ताजा खबरेबड़ी खबरबॉलीवुडबॉलीवुडमनोरंजनराज्यराष्ट्रीय

Ravi Kishan सोने से पहले छूते हैं पत्नी के पैर, ऐसी है लव स्टोरी | Ravi Kishan

भोजपुरी सिनेमा से बॉलीवुड तक का सफर तय करने वाले रवि किशन (Ravi Kishan) लंबे समय से लोगों के दिलों पर राज कर रहे हैं. हीरो से लेकर विलेन तक उन्होंने हर किरदार में जान फूंकी है. लेकिन उनकी इस सफलता के पीछे जिस शख्स का हाथ है आज हम आपको उससे मिलवाने जा रहे हैं. जी हां!

Ravi Kishan And Preeti Kishan

आज हम आपको दिखाने जा रहे हैं रवि किशन की लकी चार्म, उनकी पत्नी प्रीति किशन (Preeti Kishan) से, जो सादगी के साथ जीना पसंद करती हैं. देखिए तस्वीरें…रवि किशन अपने लाजवाब अभिनय और चार्मिंग पर्सनालिटी से लोगों का दिल जीत लेते हैं. लेकिन क्या आप जानते हैं कि उनका दिल प्रीति किशन (Preeti Kishan) ने काफी बचपन में जीत लिया था. प्रीति किशन की बात करें तो वह काफी सादगी के साथ जीने वालीं, लाइम लाइट से दूर रहने वाली महिला हैं |

रवि किशन अपनी वॉल पर उनकी तस्वीरें शेयर करते रहते हैं. मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो कहा जाता है कि रवि किशन की उनकी पत्नी प्रीति से पहली मुलाकात 11वीं क्लास में हुई थी. एक इंटरव्यू में रवि किशन ने बताया था कि वो अपनी पत्नी प्रीती के पैर छूते हैं और उन्हें देवी की तरह पूजते हैं.रवि और प्रीति की शादी को 25 साल बीत चुके हैं, दोनों ने साल 1996 में शादी कर ली थी.आज रवि किशन रियल लाइफ में चार बच्चों के पिता हैं. इनमें उनकी तीन बेटियां और एक बेटा है.

Like us share us

Related Articles

Back to top button