Editor's PickMain Storiesउत्तर प्रदेशताजा खबरेबड़ी खबरराज्यराष्ट्रीय

बारिश में पीड़ित बच्चे को लेकर जनता दर्शन पहुंची महिला, CM योगी ने दिया आर्थिक सहायता का आश्वासन

उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रति आभार जताया। ‘जनता दर्शन’ में बीमारियों के इलाज में आर्थिक सहायता का अनुरोध लेकर पहुंचे लोगों को मुख्यमंत्री ने भरोसा देते हुए कहा कि इलाज में धन की कमी बाधक नहीं बनेगी। सरकार निरंतर आर्थिक सहायता दे रही है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि अस्पताल के एस्टीमेट की प्रक्रिया को जल्द पूर्ण कराकर शासन में भेजें।

लखनऊ । मां अपनी बच्चे की खुशियों के लिए हर बाधा को पीछे छोड़ देती है। यह सोमवार को भी चरितार्थ हुआ, जब मूसलाधार बारिश में अपने बच्चे को लेकर सीतापुर की रोली ‘जनता दर्शन’ में पहुंचीं। उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से अपनी पीड़ा बताई। उन्होंने बताया कि उनका बच्चा थैलेसीमिया से पीड़ित है। उसके इलाज के लिए आर्थिक सहायता की आवश्यकता है। यह सुन मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बच्चे के सिर पर हाथ फेरा और उसे शीघ्र स्वस्थ होने का आशीर्वाद दिया। फिर इलाज के लिए तत्काल एस्टिमेट मंगवाकर आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने का निर्देश दिया। सीएम से यह आश्वासन पाकर रोली की आंखों में चमक आ गई।

मुख्यमंत्री विवेकाधीन कोष से इलाज के लिए धनराशि दी जाएगी। सीएम योगी ने अपनत्व के भाव से ‘कहां से आए हैं, क्या परेशानी है’, कहते हुए एक-एक कर सबकी समस्याएं सुनीं। उन्होंने भरोसा दिया कि सभी की समस्याओं का समाधान सुनिश्चित कराएंगे। किसी को भी परेशान होने या घबराने की आवश्यकता नहीं है। उन्होंने प्रार्थना पत्रों को अधिकारियों को हस्तगत करते हुए निर्देश दिया कि हर समस्या का निस्तारण समयबद्ध, गुणवत्तापूर्ण और संतुष्टिप्रद होना चाहिए। पुलिस, राजस्व, चिकित्सा, जमीन कब्जा आदि से जुड़े प्रार्थना पत्रों पर भी उन्होंने समयबद्ध निस्तारण व कार्रवाई का निर्देश दिया।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बढ़ाया कोटेदार का मान, अब कहलाएंगे अन्नपूर्णा भवन संचालक.

 मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सार्वजनिक वितरण प्रणाली की नींव माने जाने वाले कोटेदारों के प्रति बेहद संवेदनशील हैं। बीते कई वर्ष से इनके कमीशन को बढ़ाए जाने की मांग को स्वीकार करने के साथ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इनका कमीशन बढ़ाने के साथ सम्मान भी बढ़ाया है। मुख्यमंत्री ने लोक भवन में सोमवार को राशन वितरण …

Like us share us

जनता दर्शन में फरियादियों से मिले सीएम योगी, थैलेसीमिया से पीड़ित बच्चे को आर्थिक मदद का दिया आश्वासन.

 मां अपनी बच्चे की खुशियों के लिए हर बाधा को पीछे छोड़ देती है। यह सोमवार को भी चरितार्थ हुआ, जब मूसलाधार बारिश में अपने बच्चे को लेकर सीतापुर की रोली ‘जनता दर्शन’ में पहुंचीं। उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से अपनी पीड़ा बताई, कहा कि उनका बच्चा थैलेसीमिया से पीड़ित है। उसके इलाज के लिए …

Like us share us

यूपी में खरीफ फसलों के लिए खाद का पर्याप्त स्टॉक, 5.02 लाख MT यूरिया और 4.04 लाख LMT फास्फेटिक उर्वरक उपलब्ध.

योगी सरकार ने खरीफ-2026 अभियान के दौरान किसानों को उर्वरक की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए निगरानी और वितरण व्यवस्था को और प्रभावी बनाने पर जोर दिया है। मुख्य सचिव की अध्यक्षता में सहकारिता विभाग में खरीफ-2026 में उर्वरक की उपलब्धता एवं वितरण की समीक्षा बैठक में किसानों को समय पर खाद उपलब्ध कराने और …

Like us share us

भारतीय जनता पार्टी की नई टीम में 3 पूर्व CM, 18 सांसद और 10 महिलाएं… मिशन 2029 की रणनीति तैयार.

आगामी यूपी विधानसभा चुनाव और लोकसभा चुनाव 2029 को ध्यान में रखते हुए सोमवार को बीजेपी ने नई टीम का एलान हुआ। पार्टी की 64 सदस्यों की टीम में अनुभवी प्रशासक, संगठनात्मक अनुभव वाले लोग, युवाओं, महिलाओं, भौगोलिक विविधता और सामाजिक समावेश का रणनीतिक मिश्रण देखने को मिल रहा है। इस टीम के 40% से …

Like us share us

राहुल गांधी को एससी से बड़ी राहत, आय से अधिक संपत्ति मामले में हाई कोर्ट की कार्रवाई पर रोक

नयी दिल्ली । सुप्रीम कोर्ट ने लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी को राहत देते हुए सोमवार को इलाहाबाद हाई कोर्ट से कहा कि वह कांग्रेस नेता के खिलाफ आय के ज्ञात स्रोतों से अधिक संपत्ति के मामले में कार्यवाही न करे। शीर्ष अदालत ने केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) और प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) से भी …

Like us share us

राम मंदिर चढ़ावा मामले में एससी सख्त, एसआईटी को जल्द जांच पूरी कर तार्किक नतीजे तक पहुंचने का सख्त निर्देश

नयी दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट ने अयोध्या स्थित राम मंदिर के चढ़ावे में कथित हेराफेरी की जांच कर रहे विशेष जांच दल (एसआईटी) से कहा कि वह अपनी जांच तेजी से पूरी करे और उसे तार्किक निष्कर्ष तक पहुंचाए। प्रधान न्यायाधीश न्यायमूर्ति सूर्यकांत, न्यायमूर्ति जॉयमाल्या बागची और न्यायमूर्ति वी. मोहना की पीठ ने एसआईटी को निर्देश …

Like us share us

बारिश में पीड़ित बच्चे को लेकर जनता दर्शन पहुंची महिला, CM योगी ने दिया आर्थिक सहायता का आश्वासन

लखनऊ । मां अपनी बच्चे की खुशियों के लिए हर बाधा को पीछे छोड़ देती है। यह सोमवार को भी चरितार्थ हुआ, जब मूसलाधार बारिश में अपने बच्चे को लेकर सीतापुर की रोली ‘जनता दर्शन’ में पहुंचीं। उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से अपनी पीड़ा बताई। उन्होंने बताया कि उनका बच्चा थैलेसीमिया से पीड़ित है। उसके …

Like us share us

नितिन नबीन की नई BJP टीम का ऐलान..!

नयी दिल्ली । भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन ने सोमवार को अपनी नई राष्ट्रीय टीम का ऐलान कर दिया। करीब सात महीने पहले पार्टी अध्यक्ष की जिम्मेदारी संभालने के बाद नबीन की टीम का लंबे समय से इंतजार किया जा रहा था। नई टीम में कई पुराने चेहरों को बरकरार रखने के …

Like us share us

तमिलनाडु में किसानों का 75000 रुपये तक का कर्ज माफ, 13.34 लाख किसानों को मिलेगा लाभ

चेन्नई । तमिलनाडु सरकार ने किसानों को बड़ी राहत देते हुए फसल कर्ज माफी योजना का दायरा बढ़ाने का ऐलान किया है। मुख्यमंत्री सी. विजय जोसेफ ने सोमवार को विधानसभा में योजना के विस्तार की घोषणा की। नई व्यवस्था के बाद राज्य के 13.34 लाख किसानों को कुल 6,220 करोड़ रुपये की वित्तीय राहत मिलने …

Like us share us

यूजीसी-नेट री-एग्जाम पर राहुल गांधी का हमला, बोले- गलती एटीए की तो सजा छात्रों को क्यों?

नयी दिल्ली । यूजीसी नेट 2026 के तीन विषयों की दोबारा परीक्षा कराने के फैसले को लेकर राजनीतिक विवाद बढ़ गया है। कांग्रेस नेता और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने सोमवार को इस मुद्दे पर केंद्र सरकार और राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (एनटीए) पर निशाना साधा। उन्होंने सवाल उठाया कि अगर परीक्षा में गलती …

Like us share us
Like us share us

Related Articles

Back to top button