अंतरराष्ट्रीयताजा खबरेबड़ी खबरराष्ट्रीयस्वास्थ्य

एक दिन में दस हजार की मौत, विश्वभर में कोरोना के रोजाना के मामलों और मौतों में कमी | Coronavirus World Latest Updates

दुनिया में कोरोना महामारी का कहर जारी है। बीते 24 घंटे में विश्वभर में दस हजार से अधिक पीड़ितों की मौत हो गई और साढ़े चार लाख से ज्यादा नए मामले पाए गए हैं। हालांकि बीते कुछ दिनों से दैनिक मामलों और कोरोना से होने वाली मौतों की संख्या में कुछ कमी आ रही है।

Coronavirus (COVID-19) | World Meteorological Organization

अमेरिका के 25 प्रांतों में 50 फीसद वयस्कों का टीकाकरण पूरा

अमेरिका के 25 प्रांतों में 50 फीसद से अधिक वयस्कों का टीकाकरण पूरा हो गया है। इन लोगों को वैक्सीन की दोनों डोज लग गई है। अमेरिका की स्वास्थ्य एजेंसी सेंटर्स फार डिजीज कंट्रोल एंड प्रीवेंशन ने यह जानकारी दी है। दुनिया में कोरोना महामारी से सबसे ज्यादा प्रभावित अमेरिका में कुल छह लाख से अधिक पीड़ितों की जान गई है। यहां अब तक तीन करोड़ 39 लाख से अधिक मामले पाए गए हैं।

पाकिस्तान : शिक्षा मंत्री शफकत महमूद कोरोना पाजिटिव पाए गए हैं। यहां कुल नौ लाख से ज्यादा केस मिले हैं और 20 हजार 400 की मौत हुई है।

ओमान : बीते 24 घंटे में 857 नए केस मिलने से कुल मामले दो लाख 11 हजार 221 हो गए। यहां अब तक कुल 2,274 मरीजों की जान गई है।

जॉन्स हॉपकिन्स के डाटा के अनुसार, मंगलवार सुबह कोरोना पीड़ितों का आंकड़ा 16 करोड़ 71 लाख 12 हजार 793 हा गया। जबकि मरने वालों की संख्या बढ़कर 34 लाख 69 हजार 530 हो गई है। इधर, ब्राजील के स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि सोमवार को 790 पीड़ितों के दम तोड़ने से मरने वालों की संख्या करीब साढ़े चार लाख हो गई। इस दौरान 37 हजार 498 नए संक्रमित मिलने से पीड़ितों की कुल संख्या एक करोड़ 61 लाख 20 हजार से अधिक हो गई।

Like us share us

Related Articles

Back to top button