
दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को नयी दिल्ली के भारत मंडपम में संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) के 100 वर्ष पूरे होने के अवसर पर आयोजित शताब्दी समारोह में हिस्सा लिया। यह दो दिवसीय कार्यक्रम है जिसमें यूपीएससी के इतिहास और भविष्य को लेकर मंथन किया जा रहा है। अपने संबोधन की शुरुआत में पीएम मोदी ने कैप्टन स्मित मच्छार का जिक्र किया। उन्होंने कहा, कल एक घटना घटी और भारत के कैप्टन स्मित ने जिस प्रकार से धैर्य, सूझबूझ और साहस का परिचय दिया और जैसे आज इजरायल के प्रधानमंत्री ने कहा कि इस हिंदुस्तानी ने 9/11 होने से बचा लिया। हर देशवासी को स्मित मच्छार का ये पराक्रम गौरव से भर देता है। पीएम मोदी ने कहा कि जब वे यहां गैलरी देख रहे थे तो उन्होंने देखा कि 1920 में सुभाष चंद्र बोस भी इसी प्रक्रिया से गुजरे थे। उन्होंने कहा, मेरा इस बात पर ध्यान गया कि उस समय अंग्रेजों की हुकूमत थी लेकिन संस्कृत का पेपर हुआ करता था और सुभाष बाबू ने संस्कृत में पेपर लिखा है। आज के ऐतिहासिक अवसर पर पीएम ने सरदार वल्लभ भाई पटेल को भी नमन किया। उन्होंने कहा, आजादी के बाद उनके सामने केवल एक देश को आजाद रखने की चुनौती नहीं थी बल्कि उनके सामने एक राष्ट्र को चलाने की चुनौती भी थी। राष्ट्र के पुनर्निर्माण के लिए जिस स्किल फ्रेम की जरूरत थी, वो सरदार वल्लभ भाई पटेल ने दिया। उन्होंने इस संस्था को आजाद भारत का एक प्रमुख स्तंभ बनाया, इसे सशक्त किया।

युवाओं की भर्ती पर जोर देते हुए पीएम मोदी ने कहा, आज आप जिन युवाओं की भर्ती कर रहे हैं, वो विकसित भारत के निर्माण में अहम भूमिका निभाएंगे और वही विकसित भारत के सबसे बड़े लाभार्थी भी होने वाले हैं। हमें दो कसौटियों को हमेशा याद रखना है। एक- नेशन फर्स्ट, दूसरी-सीटिजन फर्स्ट। यही दो कसौटियां हैं, जिन पर हर सेलेक्शन को कसा जाना है। उन्होंने कहा कि हमें ऐसे युवाओं को पब्लिक सर्विस में लाना होगा जो पब्लिक ऑफिस से नहीं बल्कि पब्लिक सर्विस से आकर्षित हों। इसलिए जरूरी है कि भर्ती परीक्षा सिर्फ यह न परखे कि उम्मीदवार कितना जानता है बल्कि यह भी देखे कि वह युवा सिविल सर्विस में आना क्यों चाहता है। पीएम मोदी ने कहा, ष्हमने अतीत का वो दौर देखा है, जब माना जाता था कि सरकार ही माई-बाप है लेकिन आज का ये दौर नागरिक देवो भव का है। यानी देश का नागरिक हमारे लिए किसी देव से कम नहीं है। हमारे लिए नागरिक की सेवा सर्वोपरि है। आज 21वीं सदी का भारत, एक नई कार्य-संस्कृति के साथ आगे बढ़ रहा है। इसका मूल सिद्धांत प्रो-पीपल, प्रो-एक्टिव गुड गवर्नेंस है। उन्होंने कहा कि हमें ऐसे प्रोफेशनल्स की जरूरत है जिनमें गरीबों का दर्द समझने की संवेदनशीलता हो, जो समस्या के समाधान में इनोवेटिव हों और देश की जरूरतों को समझते हों। ऐसे प्रोफेशनल्स जो यह सुनिश्चित करें कि कानूनों का पालन हो लेकिन यह भी समझें कि कोई विशेष कानून लोगों के लिए अच्छा है या नहीं।
कैपेसिटी बिल्डिंग पर बात करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि यूपीएससी और राज्यों के चयन आयोगों की कैपेसिटी बिल्डिंग का काम भी निरंतर होते रहना चाहिए। मिशन कर्मयोगी के तहत जो आईगोट प्लेटफॉर्म बनाया गया है, उसका उपयोग अंदरूनी व्यवस्थाओं और टीम की क्षमता बढ़ाने के लिए भी किया जा सकता है। पीएम मोदी ने कहा, आप सभी को हमेशा याद रखना है कि आपका काम युवाशक्ति के भविष्य से जुड़ा है। यानी युवाशक्ति से राष्ट्रशक्ति के निर्माण का जो मिशन है, आप उसका एक महत्वपूर्ण स्तंभ हैं। और बीते वर्षों में आपने इसमें बहुत बड़ी भूमिका निभाई भी है। उन्होंने कहा कि देश तेजी से रिफॉर्म एक्सप्रेस पर आगे बढ़ रहा है, तो परीक्षा आयोजित करने वाली संस्थाओं को भी देश की जरूरत के हिसाब से रिफॉर्म पर काम करना चाहिए। परीक्षा को सिर्फ एक इवेंट नहीं समझना चाहिए बल्कि यह हमारे युवाओं के भविष्य से जुड़ा है। कुछ महीनों की देरी भी युवाओं के लिए मुश्किलें पैदा कर सकती है, इसलिए परीक्षा प्रणाली को समय की निश्चितता के सिद्धांत का पालन करना चाहिए।
योगी सरकार में युवाओं के लिए सरकारी सेवाओं के बढ़े अवसर ‘520 पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू’
विजय कुमार निगम लखनऊ:- योगी सरकार प्रदेश के युवाओं को सरकारी सेवाओं से जोड़ने और विभिन्न विभागों में मानव संसाधन को मजबूत करने की दिशा में लगातार भर्ती प्रक्रियाओं को आगे बढ़ा रही है।इसी क्रम में उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (यूपीएसएसएससी) ने खेल एवं युवा कल्याण से जुड़े कुल 520 पदों पर चयन के …
CM योगी “वन्यजीव के संसार’ में अपने मनोभाव से रंग भरेंगे उत्तर प्रदेश के बच्चे”
विजय कुमार निगम लखनऊ:- योगी सरकार के निर्देशन में वन विभाग 2 से 8 अक्टूबर तक प्रदेश में वन्यजीव सप्ताह मनाएगा। पूरे सप्ताह भर पर्यावरण संरक्षण/वन्यजीवों पर आधारित मास्क मेकिंग, छद्म आवरण व अनुकरण पर चित्रकला, नुक्कड़ नाटक, फैंसी ड्रेस, फेस पेटिंग, रंगोली, मेहंदी आदि प्रतियोगिताएं भी होंगी। इस दौरान उत्तर प्रदेश के बच्चे ‘वन्यजीव के …
यूपी में जल्द प्रदेश अध्यक्ष बदल सकती है कांग्रेस, अजय राय की जगह किसी नए चेहरे को मिलेगा मौका
कांग्रेस चुनावी राज्यों में जल्द बड़े बदलाव कर सकती है। उत्तर प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष अजय राय की जगह किसी नए चेहरे को राज्य में पार्टी की कमान सौंपी जा सकती है। अध्यक्ष पद को लेकर कई नाम चर्चा में हैं। इनमें राज्यसभा सदस्य प्रमोद तिवारी की बेटी आराधाना मिश्रा ‘मोना’ का नाम सबसे आगे …
सीएम योगी आदित्यनाथ ने दिया अदम्य साहस व कर्तव्यनिष्ठा को सम्मान, पुलिसकर्मियों के योगदान को सराहा.
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को लोक भवन में अदम्य साहस, शौर्य और कर्तव्यनिष्ठा का प्रदर्शन करने वाले पुलिसकर्मियों को वीरता पदक प्रदान कर उन्हें सम्मानित किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने उत्तर प्रदेश के पूर्व पुलिस महानिदेशक प्रकाश सिंह की पुस्तक ‘संघर्ष’ का विमोचन भी किया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस कार्यक्रम में 26 …
दुबई-तेल अवीव फ्लाईदुबई उड़ान में बड़ा हादसा टालने वाले कैप्टन स्मित मच्छार को PM मोदी ने बताया ‘नायक’
नयी दिल्ली । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बृहस्पतिवार को भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छार की सराहना करते हुए उन्हें नायक करार दिया। मच्छार ने दुबई-तेल अवीव की फ्लाईदुबई उड़ान के सह-पायलट का मुकाबला किया, जो कथित तौर पर विमान को दुर्घटनाग्रस्त करने का प्रयास कर रहा था। मोदी ने कहा कि सैकड़ों लोगों की जान …
राष्ट्रपति मुर्मू ने कैप्टन मच्छार की सराहना की, कहा, राष्ट्र को उन पर गर्व है
नयी दिल्ली । राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने बृहस्पतिवार को फ्लाईदुबई की इजराइल जा रही उड़ान को दुर्घटनाग्रस्त करने की अपने सह-पायलट की कथित कोशिश को नाकाम करने वाले कैप्टन स्मित मच्छार के वीरतापूर्ण साहस तथा अद्भुत सूझबूझ की सराहना की और कहा कि राष्ट्र को उन पर गर्व है। मुर्मू ने एक्स पर एक पोस्ट …
FlyDubai में चाकू से हमला:भारतीय पायलट की बहादुरी को इजराइल ने किया सलाम
चेन्नई । इजराइल के एक वरिष्ठ अधिकारी ने वीरवार को कहा कि फ्लाईदुबई के विमान से जुड़ी घटना आतंकवादी कृत्य थी और इससे बड़ी त्रासदी हो सकती थी, लेकिन भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छार की बहादुरी के कारण इस अनहोनी को टाल दिया गया। अधिकारी ने यात्रियों की खातिर अपनी जान जोखिम में डालने की …
UP के शाहजहांपुर में मंदिर के अंदर दो साधुओं की हत्या, शव जलाने का भी आरोप
शाहजहांपुर । उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर जिले से सनसनीखेज वारदात सामने आई है। खुदागंज थाना क्षेत्र के सूथा गांव स्थित शिव मंदिर में रहने वाले दो साधुओं की हत्या कर उनके शवों को मंदिर परिसर में ही जलाए जाने का मामला सामने आया है। गुरुवार सुबह मंदिर से धुआं उठता देखकर ग्रामीण मौके पर पहुंचे, …
PM मोदी: सरकार माई-बाप नहीं, नागरिक देवो भव है UPSC के नए दौर का मंत्र
दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को नयी दिल्ली के भारत मंडपम में संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) के 100 वर्ष पूरे होने के अवसर पर आयोजित शताब्दी समारोह में हिस्सा लिया। यह दो दिवसीय कार्यक्रम है जिसमें यूपीएससी के इतिहास और भविष्य को लेकर मंथन किया जा रहा है। अपने संबोधन की शुरुआत में …
राहुल गांधी के बालाघाट दौरे से पहले सुरक्षा में चूक का कांग्रेस ने लगाया आरोप, पुलिस की चिट्ठी में पहले ही अलर्ट का जिक्र
बालाघाट । लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के गुरुवार को मध्य प्रदेश के बालाघाट जिले के प्रस्तावित दौरे से कुछ घंटे पहले प्रदेश कांग्रेस ने उनकी सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस और प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाया। हालांकि, बालाघाट जिला पुलिस की 29 सितंबर को जारी एक चिट्ठी सामने आई है, जिसमें स्थानीय …



