Editor's PickMain Storiesउत्तर प्रदेशताजा खबरेबड़ी खबरराज्यराष्ट्रीय

योगी सरकार की डिजिटल पहल को नई मजबूती राष्ट्रीय नेटवर्क से जुड़ीं UP की सभी मंडियां

कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय के संयुक्त सचिव चिन्मय गोटमारे ने सभी 251 मंडियों के सफल एपीआई एकीकरण और शत-प्रतिशत मार्केट रिपोर्टिंग की सराहना की है। उन्होंने इसे मंडी परिषद, मंडी समितियों, अधिकारियों, तकनीकी टीम और फील्ड स्तर पर कार्यरत कार्मिकों के समन्वित प्रयासों का परिणाम बताया है।

लखनऊ, (यूएनएस)। किसानों को बेहतर बाजार सूचना उपलब्ध कराने और मंडी व्यवस्था को अधिक पारदर्शी बनाने की दिशा में योगी सरकार की डिजिटल पहल को नई मजबूती मिली है। उत्तर प्रदेश की सभी 251 कृषि उपज मंडियां अब देश के कृषि बाजार सूचना नेटवर्क एगमार्कनेट 2.0श् से जुड़ गई हैं। उत्तर प्रदेश मंडी परिषद के ई-मंडी पोर्टल का एगमार्कनेट 2.0 से एपीआई आधारित एकीकरण पूरा होने के साथ प्रदेश की सभी मंडियों से 100 प्रतिशत मार्केट रिपोर्टिंग हो गई है। केंद्र सरकार के कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय ने मंडी परिषद की इस उपलब्धि की सराहना की है।योगी सरकार प्रदेश की मंडी व्यवस्था में तकनीक का अधिकतम उपयोग कर किसानों और व्यापारियों तक सेवाओं और बाजार सूचनाओं की पहुंच आसान बनाने की दिशा में काम कर रही है।

ई-मंडी व्यवस्था के माध्यम से मंडियों की प्रक्रियाओं को डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लाया गया है। अब इसे राष्ट्रीय कृषि बाजार सूचना नेटवर्क से जोड़ने से उत्तर प्रदेश की मंडियों में दर्ज कृषि उपज के भाव और आवक के आंकड़े राष्ट्रीय स्तर पर उपलब्ध हो रहे हैं। 251 मंडियों के एकीकरण का सबसे महत्वपूर्ण लाभ किसानों को बाजार की व्यापक जानकारी के रूप में मिलेगा।  मंडियों में किसी कृषि उपज के क्या भाव हैं और कितनी आवक हो रही है, इसकी जानकारी से किसान बाजार का रुख समझकर अपनी उपज के विपणन से जुड़े निर्णय बेहतर ढंग से ले सकेंगे। भाव और आवक के आंकड़ों की व्यापक उपलब्धता से कृषि बाजार में पारदर्शिता बढ़ेगी। व्यापारियों को भी अलग-अलग बाजारों की स्थिति समझने में सुविधा होगी। वहीं कृषि बाजार के रुझानों के विश्लेषण और नीतिगत निर्णयों के लिए अधिक व्यवस्थित डेटा उपलब्ध होगा। भाव और आवक के तुलनात्मक आंकड़े उपलब्ध होने से किसानों को अलग-अलग बाजारों की स्थिति समझने में भी आसानी होगी। मंडी परिषद के निदेशक जितेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश की मंडी व्यवस्था को तकनीक के माध्यम से अधिक पारदर्शी और किसानोपयोगी बनाने की दिशा में लगातार काम किया जा रहा है। तकनीक का वास्तविक लाभ तभी है, जब किसान तक सही बाजार सूचना सही समय पर पहुंचे। सभी 251 मंडियों को एगमार्कनेट 2.0 से जोड़ने से भाव और आवक की सूचनाओं का निर्बाध प्रवाह सुनिश्चित हुआ है। इससे किसानों को बाजार की स्थिति समझने और अपनी उपज के विपणन से जुड़े बेहतर निर्णय लेने में मदद मिलेगी।एगमार्कनेट 2.0 से तकनीकी एकीकरण के साथ प्रदेश की सभी 251 मंडियों से 100 प्रतिशत मार्केट रिपोर्टिंग होना भी उपलब्धि है। इतने बड़े मंडी नेटवर्क से नियमित और शत-प्रतिशत रिपोर्टिंग सुनिश्चित होना मंडी परिषद की डिजिटल व्यवस्था और फील्ड स्तर के समन्वय की प्रभावशीलता को दर्शाता है। एगमार्कनेट यानि श्एग्रीकल्चरल मार्केटिंग इन्फॉर्मेशन नेटवर्कश् कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय का राष्ट्रीय डिजिटल प्लेटफॉर्म है। यहां देश की कृषि मंडियों में विभिन्न कृषि जिंसों की आवक और बाजार भाव से संबंधित जानकारी एक स्थान पर उपलब्ध होती है। इसका उद्देश्य किसानों, व्यापारियों, नीति निर्माताओं और कृषि बाजार से जुड़े अन्य हितधारकों तक विश्वसनीय एवं समयबद्ध बाजार सूचना पहुंचाना है। उत्तर प्रदेश के ई-मंडी पोर्टल के एपीआई आधारित एकीकरण के बाद प्रदेश की मंडियों में दर्ज भाव और आवक का डेटा डिजिटल माध्यम से सीधे राष्ट्रीय प्लेटफॉर्म तक पहुंच रहा है।

यूपी-बिहार विधान परिषद चुनावः BJP ने दोनों राज्यों में उम्मीदवारों का किया ऐलान

नयी दिल्ली। उत्तर प्रदेश और बिहार में होने वाले विधान परिषद चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने अपने उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है। उत्तर प्रदेश में पार्टी ने छह सीटों पर प्रत्याशियों के नाम घोषित किए हैं, जबकि बिहार में चार स्नातक और शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों के लिए उम्मीदवारों का ऐलान …

Like us share us

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बारापुला फेज-3 का उद्घाटन किया

नयी दिल्ली केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने मंगलवार को दिल्ली में लंबे समय से अटके बारापुला एलिवेटेड रोड फेज-3 का उद्घाटन किया। इस भव्य कार्यक्रम में मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता, केंद्रीय मंत्री हर्ष मल्होत्रा, पीडब्ल्यूडी मंत्री प्रवेश वर्मा और कई गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे। इस दौरान दिल्ली सरकार के मंत्री प्रवेश वर्मा ने पूर्व की …

Like us share us

देश में अभी नहीं थमेगी बारिश, 5 चक्रवाती सिस्टम सक्रिय, कई राज्यों में तेज हवाओं के साथ बरसेंगे बदरा

नयी दिल्ली । देश के कई हिस्सों में दक्षिण-पश्चिम मॉनसून की वापसी शुरू हो चुकी है, लेकिन बारिश का दौर अभी पूरी तरह खत्म नहीं हुआ है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार, देश के अलग-अलग हिस्सों में कई मौसमी सिस्टम सक्रिय हैं, जिनके कारण दक्षिणी, पूर्वोत्तर और कुछ मध्य भारतीय राज्यों में अगले …

Like us share us

पितृसत्तात्मक व्यवस्था खत्म करने का समय, राहुल गांधी ने छात्र प्रदर्शन का किया समर्थन

नयी दिल्ली। लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने महिलाओं की सुरक्षा को लेकर चल रहे छात्र विरोध प्रदर्शनों का समर्थन किया है। मंगलवार को सोशल मीडिया पर साझा किए गए एक वीडियो संदेश में उन्होंने महिलाओं के खिलाफ अपराधों के लिए पीड़ितों को जिम्मेदार ठहराने की प्रवृत्ति पर सवाल उठाया। साथ ही उन्होंने …

Like us share us

SIR विवाद के बीच पी. चिदंबरम का बड़ा दावा, बोले- वोटर लिस्ट में गड़बड़ी के बावजूद चुनाव नतीजे को इससे जोड़ना सही नहीं

) नयी दिल्ली मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण यानी एसआईआर को लेकर देश में जारी राजनीतिक बहस के बीच कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री पी. चिदंबरम ने तमिलनाडु चुनाव के नतीजों को लेकर अहम बयान दिया है। उन्होंने कहा कि मतदाता सूची से नाम हटाए जाने को लेकर सवाल जरूर उठते …

Like us share us

स्कूलों में रैगिंग-बुलिंग पर केंद्रीय कानून की मांग वाली पीआईएल सुप्रीम कोर्ट ने की खारिज

नयी दिल्ली सुप्रीम कोर्ट ने स्कूलों और प्री-यूनिवर्सिटी शिक्षण संस्थानों में रैगिंग और बुलिंग की समस्या से निपटने के लिए केंद्रीय कानून बनाने की मांग वाली जनहित याचिका (पीआईएल) को खारिज कर दिया है। कोर्ट ने इस मामले में सीधे हस्तक्षेप करने से इनकार कर दिया। याचिकाकर्ता, जो खुद एक छात्र है, ने सुप्रीम कोर्ट …

Like us share us

राम मंदिर के चढ़ावे पर डाका: चार जून को चोरी, 25 को एफआईआर, चंपत राय को पता था

राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में दाखिल चार्जशीट ने ट्रस्ट के तत्कालीन महासचिव चंपत राय की भूमिका को लेकर नए सवाल खड़े किए हैं। पुलिस ने उन्हें आरोपी नहीं बनाया है, लेकिन चार्जशीट में दर्ज उनके बयान के मुताबिक चोरी की सूचना, वीडियो और करीब 2.25 लाख रुपये की रकम से जुड़ा संदेश उन्हें चार …

Like us share us

Rahul Gandhi Defamation Case: सुल्तानपुर कोर्ट में सुनवाई टली

उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर जिले की एक विशेष अदालत में मंगलवार को लोकसभा में विपक्ष के नेता और रायबरेली से कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के खिलाफ मानहानि मामले की सुनवाई नहीं हो सकी। अदालत ने मामले की अगली सुनवाई के लिए एक अक्टूबर की तारीख तय की। परिवादी एवं भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता …

Like us share us

IAS पद से इस्तीफा देने वाली Divya Mittal ने किया अपनी सियासी पारी का ऐलान

पूर्व आईएएस अधिकारी दिव्या मित्तल ने आज सक्रिय  राजनीति में उतरने का ऐलान कर उत्तर प्रदेश की सियासत में नई चर्चा छेड़ दी है। मित्तल ने साफ किया कि वह किसी स्थापित राजनीतिक दल के सहारे नहीं, बल्कि स्वतंत्र मंच के जरिए जनता के बीच जाने की तैयारी कर रही हैं। उन्होंने उत्तर प्रदेश को अपनी कर्मभूमि …

Like us share us

योगी सरकार के प्रयास से गन्ने की खेती में बढ़ेगी ‘मिठास’

ग्रेटर नोएडा, (यूएनएस)। इंटरनेशनल ट्रेड शो में चीनी उद्योग एवं गन्ना विकास विभाग के स्टॉल पर गन्ने की नवीन उन्नत चार किस्मों का प्रदर्शन किया गया है। गन्ना अनुसंधान परिषद द्वारा विकसित इन किस्मों का उद्देश्य प्रदेश में गन्ने की उत्पादकता और चीनी परता बढ़ाने के साथ किसानों की आय में वृद्धि करना तथा लाल …

Like us share us
Like us share us

Related Articles

Back to top button