
नयी दिल्ली । आईआरसीटीसी मनी लॉन्ड्रिंग मामले में लालू प्रसाद यादव, तेजस्वी यादव और राबड़ी देवी समेत 9 लोगों के खिलाफ आरोप तय होने की प्रक्रिया फिलहाल टल गई है। दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट में होने वाली इस सुनवाई के लिए अब 30 अक्टूबर की अगली तारीख तय की गई है। इससे पहले 11 सितंबर को दिल्ली की स्पेशल कोर्ट ने आईआरसीटीसी होटल घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में बड़ा फैसला सुनाया था। कोर्ट ने राष्ट्रीय जनता दल (राजद) प्रमुख लालू प्रसाद यादव, राबड़ी देवी, तेजस्वी यादव और अन्य आरोपियों के खिलाफ आरोप तय करने का आदेश दिया था। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने इस मामले में मनी लॉन्ड्रिंग रोकथाम अधिनियम, 2002 (पीएमएलए) के तहत जांच शुरू की थी। यह जांच सीबीआई, नयी दिल्लीद्वारा दर्ज की गई एफआईआर के आधार पर की गई थी।

सीबीआई ने तत्कालीन रेल मंत्री लालू प्रसाद यादव, राबड़ी देवी, तेजस्वी यादव, पीसी गुप्ता और अन्य के खिलाफ आईपीसी और भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम, 1988 की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया था। जांच के अनुसार, तत्कालीन रेल मंत्री लालू प्रसाद यादव पर अपने आधिकारिक पद का दुरुपयोग किया था था। उन्होंने पुरी और रांची के रेलवे होटलों के विकास व संचालन का ठेका नियमों को ताक पर रखकर मैसर्स सुजाता होटल प्राइवेट लिमिटेड को आवंटित किया था। इस आवंटन के एवज में, मैसर्स डिलाइट मार्केटिंग कंपनी प्राइवेट लिमिटेड को अत्यंत कम कीमत पर दो एकड़ भूखंड हस्तांतरित करने का सौदा हुआ था। इस कंपनी का स्वामित्व और नियंत्रण लालू यादव के करीबी सहयोगी प्रेम चंद गुप्ता के परिजनों के हाथ में था। बाद में इस जमीन और कंपनी का नियंत्रण नाममात्र की कीमत पर शेयर खरीद के जरिए राबड़ी देवी और तेजस्वी यादव को ट्रांसफर कर दिया गया, जिससे प्रभावी रूप से जमीन का मालिकाना हक यादव परिवार के पास आ गया। ईडी ने पीएमएलए की धारा 5 के तहत अपनी शक्तियों का प्रयोग करते हुए 44 करोड़ 75 लाख रुपए की संपत्तियों को जब्त किया था, जिसे बाद में निर्णायक प्राधिकरण ने सही ठहराया था। ईडी ने इस मामले में 24 अगस्त 2018 को राउज एवेन्यू कोर्ट, दिल्ली के स्पेशल जज के सामने अभियोजन शिकायत दर्ज की थी।
CM योगी “2017 से पहले छात्रों की छात्रवृत्ति भी खा गई थी तत्कालीन सरकार”
विजय कुमार निगम लखनऊ:- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को पूर्ववर्ती सरकार पर छात्रवृत्ति में सेंधमारी का आरोप लगाते हुए कहा कि 2016-17 में अनुसूचित जाति-जनजाति के विद्यार्थियों की छात्रवृत्ति तक नहीं भेजी गई। तत्कालीन सरकार छात्रों की छात्रवृत्ति भी खा गई थी। वर्ष 2017 में सरकार बनने के बाद पिछली बकाया छात्रवृत्ति भी विद्यार्थियों तक …
CM योगी से मिली स्टार्टअप को नई दिशा, इमरजेंसी हेल्थकेयर में तकनीक से बदलेगी तस्वीर
विजय कुमार निगम लखनऊ:- गंभीर बीमारी, दुर्घटना या किसी अन्य मेडिकल इमरजेंसी में शुरुआती पहला घंटा मरीज की जिंदगी के लिए बेहद अहम होते हैं। ऐसे समय में सिर्फ इलाज ही नहीं, बल्कि घटना की जानकारी, एंबुलेंस की उपलब्धता, अस्पताल तक सूचना पहुंचने और मरीज के लिए जरूरी मेडिकल तैयारियां समय पर होना भी महत्वपूर्ण है। …
अमित शाह “BNS से बदलेगी न्याय व्यवस्था, पूर्ण क्रियान्वयन के बाद भारत आधुनिक प्रणालियों में होगा”
भोपाल। केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने शनिवार को कहा कि भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) के पूर्ण क्रियान्वयन के बाद देश की आपराधिक न्याय व्यवस्था दुनिया की सबसे आधुनिक न्याय प्रणालियों में शामिल होगी। शाह ने राज्य की राजधानी भोपाल के भेल क्षेत्र स्थित दशहरा मैदान में आयोजित गोपालक सम्मेलन को संबोधित करते …
कांग्रेस में शामिल होंगे स्वामी प्रसाद मौर्य? यूपी चुनाव से पहले सियासी हलचल तेज..!
नयी दिल्ली। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 से पहले नेताओं के दल बदलने का सिलसिला तेज होता दिखाई दे रहा है। इसी बीच पूर्व मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य के कांग्रेस में शामिल होने की खबर ने यूपी की सियासत में हलचल बढ़ा दी है। शनिवार को उनके दिल्ली स्थित कांग्रेस मुख्यालय पहुंचने और कांग्रेस के …
राहुल गांधी ने सत्याग्रह प्लेटफॉर्म किया लॉन्च, बोले-देशभर में लोग अपने हक की लड़ाई अकेले लड़ रहे हैं, हम देंगे मंच
प्रियंका कक्कड़ ने छोड़ी आप, कहा- बंगला-गाड़ी नहीं लेने की बात थी, अब चॉपर से चलते हैं नेता
नयी दिल्ली। आम आदमी पार्टी (आप) को शनिवार को बड़ा झटका लगा। पार्टी की राष्ट्रीय प्रवक्ता रहीं प्रियंका कक्कड़ ने कांग्रेस का दामन थाम लिया है। दिल्ली में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में उन्होंने कांग्रेस की सदस्यता ली। इस दौरान प्रियंका कक्कड़ ने आम आदमी पार्टी छोड़ने की वजह भी बताई। उन्होंने कहा, ष्मुझे वही पुरानी …
UP में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 15 IAS और 23 PCS अफसरों के तबादले, जौनपुर-मऊ के CDO भी बदले
लखनऊ । उत्तर प्रदेश में एक बार फिर बड़े स्तर पर प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। योगी आदित्यनाथ सरकार ने शनिवार को 15 आईएएस और 23 पीसीएस अधिकारियों के तबादले किए। नई तैनाती में कई जिलों के मुख्य विकास अधिकारी (सीडीओ), अपर जिलाधिकारी (एडीएम), कुलसचिव और विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारियों की जिम्मेदारियां बदली गई …
भारत के ‘नए हीरो कैप्टन स्मित मच्छार को इजरायल का सलाम, मुंबई में लगाया बड़ा बिलबोर्ड
मुंबई । फ्लाईदुबई की दुबई से तेल अवीव जा रही फ्लाइट में संकट के दौरान सूझबूझ और साहस दिखाने वाले भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छार को इजरायल ने खास सम्मान दिया है। मुंबई में इजरायल के महावाणिज्य दूतावास ने कैप्टन स्मित के सम्मान में बड़े-बड़े बिलबोर्ड लगाए हैं। इजरायल के कॉन्सल जनरल यानिव रेवाच ने …




