 18 आधुनिक प्रीमियम बस स्टेशनों एवं वाणिज्यिक परिसरों के विकास के लिए निविदाएं आमंत्रित की हैं। इसके जरिए निवेशकों को परिवहन अवसंरचना के साथ-साथ रिटेल, होटल, फूड कोर्ट, ऑफिस स्पेस, मल्टीप्लेक्स और अन्य व्यावसायिक गतिविधियों में निवेश का अवसर मिलेगा।

        यूपीएसआरटीसी के मुताबिक इन परियोजनाओं में 1,100 करोड़ रुपये से अधिक के निवेश की संभावनाएं हैं। प्रस्तावित बस स्टेशन आधुनिक यात्री सुविधाओं से युक्त होने के साथ शहरों के प्रमुख एवं व्यावसायिक स्थानों पर विकसित किए जाने की योजना है। इससे बस यात्रियों को बेहतर सुविधाएं मिलने के साथ संबंधित शहरों में आर्थिक और व्यावसायिक गतिविधियों को भी गति मिलने की उम्मीद है।

          योजना की प्रमुख विशेषताओं में 90 वर्ष तक की कंसेशन अवधि शामिल है। निवेशकों के लिए दीर्घकालिक एवं स्थिर व्यावसायिक अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से परियोजनाओं में रिटेल, होटल, फूड कोर्ट, ऑफिस स्पेस और मल्टीप्लेक्स जैसी गतिविधियों के लिए वाणिज्यिक क्षेत्र (कॉमर्शियल स्पेस) विकसित किए जाएंगे। इससे बस स्टेशन केवल आवागमन के केंद्र न रहकर आधुनिक ट्रांजिट-कमर्शियल हब के रूप में विकसित हो सकेंगे।

  इन 18 जगहों के लिए निविदाएं:

अकबरपुर, अमेठी, बदायूं, भिनगा, गोंडा, बलरामपुर, बस्ती, गोला, सिधौली, माती, उन्नाव, हैदरगढ़, नहटौर, सराय अकिल, बादशाहपुर, तरवा, पीलीभीत और निचलौल।

IIT खड़गपुर और NHAI की टीम ने किया इंस्पेक्शन. लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे की जांच में ड्रेनेज सिस्टम में मिली खामियां.

लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे की प्रारंभिक जांच में ड्रेनेज सिस्टम में खामियां सामने आई हैं। आइआइटी खडगपुर, स्वतंत्र लेबोरेटरी व दिल्ली से आई एनएचएआइ अधिकारियों की संयुक्त टीम ने संयुक्त निरीक्षण किया। करीब चार घंटे से अधिक चले निरीक्षण में टीम ने अप व डाउन यानी 126 किलोमीटर एक्सप्रेसवे का सफर किया। टीम ने कई जगह फोटोग्राफ …

Like us share us

ग्लोबल ब्रांड्स की पहली पसंद बना यूपी, सेमीकंडक्टर और ग्रीन एनर्जी में HCL-Foxconn और Avada का बड़ा दांव.

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश आज देश के सबसे तेजी से उभरते मैन्युफैक्चरिंग और निवेश हब के रूप में स्थापित हो चुका है। उद्योग-अनुकूल नीतियों, पारदर्शी शासन, एक्सप्रेसवे नेटवर्क और सुदृढ़ लॉजिस्टिक्स के चलते राज्य अब देश-विदेश की दिग्गज कंपनियों की पहली पसंद बन गया है। इसी उद्योग-अनुकूल माहौल का परिणाम है …

Like us share us

अखिलेश यादव ने भाजपा पर कसा तंज, बोले- आपसी टकराव ने ‘डबल इंजन’ को बनाया ‘ट्रबल इंजन’.

राज्यपाल आनंदीबेन पटेल द्वारा गुरुवार को पं. दीनदयाल उपाध्याय विश्वविद्यालय गोरखपुर में संबोधन के दौरान अव्यवस्थाओं का मुद्दा उठाने को लेकर सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भाजपा पर निशाना साधा है। राज्यपाल ने अपने संबोधन में पं. दीनदयाल उपाध्याय विश्वविद्यालय और मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के छात्रावासों की बदहाली और बाहर से …

Like us share us

विज्ञान के क्षेत्र में यूपी का बड़ा अभियान: कक्षा 6 से 11 तक के छात्रों के लिए ‘वीवीएम-2026-27’, छात्रवृत्ति से जमा हो सकेगी फीस.

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश सरकार प्रदेश के स्कूली बच्चों में वैज्ञानिक दृष्टिकोण, तार्किक चिंतन और अनुसंधान की संस्कृति विकसित करने के लिए एक व्यापक अभियान चला रही है। इसी कड़ी में देश की सबसे बड़ी डिजिटल विज्ञान प्रतिभा खोज प्रतियोगिताओं में से एक ‘विद्यार्थी विज्ञान मंथन (VVM)-2026-27’ में उत्तर प्रदेश के विद्यार्थियों की …

Like us share us

UP में निवेशकों के लिए खुला बड़ा मौका, 18 आधुनिक बस स्टेशनों के विकास को लेकर UPSRTC ने मांगी निविदाएं

विजय कुमार निगम लखनऊ:- योगी सरकार में उत्तर प्रदेश के परिवहन ढांचे को आधुनिक और व्यावसायिक रूप से सशक्त बनाने की दिशा में एक और महत्वपूर्ण पहल की गई है। उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम ने पीपीपी मॉडल के तहत फेज-2 में प्रदेश के 18 आधुनिक प्रीमियम बस स्टेशनों एवं वाणिज्यिक परिसरों के विकास के लिए …

Like us share us

राष्ट्रीय हथकरघा दिवस पर CM योगी ने बुनकरों को किया सम्मानित, योजनाओं के लाभार्थियों को बांटे चेक.

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राष्ट्रीय हथकरघा दिवस के अवसर पर संत कबीर राज्यस्तरीय हथकरघा पुरस्कार वितरण कार्यक्रम में विभिन्न श्रेणियों के अंतर्गत बुनकरों व लाभार्थियों को सम्मानित करने के साथ चेक भी दिए। इसके साथ ही हथकरघा उत्पादों के प्रमुख क्रेताओं के साथ समझौता ज्ञापनों का आदान-प्रदान भी किया गया।बुनकरों एवं लाभार्थियों का सम्मान श्रेणी …

Like us share us

मुख्यमंत्री योगी ” UP में 30 लाख लोगों की आजीविका का साधन बना हथकरघा-पावरलूम”

विजय कुमार निगम लखनऊ:-राष्ट्रीय हथकरघा उद्योग के लिए सुनहरा अवसर-हथकरघा दिवस पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कारीगरों व बुनकरों के उत्थान के लिए सरकार की प्रतिबद्धता दोहराई। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में हथकरघा और पावरलूम से करीब 30 लाख लोगों की आजीविका जुड़ी है। सरकार ने 40 हजार से अधिक हस्तशिल्पियों को विद्युत सुविधा …

Like us share us

मुख्यमंत्री योगी “आस्था, अनुशासन और सामाजिक समरसता का संदेश दे रही कांवड़ यात्रा”

विजय कुमार निगम लखनऊ:- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि कांवड़ यात्रा आस्था, अनुशासन और सामाजिक समरसता का महापर्व है। इसके शांतिपूर्ण और व्यवस्थित संचालन में किसी प्रकार की बाधा उत्पन्न करने वाले अराजक तत्वों के विरुद्ध जीरो टॉलरेंस की नीति के तहत कठोर कार्रवाई की जाए। भ्रामक और मिथ्या समाचार फैलाकर माहौल बिगाड़ने के हर …

Like us share us

पीएम मोदी की विदेश यात्राओं पर कितने रुपये हुए खर्च? 6 माह में 13 विदेशी दौरे, संसद में सरकार ने दिया जवाब.

राज्यसभा में विदेश राज्य मंत्री पबित्रा मार्गेरिटा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की विदेश यात्राओं पर हुए खर्च का ब्योरा संसद को दिया है। उन्होंने बताया कि वर्ष 2026 में अब तक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की विदेश यात्राओं पर 74.58 करोड़ रुपये से अधिक खर्च हुआ है। वहीं, वर्ष 2021 से अब तक उनकी विदेश यात्राओं …

Like us share us

RSS चीफ मोहन भागवत बोले ‘Gen-Z की शिकायत सही, वे देश-विरोधी नहीं’.

 राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ प्रमुख मोहन भागवत ने छात्रों के विरोध प्रदर्शन को लेकर कहा है कि ‘विरोध प्रदर्शन करने से Gen-Z देश-विरोधी नहीं हो जाते।’ युवाओं के नेतृत्व में दुनिया के सबसे बड़े सम्मेलनों में से एक में हिस्सा लेते हुए RSS प्रमुख मोहन भागवत ने आज गुरुवार को जोर देकर कहा, ‘अगर Gen-Z विरोध …

Like us share us
Like us share us

Related Articles

Back to top button