Editor's PickMain Storiesअंतरराष्ट्रीयअपराधताजा खबरेदिल्लीबड़ी खबरराज्यराष्ट्रीय

FlyDubai में चाकू से हमला:भारतीय पायलट की बहादुरी को इजराइल ने किया सलाम

चेन्नई । इजराइल के एक वरिष्ठ अधिकारी ने वीरवार को कहा कि फ्लाईदुबई के विमान से जुड़ी घटना आतंकवादी कृत्य थी और इससे बड़ी त्रासदी हो सकती थी, लेकिन भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छार की बहादुरी के कारण इस अनहोनी को टाल दिया गया। अधिकारी ने यात्रियों की खातिर अपनी जान जोखिम में डालने की कैप्टन की क्षमता की सराहना करते हुए उन्हें असली नायक बताया। दक्षिण भारत में इजराइल की महावाणिज्यदूत ऑर्ली वेट्जमैन ने कहा कि उनके देश के लोग पायलट के बहुत-बहुत आभारी हैं, जिस पर उसके सह-पायलट ने चाकू से हमला किया था और जिसके कारण वह चोटों के कारण खून से लथपथ हो गए। उन्होंने बताया कि इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने मच्छार की सराहना की है। मच्छार का फिलहाल सऊदी अरब के तबूक में इलाज चल रहा है, जहां हवा में पैदा हुई आपात स्थिति के बाद दुबई से तेल अवीव जा रही उस उड़ान को आपात स्थिति में उतारा गया था।

यह विमान कैप्टन मच्छार उड़ा रहे थे। वेट्जमैन ने डिजिटल माध्यम से आयोजित संवाददाता सम्मेलन में कहा, मच्छार बहादुरी नहीं दिखाते तो हमें इससे भी बड़ी त्रासदी का सामना करना पड़ता। घायल पायलट के स्वास्थ्य की स्थिति के बारे में किसी ताजा जानकारी के सवाल पर उन्होंने कहा, हमें स्थिति की जानकारी नहीं है। उन्होंने मच्छार की जमकर प्रशंसा की। उन्होंने कहा, इजराइल कैप्टन स्मित के बेहद बहादुरी भरे कृत्य की बहुत-बहुत सराहना करता है। वह वास्तव में नायक हैं। उन्होंने अपनी जान जोखिम में डालने का साहस दिखाया… इसे लेकर लोगों में गहरा सम्मान है। उन्होंने बताया कि घायल कैप्टन को हमले के तुरंत बाद उसी उड़ान में सवार एक इजराइली डॉक्टर ने चिकित्सा सहायता दी। उन्होंने कहा कि यह आतंकवादी हमला था, लेकिन इसके पीछे कौन है और सह-पायलट विमान में चाकू कैसे ले जाने में सफल रहा, इसकी जांच की जा रही है। इजराइली अधिकारी ने कहा, बहुत से लोग इस मामले की जांच कर रहे हैं और वे इसका पता लगा लेंगे। उन्होंने कहा कि यह हमला इजराइली नागरिकों, अमीरात के नागरिकों और विमान में सवार अन्य यात्रियों को निशाना बनाकर किया गया था और हमें नहीं पता कि इसके पीछे कौन है। यह पूछा गया कि क्या यह कोई अलग घटना थी या अक्टूबर 2024 में इजराइल पर हमास के आतंकी हमले के बाद रची गई कोई बड़ी साजिश थी? इस पर अधिकारी ने कहा, मुझे अभी नहीं पता, इसकी जांच की जा रही है। उन्होंने कहा, हम जानते हैं कि कुछ देश, आतंकवादी और आतंकवादियों के नेतृत्व वाले शासन हैं, जो इजराइल को अस्थिर करना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि ऐसे प्रयास सफल नहीं होंगे। वेट्जमैन ने कहा, हम एक बहुत बड़े आतंकी हमले के बेहद करीब पहुंच गए थे। यह 9/11 (अमेरिका में वर्ल्ड ट्रेड सेंटर के ट्विन टावर पर हुए हमले) जितना बड़ा हो सकता था। उन्होंने यह भी कहा कि ष्एक डरावनी घटनाष् का यह मतलब नहीं है कि इजराइल सुरक्षित नहीं है। कई देशों से तेल अवीव के लिए और वहां से उड़ानें संचालित हो रही हैं। उन्होंने कहा, इजराइल की यात्रा के लिए विमान से उड़ान भरना सुरक्षित है। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि इजराइल और अमीरात के बीच संबंध बहुत मजबूत हैं।

योगी सरकार में युवाओं के लिए सरकारी सेवाओं के बढ़े अवसर ‘520 पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू’

विजय कुमार निगम लखनऊ:- योगी सरकार प्रदेश के युवाओं को सरकारी सेवाओं से जोड़ने और विभिन्न विभागों में मानव संसाधन को मजबूत करने की दिशा में लगातार भर्ती प्रक्रियाओं को आगे बढ़ा रही है।इसी क्रम में उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (यूपीएसएसएससी) ने खेल एवं युवा कल्याण से जुड़े कुल 520 पदों पर चयन के …

Like us share us

CM योगी “वन्यजीव के संसार’ में अपने मनोभाव से रंग भरेंगे उत्तर प्रदेश के बच्चे”

विजय कुमार निगम लखनऊ:- योगी सरकार के निर्देशन में वन विभाग 2 से 8 अक्टूबर तक प्रदेश में वन्यजीव सप्ताह मनाएगा। पूरे सप्ताह भर पर्यावरण संरक्षण/वन्यजीवों पर आधारित मास्क मेकिंग, छद्म आवरण व अनुकरण पर चित्रकला, नुक्कड़ नाटक, फैंसी ड्रेस, फेस पेटिंग, रंगोली, मेहंदी आदि प्रतियोगिताएं भी होंगी। इस दौरान उत्तर प्रदेश के बच्चे ‘वन्यजीव के …

Like us share us

यूपी में जल्द प्रदेश अध्यक्ष बदल सकती है कांग्रेस, अजय राय की जगह किसी नए चेहरे को मिलेगा मौका

कांग्रेस चुनावी राज्यों में जल्द बड़े बदलाव कर सकती है। उत्तर प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष अजय राय की जगह किसी नए चेहरे को राज्य में पार्टी की कमान सौंपी जा सकती है। अध्यक्ष पद को लेकर कई नाम चर्चा में हैं। इनमें राज्यसभा सदस्य  प्रमोद तिवारी की बेटी आराधाना मिश्रा ‘मोना’ का नाम सबसे आगे …

Like us share us

सीएम योगी आदित्यनाथ ने दिया अदम्य साहस व कर्तव्यनिष्ठा को सम्मान, पुलिसकर्मियों के योगदान को सराहा.

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को लोक ‍भवन में अदम्य साहस, शौर्य और कर्तव्यनिष्ठा का प्रदर्शन करने वाले पुलिसकर्मियों को वीरता पदक प्रदान कर उन्हें सम्मानित किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने उत्तर प्रदेश के पूर्व पुलिस महानिदेशक प्रकाश सिंह की पुस्तक ‘संघर्ष’ का विमोचन भी किया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस कार्यक्रम में 26 …

Like us share us

दुबई-तेल अवीव फ्लाईदुबई उड़ान में बड़ा हादसा टालने वाले कैप्टन स्मित मच्छार को PM मोदी ने बताया ‘नायक’

नयी दिल्ली । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बृहस्पतिवार को भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छार की सराहना करते हुए उन्हें नायक करार दिया। मच्छार ने दुबई-तेल अवीव की फ्लाईदुबई उड़ान के सह-पायलट का मुकाबला किया, जो कथित तौर पर विमान को दुर्घटनाग्रस्त करने का प्रयास कर रहा था। मोदी ने कहा कि सैकड़ों लोगों की जान …

Like us share us

राष्ट्रपति मुर्मू ने कैप्टन मच्छार की सराहना की, कहा, राष्ट्र को उन पर गर्व है

नयी दिल्ली । राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने बृहस्पतिवार को फ्लाईदुबई की इजराइल जा रही उड़ान को दुर्घटनाग्रस्त करने की अपने सह-पायलट की कथित कोशिश को नाकाम करने वाले कैप्टन स्मित मच्छार के वीरतापूर्ण साहस तथा अद्भुत सूझबूझ की सराहना की और कहा कि राष्ट्र को उन पर गर्व है। मुर्मू ने एक्स पर एक पोस्ट …

Like us share us

FlyDubai में चाकू से हमला:भारतीय पायलट की बहादुरी को इजराइल ने किया सलाम

चेन्नई । इजराइल के एक वरिष्ठ अधिकारी ने वीरवार को कहा कि फ्लाईदुबई के विमान से जुड़ी घटना आतंकवादी कृत्य थी और इससे बड़ी त्रासदी हो सकती थी, लेकिन भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छार की बहादुरी के कारण इस अनहोनी को टाल दिया गया। अधिकारी ने यात्रियों की खातिर अपनी जान जोखिम में डालने की …

Like us share us

UP के शाहजहांपुर में मंदिर के अंदर दो साधुओं की हत्या, शव जलाने का भी आरोप

शाहजहांपुर । उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर जिले से सनसनीखेज वारदात सामने आई है। खुदागंज थाना क्षेत्र के सूथा गांव स्थित शिव मंदिर में रहने वाले दो साधुओं की हत्या कर उनके शवों को मंदिर परिसर में ही जलाए जाने का मामला सामने आया है। गुरुवार सुबह मंदिर से धुआं उठता देखकर ग्रामीण मौके पर पहुंचे, …

Like us share us

PM मोदी: सरकार माई-बाप नहीं, नागरिक देवो भव है UPSC के नए दौर का मंत्र

दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को नयी दिल्ली के भारत मंडपम में संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) के 100 वर्ष पूरे होने के अवसर पर आयोजित शताब्दी समारोह में हिस्सा लिया। यह दो दिवसीय कार्यक्रम है जिसमें यूपीएससी के इतिहास और भविष्य को लेकर मंथन किया जा रहा है। अपने संबोधन की शुरुआत में …

Like us share us

राहुल गांधी के बालाघाट दौरे से पहले सुरक्षा में चूक का कांग्रेस ने लगाया आरोप, पुलिस की चिट्ठी में पहले ही अलर्ट का जिक्र

बालाघाट । लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के गुरुवार को मध्य प्रदेश के बालाघाट जिले के प्रस्तावित दौरे से कुछ घंटे पहले प्रदेश कांग्रेस ने उनकी सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस और प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाया। हालांकि, बालाघाट जिला पुलिस की 29 सितंबर को जारी एक चिट्ठी सामने आई है, जिसमें स्थानीय …

Like us share us
Like us share us

Related Articles

Back to top button