Editor's PickMain Storiesउत्तर प्रदेशताजा खबरेदिल्लीबड़ी खबरराज्यराष्ट्रीय

योगी सरकार में युवाओं के लिए सरकारी सेवाओं के बढ़े अवसर ‘520 पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू’

विजय कुमार निगम लखनऊ:- योगी सरकार प्रदेश के युवाओं को सरकारी सेवाओं से जोड़ने और विभिन्न विभागों में मानव संसाधन को मजबूत करने की दिशा में लगातार भर्ती प्रक्रियाओं को आगे बढ़ा रही है।इसी क्रम में उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (यूपीएसएसएससी) ने खेल एवं युवा कल्याण से जुड़े कुल 520 पदों पर चयन के लिए दो अलग-अलग मुख्य परीक्षाओं के विज्ञापन जारी किए हैं। इनमें खेल निदेशालय के 108 पद तथा क्षेत्रीय युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल अधिकारी एवं व्यायाम प्रशिक्षक के 412 पद शामिल हैं।

       दोनों भर्तियों के लिए अभ्यर्थियों का चयन प्रारम्भिक अर्हता परीक्षा-2025 (पीईटी-2025) के नार्मलाइज्ड स्कोर के आधार पर मुख्य परीक्षा के लिए शॉर्टलिस्टिंग के बाद किया जाएगा।

          आयोग ने विज्ञापन संख्या 22-परीक्षा/2026, खेल निदेशालय मुख्य परीक्षा (प्रा.अ.प.-2025)/22 जारी किया है। इसके तहत विभिन्न प्रकार के कुल 108 रिक्त पदों पर चयन किया जाएगा। विज्ञापन 30 सितंबर 2026 को प्रकाशित किया गया है। इस भर्ती के लिए ऑनलाइन पंजीकरण और शुल्क जमा करने की प्रक्रिया 14 अक्टूबर 2026 से शुरू होगी। अभ्यर्थी 4 नवंबर 2026 तक पंजीकरण, शुल्क जमा करने और ऑनलाइन आवेदन पत्र जमा कर सकेंगे। शुल्क समायोजन एवं आवेदन में अनुमन्य संशोधन की अंतिम तिथि 11 नवंबर 2026 निर्धारित की गई है।

            विज्ञापन संख्या 23-परीक्षा/2026, क्षेत्रीय युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल अधिकारी तथा व्यायाम प्रशिक्षक मुख्य परीक्षा (प्रा.अ.प.-2025)/23 के तहत कुल 412 पदों पर भर्ती होगी। इनमें क्षेत्रीय युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल अधिकारी के 368 पद तथा व्यायाम प्रशिक्षक के 44 पद शामिल हैं। इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 16 अक्टूबर 2026 से शुरू होगी। आवेदन, पंजीकरण एवं शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि 6 नवंबर 2026 है, जबकि शुल्क समायोजन एवं आवेदन में अनुमन्य संशोधन की अंतिम तिथि 13 नवंबर 2026 निर्धारित की गई है।

                  दोनों मुख्य परीक्षाओं के लिए वही अभ्यर्थी आवेदन कर सकेंगे, जिन्होंने संबंधित पद की अनिवार्य अर्हता पूरी करने के साथ पीईटी-2025 में प्रतिभाग किया हो और आयोग द्वारा उन्हें स्कोर कार्ड जारी किया गया हो। मुख्य परीक्षा के लिए अभ्यर्थियों की शॉर्टलिस्टिंग पीईटी-2025 के नार्मलाइज्ड स्कोर के आधार पर मेरिट के अनुसार की जाएगी। शॉर्टलिस्ट किए गए अभ्यर्थियों को ही मुख्य परीक्षा में शामिल होने का अवसर मिलेगा। आयोग के अनुसार पीईटी-2025 में वास्तविक अथवा नार्मलाइज्ड स्कोर में शून्य या उससे कम/नकारात्मक अंक प्राप्त करने वाले अभ्यर्थियों को मुख्य परीक्षा के लिए शॉर्टलिस्ट नहीं किया जाएगा।

           पीईटी-2025 के परिणाम में आयोग स्तर से अंडर इन्वेस्टिगेशन (यूआई) और प्रोविजनल के रूप में चिन्हित अभ्यर्थियों को भी संबंधित मुख्य परीक्षाओं में आवेदन की औपबंधिक अनुमति दी गई है। हालांकि, ऐसे अभ्यर्थियों की मुख्य परीक्षा के लिए शॉर्टलिस्टिंग और चयन संबंधी आगे की कार्यवाही आयोग द्वारा की जा रही जांच के परिणाम एवं अंतिम निर्णय के अधीन होगी।

              आयोग ने स्पष्ट किया है कि निर्धारित अंतिम तिथियों के बाद आवेदन या शुल्क स्वीकार नहीं किया जाएगा। अभ्यर्थियों को बैंक द्वारा शुल्क समायोजन की प्रक्रिया भी निर्धारित समयसीमा में पूरी करनी होगी। शुल्क समायोजन के बाद ही आवेदन पत्र का प्रिंटआउट निकाला जा सकेगा। दोनों विज्ञापनों में आवेदन के दौरान अनुमन्य विवरण में संशोधन के लिए अलग से समय दिया गया है।

योगी सरकार में युवाओं के लिए सरकारी सेवाओं के बढ़े अवसर ‘520 पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू’

विजय कुमार निगम लखनऊ:- योगी सरकार प्रदेश के युवाओं को सरकारी सेवाओं से जोड़ने और विभिन्न विभागों में मानव संसाधन को मजबूत करने की दिशा में लगातार भर्ती प्रक्रियाओं को आगे बढ़ा रही है।इसी क्रम में उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (यूपीएसएसएससी) ने खेल एवं युवा कल्याण से जुड़े कुल 520 पदों पर चयन के …

Like us share us

CM योगी “वन्यजीव के संसार’ में अपने मनोभाव से रंग भरेंगे उत्तर प्रदेश के बच्चे”

विजय कुमार निगम लखनऊ:- योगी सरकार के निर्देशन में वन विभाग 2 से 8 अक्टूबर तक प्रदेश में वन्यजीव सप्ताह मनाएगा। पूरे सप्ताह भर पर्यावरण संरक्षण/वन्यजीवों पर आधारित मास्क मेकिंग, छद्म आवरण व अनुकरण पर चित्रकला, नुक्कड़ नाटक, फैंसी ड्रेस, फेस पेटिंग, रंगोली, मेहंदी आदि प्रतियोगिताएं भी होंगी। इस दौरान उत्तर प्रदेश के बच्चे ‘वन्यजीव के …

Like us share us

यूपी में जल्द प्रदेश अध्यक्ष बदल सकती है कांग्रेस, अजय राय की जगह किसी नए चेहरे को मिलेगा मौका

कांग्रेस चुनावी राज्यों में जल्द बड़े बदलाव कर सकती है। उत्तर प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष अजय राय की जगह किसी नए चेहरे को राज्य में पार्टी की कमान सौंपी जा सकती है। अध्यक्ष पद को लेकर कई नाम चर्चा में हैं। इनमें राज्यसभा सदस्य  प्रमोद तिवारी की बेटी आराधाना मिश्रा ‘मोना’ का नाम सबसे आगे …

Like us share us

सीएम योगी आदित्यनाथ ने दिया अदम्य साहस व कर्तव्यनिष्ठा को सम्मान, पुलिसकर्मियों के योगदान को सराहा.

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को लोक ‍भवन में अदम्य साहस, शौर्य और कर्तव्यनिष्ठा का प्रदर्शन करने वाले पुलिसकर्मियों को वीरता पदक प्रदान कर उन्हें सम्मानित किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने उत्तर प्रदेश के पूर्व पुलिस महानिदेशक प्रकाश सिंह की पुस्तक ‘संघर्ष’ का विमोचन भी किया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस कार्यक्रम में 26 …

Like us share us

दुबई-तेल अवीव फ्लाईदुबई उड़ान में बड़ा हादसा टालने वाले कैप्टन स्मित मच्छार को PM मोदी ने बताया ‘नायक’

नयी दिल्ली । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बृहस्पतिवार को भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छार की सराहना करते हुए उन्हें नायक करार दिया। मच्छार ने दुबई-तेल अवीव की फ्लाईदुबई उड़ान के सह-पायलट का मुकाबला किया, जो कथित तौर पर विमान को दुर्घटनाग्रस्त करने का प्रयास कर रहा था। मोदी ने कहा कि सैकड़ों लोगों की जान …

Like us share us

राष्ट्रपति मुर्मू ने कैप्टन मच्छार की सराहना की, कहा, राष्ट्र को उन पर गर्व है

नयी दिल्ली । राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने बृहस्पतिवार को फ्लाईदुबई की इजराइल जा रही उड़ान को दुर्घटनाग्रस्त करने की अपने सह-पायलट की कथित कोशिश को नाकाम करने वाले कैप्टन स्मित मच्छार के वीरतापूर्ण साहस तथा अद्भुत सूझबूझ की सराहना की और कहा कि राष्ट्र को उन पर गर्व है। मुर्मू ने एक्स पर एक पोस्ट …

Like us share us

FlyDubai में चाकू से हमला:भारतीय पायलट की बहादुरी को इजराइल ने किया सलाम

चेन्नई । इजराइल के एक वरिष्ठ अधिकारी ने वीरवार को कहा कि फ्लाईदुबई के विमान से जुड़ी घटना आतंकवादी कृत्य थी और इससे बड़ी त्रासदी हो सकती थी, लेकिन भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छार की बहादुरी के कारण इस अनहोनी को टाल दिया गया। अधिकारी ने यात्रियों की खातिर अपनी जान जोखिम में डालने की …

Like us share us

UP के शाहजहांपुर में मंदिर के अंदर दो साधुओं की हत्या, शव जलाने का भी आरोप

शाहजहांपुर । उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर जिले से सनसनीखेज वारदात सामने आई है। खुदागंज थाना क्षेत्र के सूथा गांव स्थित शिव मंदिर में रहने वाले दो साधुओं की हत्या कर उनके शवों को मंदिर परिसर में ही जलाए जाने का मामला सामने आया है। गुरुवार सुबह मंदिर से धुआं उठता देखकर ग्रामीण मौके पर पहुंचे, …

Like us share us

PM मोदी: सरकार माई-बाप नहीं, नागरिक देवो भव है UPSC के नए दौर का मंत्र

दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को नयी दिल्ली के भारत मंडपम में संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) के 100 वर्ष पूरे होने के अवसर पर आयोजित शताब्दी समारोह में हिस्सा लिया। यह दो दिवसीय कार्यक्रम है जिसमें यूपीएससी के इतिहास और भविष्य को लेकर मंथन किया जा रहा है। अपने संबोधन की शुरुआत में …

Like us share us

राहुल गांधी के बालाघाट दौरे से पहले सुरक्षा में चूक का कांग्रेस ने लगाया आरोप, पुलिस की चिट्ठी में पहले ही अलर्ट का जिक्र

बालाघाट । लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के गुरुवार को मध्य प्रदेश के बालाघाट जिले के प्रस्तावित दौरे से कुछ घंटे पहले प्रदेश कांग्रेस ने उनकी सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस और प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाया। हालांकि, बालाघाट जिला पुलिस की 29 सितंबर को जारी एक चिट्ठी सामने आई है, जिसमें स्थानीय …

Like us share us
Like us share us

Related Articles

Back to top button