
) नयी दिल्ली मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण यानी एसआईआर को लेकर देश में जारी राजनीतिक बहस के बीच कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री पी. चिदंबरम ने तमिलनाडु चुनाव के नतीजों को लेकर अहम बयान दिया है। उन्होंने कहा कि मतदाता सूची से नाम हटाए जाने को लेकर सवाल जरूर उठते हैं, लेकिन यह कहना उचित नहीं होगा कि इसी वजह से तमिझगा वेत्री कझगम (टीवीके) की जीत या क्डीएमके की हार हुई। शिवगंगा जिले में प्रदर्शन के दौरान मीडिया से बातचीत में चिदंबरम ने कहा कि वोटर लिस्ट से गलत तरीके से किसी पात्र मतदाता का नाम हटना गंभीर विषय है। हालांकि, उन्होंने स्पष्ट किया कि केवल इस आधार पर पूरे चुनाव परिणाम को प्रभावित मान लेना तथ्यों से साबित नहीं होता। चिदंबरम के मुताबिक, तमिलनाडु में टीवीके को करीब 35 फीसदी वोट मिले और इसलिए उसकी जीत को केवल मतदाता सूची में कथित गड़बड़ी से जोड़ना उचित नहीं होगा। उन्होंने कहा कि एसआईआर के दौरान कुछ मतदाताओं के नाम गलत तरीके से हटे हो सकते हैं, लेकिन यह स्थापित करना अलग विषय है कि इससे किसी विशेष चुनाव का अंतिम परिणाम बदला।

चिदंबरम ने एसआईआर के दौरान मतदाता सूचियों से बड़ी संख्या में नाम हटाए जाने को लेकर भी सवाल उठाए। उन्होंने दावा किया कि अलग-अलग चरणों में करीब 13.30 करोड़ नाम सूची से हटाए गए। हालांकि, निर्वाचन आयोग इस आंकड़े की व्याख्या अलग तरीके से करता है और कहता है कि यह मुख्य रूप से ड्राफ्ट रोल में आगे नहीं बढ़ाए गए नामों से जुड़ा आंकड़ा है, न कि अंतिम रूप से हटाए गए सभी मतदाताओं की संख्या। एसआईआर प्रक्रिया में दावे, आपत्तियां और सुनवाई की व्यवस्था भी है। उन्होंने पश्चिम बंगाल में एसआईआर के बाद अपील प्रक्रिया का भी उल्लेख किया। निर्वाचन आयोग के अनुसार, 27.16 लाख हटाए गए मतदाताओं में से 22.21 लाख ने नाम दोबारा शामिल कराने के लिए अपील की है। अब तक निस्तारित अपीलों में बड़ी संख्या में नाम बहाल किए गए हैं। चिदंबरम ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार की भूमिका को लेकर भी सवाल उठाए और मतदाता सूची से जुड़े फैसलों में पारदर्शिता की मांग की। इसी बीच चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली और एसआईआर को लेकर सुप्रीम कोर्ट में भी चुनौती दी गई है। एक याचिका में आरोप लगाया गया है कि आयोग के दो अन्य आयुक्तों ने एसआईआर से जुड़े कुछ फैसलों पर आपत्ति जताई थी। इस मामले पर सुप्रीम कोर्ट ने सुनवाई स्वीकार की है। इस पूरे विवाद के बीच निर्वाचन आयोग का पक्ष है कि एसआईआर का उद्देश्य मतदाता सूची को अद्यतन और अधिक सटीक बनाना है, जबकि विपक्षी दल प्रक्रिया और नाम हटाए जाने को लेकर सवाल उठा रहे हैं।
यूपी-बिहार विधान परिषद चुनावः BJP ने दोनों राज्यों में उम्मीदवारों का किया ऐलान
नयी दिल्ली। उत्तर प्रदेश और बिहार में होने वाले विधान परिषद चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने अपने उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है। उत्तर प्रदेश में पार्टी ने छह सीटों पर प्रत्याशियों के नाम घोषित किए हैं, जबकि बिहार में चार स्नातक और शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों के लिए उम्मीदवारों का ऐलान …
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बारापुला फेज-3 का उद्घाटन किया
नयी दिल्ली केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने मंगलवार को दिल्ली में लंबे समय से अटके बारापुला एलिवेटेड रोड फेज-3 का उद्घाटन किया। इस भव्य कार्यक्रम में मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता, केंद्रीय मंत्री हर्ष मल्होत्रा, पीडब्ल्यूडी मंत्री प्रवेश वर्मा और कई गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे। इस दौरान दिल्ली सरकार के मंत्री प्रवेश वर्मा ने पूर्व की …
देश में अभी नहीं थमेगी बारिश, 5 चक्रवाती सिस्टम सक्रिय, कई राज्यों में तेज हवाओं के साथ बरसेंगे बदरा
नयी दिल्ली । देश के कई हिस्सों में दक्षिण-पश्चिम मॉनसून की वापसी शुरू हो चुकी है, लेकिन बारिश का दौर अभी पूरी तरह खत्म नहीं हुआ है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार, देश के अलग-अलग हिस्सों में कई मौसमी सिस्टम सक्रिय हैं, जिनके कारण दक्षिणी, पूर्वोत्तर और कुछ मध्य भारतीय राज्यों में अगले …
पितृसत्तात्मक व्यवस्था खत्म करने का समय, राहुल गांधी ने छात्र प्रदर्शन का किया समर्थन
नयी दिल्ली। लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने महिलाओं की सुरक्षा को लेकर चल रहे छात्र विरोध प्रदर्शनों का समर्थन किया है। मंगलवार को सोशल मीडिया पर साझा किए गए एक वीडियो संदेश में उन्होंने महिलाओं के खिलाफ अपराधों के लिए पीड़ितों को जिम्मेदार ठहराने की प्रवृत्ति पर सवाल उठाया। साथ ही उन्होंने …
SIR विवाद के बीच पी. चिदंबरम का बड़ा दावा, बोले- वोटर लिस्ट में गड़बड़ी के बावजूद चुनाव नतीजे को इससे जोड़ना सही नहीं
) नयी दिल्ली मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण यानी एसआईआर को लेकर देश में जारी राजनीतिक बहस के बीच कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री पी. चिदंबरम ने तमिलनाडु चुनाव के नतीजों को लेकर अहम बयान दिया है। उन्होंने कहा कि मतदाता सूची से नाम हटाए जाने को लेकर सवाल जरूर उठते …
स्कूलों में रैगिंग-बुलिंग पर केंद्रीय कानून की मांग वाली पीआईएल सुप्रीम कोर्ट ने की खारिज
नयी दिल्ली सुप्रीम कोर्ट ने स्कूलों और प्री-यूनिवर्सिटी शिक्षण संस्थानों में रैगिंग और बुलिंग की समस्या से निपटने के लिए केंद्रीय कानून बनाने की मांग वाली जनहित याचिका (पीआईएल) को खारिज कर दिया है। कोर्ट ने इस मामले में सीधे हस्तक्षेप करने से इनकार कर दिया। याचिकाकर्ता, जो खुद एक छात्र है, ने सुप्रीम कोर्ट …
राम मंदिर के चढ़ावे पर डाका: चार जून को चोरी, 25 को एफआईआर, चंपत राय को पता था
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में दाखिल चार्जशीट ने ट्रस्ट के तत्कालीन महासचिव चंपत राय की भूमिका को लेकर नए सवाल खड़े किए हैं। पुलिस ने उन्हें आरोपी नहीं बनाया है, लेकिन चार्जशीट में दर्ज उनके बयान के मुताबिक चोरी की सूचना, वीडियो और करीब 2.25 लाख रुपये की रकम से जुड़ा संदेश उन्हें चार …
Rahul Gandhi Defamation Case: सुल्तानपुर कोर्ट में सुनवाई टली
उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर जिले की एक विशेष अदालत में मंगलवार को लोकसभा में विपक्ष के नेता और रायबरेली से कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के खिलाफ मानहानि मामले की सुनवाई नहीं हो सकी। अदालत ने मामले की अगली सुनवाई के लिए एक अक्टूबर की तारीख तय की। परिवादी एवं भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता …
IAS पद से इस्तीफा देने वाली Divya Mittal ने किया अपनी सियासी पारी का ऐलान
पूर्व आईएएस अधिकारी दिव्या मित्तल ने आज सक्रिय राजनीति में उतरने का ऐलान कर उत्तर प्रदेश की सियासत में नई चर्चा छेड़ दी है। मित्तल ने साफ किया कि वह किसी स्थापित राजनीतिक दल के सहारे नहीं, बल्कि स्वतंत्र मंच के जरिए जनता के बीच जाने की तैयारी कर रही हैं। उन्होंने उत्तर प्रदेश को अपनी कर्मभूमि …
योगी सरकार के प्रयास से गन्ने की खेती में बढ़ेगी ‘मिठास’
ग्रेटर नोएडा, (यूएनएस)। इंटरनेशनल ट्रेड शो में चीनी उद्योग एवं गन्ना विकास विभाग के स्टॉल पर गन्ने की नवीन उन्नत चार किस्मों का प्रदर्शन किया गया है। गन्ना अनुसंधान परिषद द्वारा विकसित इन किस्मों का उद्देश्य प्रदेश में गन्ने की उत्पादकता और चीनी परता बढ़ाने के साथ किसानों की आय में वृद्धि करना तथा लाल …



