उत्तर प्रदेशताजा खबरेबड़ी खबरराजनीतिराज्यराष्ट्रीयस्वास्थ्य

उत्तर प्रदेश में नाइट कर्फ्यू में फिर ढील, अब रात 10 बजे से सुबह 6 तक | Corona Night Curfew in UP

उत्तर प्रदेश में कोरोना वायरस संक्रमण का प्रभाव कम होता देख प्रदेश सरकार राहत देने में भी कदम आगे बढ़ा रही है। लॉकडाउन के बाद कोरोना ​​​​​कर्फ्यू समाप्त करने के साथ ही सरकार ने अब नाइट ​​​​​कर्फ्यूमें भी राहत दी है। नाइट कफर्यू अब रात दस बजे से सुबह छह बजे तक रहेगा। पहले यह रात नौ बजे से सुबह छह बजे तक था। प्रदेश में अभी वीकेंड लॉकडाउन जारी रहेगा।

Uttar Pradesh: Night Curfew in Bareilly, Saharanpur From Today | Check  Latest Guidelines Here

प्रदेश में नाइट ​​​​​कर्फ्यू में ढील देने का निर्देश दिया है। इसके तहत उत्तर प्रदेश में अब रात दस बजे से सुबह 6 बजे तक ​​​​​कर्फ्यूर हेगा। प्रदेश में कोरोना संक्रमण की दर न्यूनतम है। अब यहां पर कोरोना महामारी की रिकवरी दर और बेहतर होकर 98.6 प्रतिशत हो गई है। इतना ही नहीं 30 अप्रैल के बाद से एक्टिव केस में लगातार गिरावट हो रही है। कोरोना महामारी को लेकर सरकार बेहद सतर्क है। इसके साथ ही सरकार जन-जीवन को पूरी तरह से सामान्य करने के प्रयास में है। सरकार ने सतर्कता के लिए अब प्रदेश में ​​​​​कर्फ्यू रात दस बजे से सुबह छह बजे तक कर दिया है। 

Like us share us

Related Articles

Back to top button