
विजय कुमार निगम वाराणसी:- धर्म और अध्यात्म की नगरी काशी में गुरुवार को भारतीय वायुसेना के शौर्य, पराक्रम और आधुनिक सैन्य क्षमता का शानदार नजारा देखने को मिला। गंगा के ऊपर आयोजित ‘विंग्स ओवर गंगा’ एयर शो की औपचारिक शुरुआत के साथ ही काशी का आसमान लड़ाकू विमानों की गर्जना से गूंज उठा। पहली बार वाराणसी में आयोजित हो रहे इस हवाई प्रदर्शन को देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग घाटों पर जुटे। राफेल, सुखोई-30 एमकेआई, मिराज-2000 और तेजस जैसे लड़ाकू विमानों की तेज रफ्तार, हवा में अचानक दिशा बदलने की क्षमता और हैरतअंगेज एरोबेटिक करतबों ने दर्शकों को रोमांचित कर दिया।
गंगा की लहरों के ऊपर गर्जना करते लड़ाकू विमान, आसमान में कलाबाजियां दिखाते राफेल और सुखोई तथा हेलीकॉप्टरों से उतरते जांबाज जवानों ने दर्शकों को भारतीय वायुसेना की ताकत का अहसास कराया। हवाई प्रदर्शन में विमानों के बीच सटीक तालमेल, पायलटों का कौशल और कठिन परिस्थितियों में विमान को नियंत्रित करने की क्षमता साफ नजर आई। भारतीय वायुसेना की विभिन्न प्रदर्शन टीमों ने काशी की धार्मिक और सांस्कृतिक पहचान से जुड़े नामों वाले फॉर्मेशन के जरिये भी अपनी दक्षता का प्रदर्शन किया।
एयर शो में राफेल के प्रदर्शन के दौरान दर्शकों का रोमांच चरम पर पहुंचा। तेज गति से उड़ान भरते हुए विमान ने अचानक दिशा बदली और गंगा के ऊपर अलग-अलग ऊंचाइयों पर हवाई करतब दिखाए। हवा में तेजी से मोड़ लेने और विभिन्न दिशाओं से उड़ान भरने के दौरान विमान की गति, संतुलन और पायलट के सटीक नियंत्रण का शानदार मेल देखने को मिला। राफेल के 180 डिग्री के मोड़, तेज गति और अचानक कम गति पर उड़ान भरने के प्रदर्शन ने लोगों की निगाहें आसमान पर टिकाए रखीं। वहीं, सुखोई समेत अन्य लड़ाकू विमानों ने भी अपने हवाई कौशल से दर्शकों की खूब तालियां बटोरीं।
हवाई प्रदर्शन के दौरान हेलीकॉप्टरों और परिवहन विमानों की क्षमताओं को भी प्रदर्शित किया गया। चिनूक हेलीकॉप्टर से गंगा के ऊपर क्रूज पर जवानों के उतरने का प्रदर्शन दर्शकों के लिए खास आकर्षण रहा। भारतीय वायुसेना के विशेष बल ‘गरुड़’ की भागीदारी ने भी कार्यक्रम को विशेष बनाया। लड़ाकू विमानों की गर्जना और हेलीकॉप्टरों से उतरते जवानों के साहस ने दर्शकों के लिए हवाई प्रदर्शन को यादगार बना दिया।

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, हवाई प्रदर्शन में लगभग 100 विमान शामिल हुए । इनमें 52 लड़ाकू विमान, 15 परिवहन विमान, 32 हेलीकॉप्टर और एक ऐतिहासिक विमान शामिल है। इन विमानों ने देशभर के 12 वायुसेना अड्डों से उड़ान भरी । इनमें चेन्नई के निकट स्थित अरक्कोणम का नौसैनिक अड्डा भी शामिल था। पूरे प्रदर्शन में 25 विमान फॉर्मेशन रखे गए थे । इनके माध्यम से भारतीय वायुसेना में शामिल विभिन्न विमानों और हेलीकॉप्टरों की परिचालन क्षमताओं, आपसी तालमेल और वायु योद्धाओं की पेशेवर दक्षता को प्रदर्शित किया गया।
प्रदर्शन में एलसीएच, चिनूक, एएलएच मार्क-III, एएलएच मार्क-IV, अपाचे, चेतक, कामोव-31 और एमआई-17 वी5 हेलीकॉप्टर शामिल रहे। परिवहन और सहायक विमानों में सी-295, सी-17, सी-130, एईडब्ल्यूएंडसी, आईएल-78, एएन-32 और पी-8आई शामिल हुए । लड़ाकू विमानों में सुखोई-30 एमकेआई, मिराज-2000, राफेल, एलसीए, मिग-29 और जगुआर ने अपनी दक्षता का प्रदर्शन किया। हार्वर्ड विमान के साथ सूर्यकिरण और सारंग प्रदर्शन टीमें भी कार्यक्रम का प्रमुख आकर्षण रहीं। प्रदर्शन में भारतीय थल सेना के दो एएलएच हेलीकॉप्टर और भारतीय नौसेना के एक पी-8आई विमान तथा एक कामोव-31 हेलीकॉप्टर की भी भागीदारी रही।
हवाई प्रदर्शन में शामिल प्रचंड फॉर्मेशन ने भारतीय वायुसेना की युद्धक क्षमता, तत्परता और सटीक प्रहार करने की क्षमता को प्रदर्शित किया। इस फॉर्मेशन के माध्यम से अग्रिम पंक्ति के लड़ाकू विमानों की परिचालन क्षमता और राष्ट्रीय उद्देश्यों की पूर्ति के लिए निर्णायक वायु शक्ति के इस्तेमाल की क्षमता को रेखांकित किया गया।
गंगा के ऊपर आयोजित यह हवाई प्रदर्शन आम लोगों के लिए एक दुर्लभ और रोमांचक अनुभव रहा। इसी विशेषता को ध्यान में रखते हुए इसकी थीम ‘विंग्स ओवर गंगा’ रखी गई है। 22, 24 और 25 अक्टूबर को आयोजित इस एयर शो के माध्यम से वाराणसी के लोगों और यहां आने वाले पर्यटकों को भारतीय वायुसेना की क्षमता, आधुनिक सैन्य तकनीक और जवानों के अदम्य साहस को करीब से देखने का अवसर मिल रहा है। काशी के घाटों के ऊपर विमानों की गर्जना और आसमान में बनते आकर्षक फॉर्मेशन इस आयोजन को यादगार बना रहे हैं।
CM योगी “जनमानस के जीवन में आने वाले सकारात्मक परिवर्तन से सिद्ध होती है प्रशासन की सार्थकता”
विजय कुमार निगम लखनऊ:– मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि जनमानस के जीवन में आने वाले सकारात्मक परिवर्तन से प्रशासन की सार्थकता सिद्ध होती है। उन्होंने शुक्रवार को अपने सोशल मीडिया अकाउंट ‘एक्स’ पर पोस्ट कर साधना शृंखला-2026 के लिए हार्दिक शुभकामनाएं दीं। मुख्यमंत्री ने लिखा कि जनमानस के जीवन में आने वाले सकारात्मक परिवर्तन के …
वाराणसी में गंगा की लहरों के ऊपर आसमान में गूंजा भारतीय वायुसेना का शौर्य
विजय कुमार निगम वाराणसी:- धर्म और अध्यात्म की नगरी काशी में गुरुवार को भारतीय वायुसेना के शौर्य, पराक्रम और आधुनिक सैन्य क्षमता का शानदार नजारा देखने को मिला। गंगा के ऊपर आयोजित ‘विंग्स ओवर गंगा’ एयर शो की औपचारिक शुरुआत के साथ ही काशी का आसमान लड़ाकू विमानों की गर्जना से गूंज उठा। पहली बार वाराणसी …
PM मोदी ने किया चिन्मय अमृत महोत्सव का उद्घाटन “चिन्मय मिशन सिर्फ एक संस्था नहीं, ये चिन्मय विचार है”
नयी दिल्ली प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को नयी दिल्ली के भारत मंडपम में चिन्मय अमृत महोत्सव वैश्विक सम्मेलन का उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि चिन्मय मिशन केवल एक संस्था नहीं है, ये चिन्मय विचार है, जिसकी स्थापना एक चिन्मय ऋषि ने की थी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सम्मेलन में लोगों को संबोधित करते हुए …
SIR के खिलाफ दिल्ली में प्रदर्शन, 145 संगठनों का समर्थनय बंगला साहिब के आसपास 4 घंटे ट्रैफिक बंद
नयी दिल्ली मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर ) को लेकर गुरुवार, 23 अक्टूबर को दिल्ली में विरोध प्रदर्शन आयोजित किया गया। ‘पीपल अगेंस्ट एसआईआर गठबंधन और किसान संगठनों के आह्वान पर प्रदर्शनकारियों ने गुरुद्वारा बंगला साहिब से चुनाव आयोग के कार्यालय तक मार्च निकालने की तैयारी की। इस आंदोलन को 145 संगठनों का …
सोनम वांगचुक का केंद्र पर आरोप, बोले, लद्दाख के लोगों से किया वादा निभाने में पीछे हट रही सरकार
नयी दिल्ली । लद्दाख को पूर्ण लोकतांत्रिक अधिकार और संवैधानिक सुरक्षा देने की मांग को लेकर चल रहे आंदोलन के बीच जलवायु कार्यकर्ता सोनम वांगचुक ने केंद्र सरकार पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि सरकार लद्दाख के आंदोलनकारी संगठनों के साथ मई में बनी सहमति से पीछे हटती दिखाई दे रही है। वांगचुक …
शिवा शर्मा हत्याकांड, श्रद्धा दुबे और बहन रश्मि को कोर्ट से झटका, जमानत अर्जी खारिज
लखनऊ । उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में कारोबारी और कैफे संचालक शिवा शर्मा की मौत के मामले में आरोपी मॉडल श्रद्धा दुबे, उसकी बहन रश्मि और ड्राइवर दानिश को अदालत से राहत नहीं मिली है। प्रभारी मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट (सीजेएम) आलोक वर्मा की अदालत ने तीनों आरोपियों की जमानत अर्जी खारिज कर दी। अदालत …
CM भगवंत मान का आरोप, दिल्ली एयरपोर्ट पर दो घंटे बैठाकर रखा, कस्टम अधिकारी पर बदले की कार्रवाई का दावा
नयी दिल्ली । पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने दिल्ली एयरपोर्ट पर रोके जाने के मामले को लेकर केंद्र सरकार और संबंधित अधिकारियों पर सवाल उठाए हैं। शुक्रवार को मान ने आरोप लगाया कि उन्हें प्रताड़ित करने के इरादे से करीब दो घंटे तक एयरपोर्ट पर बैठाकर रखा गया। उन्होंने दावा किया कि उनके सामान …
दिल्ली हाईकोर्ट ने पाक उच्चायोग के लिए जासूसी के आरोपी को जमानत देने से किया इनकार
नयी दिल्ली । दिल्ली हाईकोर्ट ने शुक्रवार को पाकिस्तान उच्चायोग के एक अधिकारी के लिए कथित रूप से जासूसी करने के आरोपी हबीब उर रहमान को नियमित जमानत देने से इनकार कर दिया। जासूसी के आरोपों की गंभीरता को देखते हुए कोर्ट ने अपना फैसला दिया। आरोपी हबीब उर रहमान कई बीमारियों से पीड़ित है। …
ग्राम सुजानपुर में 26 अक्टूबर से होगी श्रीमद्भागवत कथा, आचार्य अर्पित तिवारी होंगे आयोजक
कानपुर देहात। ग्राम सुजानपुर, पोस्ट बैरी सवाई में श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन 26 अक्टूबर से किया जाएगा। कथा का समापन एवं विशाल भंडारा 2 नवंबर 2026 को होगा। आयोजन को लेकर क्षेत्र में तैयारियां की जा रही हैं। आयोजक आचार्य अर्पित तिवारी (कानपुर वाले) के अनुसार, कथा में कथाव्यास श्री गोपाल कृष्ण जी महाराज श्रद्धालुओं …



