
बालाघाट । लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के गुरुवार को मध्य प्रदेश के बालाघाट जिले के प्रस्तावित दौरे से कुछ घंटे पहले प्रदेश कांग्रेस ने उनकी सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस और प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाया। हालांकि, बालाघाट जिला पुलिस की 29 सितंबर को जारी एक चिट्ठी सामने आई है, जिसमें स्थानीय कांग्रेस विधायक संजय उइके को राहुल गांधी के प्रस्तावित दौरे को लेकर सुरक्षा संबंधी चिंताओं से अवगत कराते हुए व्यवस्थाओं में सहयोग मांगा गया था। कांग्रेस ने पुलिस की यह चिट्ठी मीडिया के साथ साझा की और आरोप लगाया कि पूर्व निर्धारित कार्यक्रम की जानकारी होने के बावजूद सरकारी तंत्र अब राहुल गांधी के दौरे की जानकारी नहीं होने की बात कह रहा है। मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने गुरुवार को एक बयान में राहुल गांधी की सुरक्षा को लेकर बालाघाट पुलिस और प्रशासन की कथित लापरवाही को “अत्यंत आपत्तिजनक” बताया। पटवारी ने कहा, “कार्यक्रम पहले से निर्धारित था और इसकी पूर्व सूचना भी दी गई थी। इसके बावजूद सरकारी तंत्र उनके दौरे की जानकारी नहीं होने की बात कह रहा है। यह अपने आप में व्यवस्था की खामियों और कमियों को उजागर करता है। बालाघाट पुलिस की ओर से बैहर विधायक संजय उइके को भेजी गई चिट्ठी में कहा गया है कि पुलिस को विभिन्न माध्यमों से राहुल गांधी के 1 अक्टूबर को बालाघाट दौरे और सार्वजनिक कार्यक्रम की जानकारी मिली थी। हालांकि, पुलिस के अनुसार आयोजकों ने उनके आगमन और कार्यक्रम से संबंधित लिखित सूचना या विस्तृत जानकारी पहले उपलब्ध नहीं कराई थी। पुलिस ने चिट्ठी में सुरक्षा की दृष्टि से बालाघाट को “अत्यंत संवेदनशील और पूर्व नक्सल प्रभावित क्षेत्र” बताया।

इसमें कहा गया कि ऐसे क्षेत्रों में वीआईपीध्वीवीआईपी मूवमेंट के लिए एडवांस सिक्योरिटी लाइजनिंग, रूट क्लियरेंस, बम डिस्पोजल जांच, एंटी-नक्सल कॉम्बिंग ऑपरेशन और बहुस्तरीय सुरक्षा घेरा जरूरी होता है। पुलिस ने यह भी कहा कि इतने संवेदनशील क्षेत्र में कम समय में पर्याप्त सुरक्षा बलों की तैनाती, यातायात डायवर्जन और आपातकालीन व्यवस्थाएं करना प्रशासनिक और सुरक्षा की दृष्टि से “बेहद जटिल और कठिन” होता है। चिट्ठी में विधायक संजय उइके से प्रशासन के साथ तत्काल समन्वय करने को कहा गया। साथ ही कांग्रेस के आयोजकों और स्वयंसेवकों के साथ मिलकर कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी उपलब्ध कराने को कहा गया। इसमें कार्यक्रम का शेड्यूल, संभावित लोगों की संख्या, स्वयंसेवकों की सूची और मोबाइल नंबर, पार्किंग एवं यातायात व्यवस्था तथा राहुल गांधी से मिलने वाले लोगों की जानकारी मांगी गई थी। पुलिस ने चिट्ठी में यह भी उल्लेख किया कि राहुल गांधी को जेड-प्लस सुरक्षा प्राप्त है। उनके साथ संभावित मुलाकात करने वाले लोगों के नाम, मोबाइल नंबर और आधार संबंधी विवरण भी मांगे गए थे। पुलिस के मुताबिक, उस समय तक यह जानकारी उपलब्ध नहीं कराई गई थी। चिट्ठी में न्यायमूर्ति वर्मा आयोग और वीवीआईपी सुरक्षा संहिता का भी उल्लेख किया गया। पुलिस ने कहा कि किसी भी वीआईपीध्वीवीआईपी कार्यक्रम की पूरी जानकारी, कार्यक्रम का समय और रूट मैप स्थानीय पुलिस एवं प्रशासन को पर्याप्त समय पहले उपलब्ध कराना आयोजकों की जिम्मेदारी है। संजय उइके वर्ष 2013 से लगातार बैहर विधानसभा क्षेत्र का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं। उन्होंने 2023 के मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव में भी जीत दर्ज की थी।
राहुल गांधी का बालाघाट दौरा जिले में आदिवासी बच्चों की मौत से प्रभावित परिवारों से मुलाकात के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है। जिले में संक्रामक बीमारियों, कुपोषण और स्वास्थ्य सुविधाओं को लेकर चिंताएं सामने आई हैं।
योगी सरकार में युवाओं के लिए सरकारी सेवाओं के बढ़े अवसर ‘520 पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू’
विजय कुमार निगम लखनऊ:- योगी सरकार प्रदेश के युवाओं को सरकारी सेवाओं से जोड़ने और विभिन्न विभागों में मानव संसाधन को मजबूत करने की दिशा में लगातार भर्ती प्रक्रियाओं को आगे बढ़ा रही है।इसी क्रम में उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (यूपीएसएसएससी) ने खेल एवं युवा कल्याण से जुड़े कुल 520 पदों पर चयन के …
CM योगी “वन्यजीव के संसार’ में अपने मनोभाव से रंग भरेंगे उत्तर प्रदेश के बच्चे”
विजय कुमार निगम लखनऊ:- योगी सरकार के निर्देशन में वन विभाग 2 से 8 अक्टूबर तक प्रदेश में वन्यजीव सप्ताह मनाएगा। पूरे सप्ताह भर पर्यावरण संरक्षण/वन्यजीवों पर आधारित मास्क मेकिंग, छद्म आवरण व अनुकरण पर चित्रकला, नुक्कड़ नाटक, फैंसी ड्रेस, फेस पेटिंग, रंगोली, मेहंदी आदि प्रतियोगिताएं भी होंगी। इस दौरान उत्तर प्रदेश के बच्चे ‘वन्यजीव के …
यूपी में जल्द प्रदेश अध्यक्ष बदल सकती है कांग्रेस, अजय राय की जगह किसी नए चेहरे को मिलेगा मौका
कांग्रेस चुनावी राज्यों में जल्द बड़े बदलाव कर सकती है। उत्तर प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष अजय राय की जगह किसी नए चेहरे को राज्य में पार्टी की कमान सौंपी जा सकती है। अध्यक्ष पद को लेकर कई नाम चर्चा में हैं। इनमें राज्यसभा सदस्य प्रमोद तिवारी की बेटी आराधाना मिश्रा ‘मोना’ का नाम सबसे आगे …
सीएम योगी आदित्यनाथ ने दिया अदम्य साहस व कर्तव्यनिष्ठा को सम्मान, पुलिसकर्मियों के योगदान को सराहा.
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को लोक भवन में अदम्य साहस, शौर्य और कर्तव्यनिष्ठा का प्रदर्शन करने वाले पुलिसकर्मियों को वीरता पदक प्रदान कर उन्हें सम्मानित किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने उत्तर प्रदेश के पूर्व पुलिस महानिदेशक प्रकाश सिंह की पुस्तक ‘संघर्ष’ का विमोचन भी किया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस कार्यक्रम में 26 …
दुबई-तेल अवीव फ्लाईदुबई उड़ान में बड़ा हादसा टालने वाले कैप्टन स्मित मच्छार को PM मोदी ने बताया ‘नायक’
नयी दिल्ली । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बृहस्पतिवार को भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छार की सराहना करते हुए उन्हें नायक करार दिया। मच्छार ने दुबई-तेल अवीव की फ्लाईदुबई उड़ान के सह-पायलट का मुकाबला किया, जो कथित तौर पर विमान को दुर्घटनाग्रस्त करने का प्रयास कर रहा था। मोदी ने कहा कि सैकड़ों लोगों की जान …
राष्ट्रपति मुर्मू ने कैप्टन मच्छार की सराहना की, कहा, राष्ट्र को उन पर गर्व है
नयी दिल्ली । राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने बृहस्पतिवार को फ्लाईदुबई की इजराइल जा रही उड़ान को दुर्घटनाग्रस्त करने की अपने सह-पायलट की कथित कोशिश को नाकाम करने वाले कैप्टन स्मित मच्छार के वीरतापूर्ण साहस तथा अद्भुत सूझबूझ की सराहना की और कहा कि राष्ट्र को उन पर गर्व है। मुर्मू ने एक्स पर एक पोस्ट …
FlyDubai में चाकू से हमला:भारतीय पायलट की बहादुरी को इजराइल ने किया सलाम
चेन्नई । इजराइल के एक वरिष्ठ अधिकारी ने वीरवार को कहा कि फ्लाईदुबई के विमान से जुड़ी घटना आतंकवादी कृत्य थी और इससे बड़ी त्रासदी हो सकती थी, लेकिन भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छार की बहादुरी के कारण इस अनहोनी को टाल दिया गया। अधिकारी ने यात्रियों की खातिर अपनी जान जोखिम में डालने की …
UP के शाहजहांपुर में मंदिर के अंदर दो साधुओं की हत्या, शव जलाने का भी आरोप
शाहजहांपुर । उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर जिले से सनसनीखेज वारदात सामने आई है। खुदागंज थाना क्षेत्र के सूथा गांव स्थित शिव मंदिर में रहने वाले दो साधुओं की हत्या कर उनके शवों को मंदिर परिसर में ही जलाए जाने का मामला सामने आया है। गुरुवार सुबह मंदिर से धुआं उठता देखकर ग्रामीण मौके पर पहुंचे, …
PM मोदी: सरकार माई-बाप नहीं, नागरिक देवो भव है UPSC के नए दौर का मंत्र
दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को नयी दिल्ली के भारत मंडपम में संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) के 100 वर्ष पूरे होने के अवसर पर आयोजित शताब्दी समारोह में हिस्सा लिया। यह दो दिवसीय कार्यक्रम है जिसमें यूपीएससी के इतिहास और भविष्य को लेकर मंथन किया जा रहा है। अपने संबोधन की शुरुआत में …
राहुल गांधी के बालाघाट दौरे से पहले सुरक्षा में चूक का कांग्रेस ने लगाया आरोप, पुलिस की चिट्ठी में पहले ही अलर्ट का जिक्र
बालाघाट । लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के गुरुवार को मध्य प्रदेश के बालाघाट जिले के प्रस्तावित दौरे से कुछ घंटे पहले प्रदेश कांग्रेस ने उनकी सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस और प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाया। हालांकि, बालाघाट जिला पुलिस की 29 सितंबर को जारी एक चिट्ठी सामने आई है, जिसमें स्थानीय …



