Editor's PickMain Storiesअंतरराष्ट्रीयताजा खबरेदिल्लीबड़ी खबर

80वें स्वतंत्रता दिवस से पहले अमेरिका का बड़ा सम्मान, New York,New Jersey में भारत दिवस का ऐलान

न्यूयॉर्क । न्यूयॉर्क अमेरिका के दो राज्यों, न्यूयॉर्क और न्यू जर्सी ने एक स्वतंत्र राष्ट्र के रूप में भारत की यात्रा और भारतीय-अमेरिकी समुदाय के योगदान को मान्यता देने के लिए 15 अगस्त को उसके स्वतंत्रता दिवस को मनाने की घोषणा की है। न्यूयॉर्क की गवर्नर कैथी होकुल ने 15 अगस्त 2026 को पूरे राज्य में भारत का स्वतंत्रता दिवस मनाने की घोषणा की। वहीं, न्यू जर्सी की गर्वनर मिकी शेरिल ने भी इसी तरह की घोषणा की है। न्यूयॉर्क स्थित भारत के महावाणिज्य दूतावास ने मंगलवार को सोशल मीडिया मंच एक्स पर एक पोस्ट के जरिए यह जानकारी दी। महावाणिज्य दूतावास ने कहा कि ये घोषणाएं भारत के 80वें स्वतंत्रता दिवस समारोहों से पहले की गई हैं और इनमें भारत की स्वतंत्रता यात्रा तथा भारत और अमेरिका के बीच साझा लोकतांत्रिक मूल्योंष् को रेखांकित किया गया है।

दोनों पड़ोसी राज्यों न्यूयॉर्क और न्यू जर्सी में अमेरिका के सबसे बड़े और प्रभावशाली भारतीय-अमेरिकी समुदाय के सदस्य रहते हैं। दोनों राज्यों द्वारा जारी बयान के मुताबिक भारतवंशी व्यापार, स्वास्थ्य सेवा, प्रौद्योगिकी, शिक्षा और सार्वजनिक सेवा सहित विभिन्न क्षेत्रों में महत्वपूर्ण योगदान दे रहे हैं। न्यूयॉर्क स्थित भारतीय वाणिज्य दूतावास ने दोनों राज्यों के गवर्नर द्वारा की गई घोषणा के लिए आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ये घोषणाएं भारत-अमेरिका की दीर्घकालिक मित्रता और दोनों राज्यों में भारतीय-अमेरिकियों के महत्वपूर्ण योगदान को मान्यता देती हैं। यह अमेरिका के राज्य प्राधिकारियों की ओर से भारत के स्वतंत्रता दिवस को मान्यता देने की हालिया पहल हैं। भारतीय-अमेरिकी समुदाय पूरे देश में सांस्कृतिक कार्यक्रमों, ध्वजारोहण समारोहों और सामुदायिक आयोजनों के साथ यह दिवस मनाता है।

टैरिफ से रूसी तेल तक… भारतीयों की खरी-खरी से बैचेन हुए ट्रंप के सहयोगी नवारो, बोले- भूल नहीं सकता.

अमेरिका में व्यापार और मैन्युफैक्चरिंग मामलों के सीनियर काउंसलर पीटर नवारो ने कहा है कि राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बीच बहुत अच्छे कामकाजी संबंध हैं और वे भारत द्वारा रूसी तेल के आयात से जुड़े अमेरिकी टैरिफ के मुद्दे पर मतभेदों को सुलझा लेंगे। नवारो ने भारतीयों के कमेंट पर उठाए …

Like us share us

8वें केंद्रीय वेतन आयोग का गठन, राजस्थान के 69 लाख कर्मचारियों-पेंशनर्स को मिलेगा लाभ.

 केंद्र सरकार ने केंद्रीय कर्मचारियों और गैर-रक्षा पेंशनर्स के लिए 8वें केंद्रीय वेतन आयोग का गठन कर दिया है। आयोग अपने गठन की तारीख से 18 माह के भीतर अपनी सिफारिशें केंद्र सरकार को सौंपेगा। इसके बाद सिफारिशों पर सरकार निर्णय करेगी। इससे राजस्थान के करीब 20 लाख कर्मचारी और पेंशनर्स भी लाभान्वित हो सकते …

Like us share us

रक्षाबंधन पर यूपी रोडवेज का बड़ा फैसला, 26 अगस्त से चलेंगी अतिरिक्त बसें; सरकारी आदेश जारी.

 रक्षाबंधन पर परिवहन निगम की बसों में महिलाओं का मुफ्त आवागमन होता रहा है, इस बार भी निशुल्क यात्रा के लिए जल्द ही आदेश जारी होगा। निगम ने रक्षाबंधन से दो दिन पहले से लेकर बाद तक छह दिनों के लिए अतिरिक्त बसों का संचालन कराने के लिए सभी क्षेत्रीय व सहायक क्षेत्रीय प्रबंधकों को …

Like us share us

NEET पेपर लीक मामले में CBI की चार्जशीट पर कोर्ट की मुहर, 13 आरोपियों के खिलाफ लिया संज्ञान

नयी दिल्ली । दिल्ली की एक अदालत ने राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (नीट) प्रश्नपत्र लीक मामले में सीबीआई के आरोपपत्र का बुधवार को संज्ञान लिया। विशेष न्यायाधीश अजय गुप्ता ने 13 आरोपियों के खिलाफ एजेंसी की अंतिम रिपोर्ट का संज्ञान लिया। केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबआई) ने हाल में प्रश्नपत्र लीक और सार्वजनिक परीक्षाओं में …

Like us share us

यूपी के सरकारी स्कूलों में बदलेगा पढ़ाई का ढर्रा, योगी सरकार ने शैक्षिक सत्र 2026-27 के लिए जारी किए 3.81 करोड़.

कक्षा में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और बच्चों के बेहतर अधिगम स्तर के लिए शिक्षक की पूर्व तैयारी सबसे महत्वपूर्ण है। इसी सोच के तहत मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश सरकार ने शैक्षिक सत्र 2026-27 के लिए बड़ी पहल की है। राज्य सरकार ने प्रदेश के शिक्षकों को जरूरी अकादमिक संसाधन उपलब्ध कराने के …

Like us share us

80वें स्वतंत्रता दिवस से पहले अमेरिका का बड़ा सम्मान, New York,New Jersey में भारत दिवस का ऐलान

न्यूयॉर्क । न्यूयॉर्क अमेरिका के दो राज्यों, न्यूयॉर्क और न्यू जर्सी ने एक स्वतंत्र राष्ट्र के रूप में भारत की यात्रा और भारतीय-अमेरिकी समुदाय के योगदान को मान्यता देने के लिए 15 अगस्त को उसके स्वतंत्रता दिवस को मनाने की घोषणा की है। न्यूयॉर्क की गवर्नर कैथी होकुल ने 15 अगस्त 2026 को पूरे राज्य …

Like us share us

CM योगी “युवा शक्ति के दम पर अर्थव्यवस्था का इंजन बना पूर्वी UP.!

विजय कुमार निगम गोरखपुर:- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि पूर्वी उत्तर प्रदेश अपनी युवा शक्ति के बल पर तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था के रूप में उभरा है। यहां के लोगों, खास तौर पर युवाओं में कभी प्रतिभा और परिश्रम की कमी नहीं रही। उन्हें जब भी अवसर मिला, अपनी क्षमता का लोहा मनवाया। पिछले नौ …

Like us share us

छात्रों के मुद्दे पर CM योगी ने विपक्ष को दी नसीहत,लोकतंत्र सवाल पूछने की आजादी देता है.!

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विद्यार्थियों के विरोध-प्रदर्शन और उनके खिलाफ पुलिस की कार्रवाई के मुद्दे पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के जवाब से पहले मंगलवार को कहा कि लोकतंत्र सवाल पूछने की आजादी देता है लेकिन जवाब सुनने का दायित्व भी निर्धारित करता है। मुख्यमंत्री ने एक्स पर एक पोस्ट …

Like us share us

सरकार का फैसला, PM ई-ड्राइव योजना 2028 तक चलेगीय ई-दोपहिया प्रोत्साहन घटा

नयी दिल्ली । सरकार ने पीएम इलेक्ट्रिक ड्राइव रिवोल्यूशन इन इनोवेटिव व्हीकल एनहांसमेंट (पीएम ई-ड्राइव) योजना की अवधि 31 मार्च, 2028 तक बढ़ा दी है। इसके साथ ही इलेक्ट्रिक दोपहिया वाहनों के लिए मिलने वाले प्रोत्साहन को पहले के 5,000 रुपये प्रति किलोवाट-घंटा से घटाकर आधा यानी 2,500 रुपये प्रति किलोवाट-घंटा कर दिया गया है। …

Like us share us

मनी लॉन्ड्रिंग के आरोप में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, ईडी की बड़ी कार्रवाई से हड़कंप

रायपुर । ईडी ने कथित शराब घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में छत्तीसगढ़ से कांग्रेस नेता रामगोपाल अग्रवाल को गिरफ्तार किया है। अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि केंद्रीय एजेंसी उन्हें अदालत में पेश कर रिमांड मांगेगी। उन्होंने कहा कि पार्टी के पूर्व कोषाध्यक्ष अग्रवाल को धन शोधन निवारण …

Like us share us
Like us share us

Related Articles

Back to top button