breakingnews
-
अपराध
4 साल की बच्ची के साथ रेप | LATEST NEWS
बांदा,23 जुलाई 2022 । जिले के नरैनी कोतवाली क्षेत्र में चार साल की एक बच्ची के साथ कथित रूप से दुष्कर्म किये जाने का मामला सामने आया है। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार बच्ची को गंभीर हालत में इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया है। बांदा के पुलिस अधीक्षक (एसपी) अभिनंदन ने बताया कि नरैनी कोतवाली क्षेत्र में शुक्रवार की देर शाम फरीद (22) नामक युवक ने पड़ोस में रहने वाली चार साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म किया। एसपी ने बताया कि मामला दर्ज कर शनिवार को आरोपी युवक को गिरफतार कर लिया गया है। उन्होंने बताया कि घटना से पहले बच्ची अपने मकान के दरवाजे के बाहर खेल रही थी, तभी आरोपी युवक उसे बहला-फुसलाकर झाड़ियों में ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। पुलिस ने बताया कि बच्ची की हालत गंभीर बनी हुई है। उसे जिले के सरकारी अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है।
-
ताजा खबरे
शिवपाल और राजभर से अखिलेश ने पत्र जारी कर कहा जहां मिले सम्मान, वहां चले जाइए | LATEST NEWS
लखनऊ,23 जुलाई 2022 । यूपी विधानसभा चुनाव के बाद से सपा गठबंधन में पड़ी दरार बढ़ती जा रही है। राष्ट्रपति चुनाव में भी प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के प्रमुख शिवपाल सिंह यादव और सोहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के चीफ ओमप्रकाश राजभर की क्रास वोटिंग से सपा नाराज है समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने अब शिवपाल और राजभर को आजाद कर दिया है। समाजवादी पार्टी ने शनिवार को शिवपाल और ओपी राजभर को अलग-अलग पत्र जारी कर कहा कि अगर आपको लगता है कहीं ज्यादा सम्मान मिलेगा तो वहीं जाइए, आप जहां चाहे जाने के लिए स्वतंत्र हैं। राजभर को पत्र जारी कर सपा ने लिखा कि ओमप्रकाश राजभर समाजवादी पार्टी लगातार भारतीय जनता पार्टी के खिलाफ लड़ रही है। आपका भारतीय जनता पार्टी के साथ गठजोड़ है और लगातार भारतीय जनता पार्टी को मजबूत करने के लिए काम कर रहै हैं। अगर आपको लगता है, कहीं ज्यादा सम्मान मिलेगा तो वहां जाने के लिए आप स्वतंत्र हैं। सपा के लेटर पर अब ओम प्रकाश राजभर का बयान सामने आया है। राजभर ने कहा कि अखिलेश यादव के तलाक का स्वागत है। मैं कहता रहा, लड़ता रहा लेकिन कुछ हुआ नहीं। अखिलेश अपनी मर्जी से काम करते हैं। राजभर ने आगे कहा कि 2024 लोकसभा चुनाव में सब कुछ साफ हो जाएगा। सपा विधायक शिवपाल यादव ने कहा है कि उनकी लिखी चिट्ठी के कारण सपा में क्रॉस वोटिंग हुई। पक्के समाजवादियों पर उनकीचिट्ठी का असर हुआ है। इसी कारण सपा विधायकों ने मुर्मू के पक्ष में क्रासवोटिंग की। उन्होंने शुक्रवार को पत्रकारों से कहा था कि राष्ट्रपति चुनाव में विपक्ष के उम्मीदवार यशवंत सिन्हा ने नेताजी मुलायम सिंह को आईएसआई का एजेंट बताया था। ऐसे में हम उन्हें कभी भी समर्थन नहीं कर सकते।
-
ताजा खबरे
अखिलेश यादव ने यूपी सरकार को घेरा, एसडीएम मोदीनगर का वीडियो वायरल, अब बचाव में उतरे डीएम | Modinagar school bus accident
मोदीनगर में छात्र अनुराग की मौत के बाद इंसाफ की मांग को लेकर सड़क जाम कर प्रदर्शन करते लोगों को…
-
ताजा खबरे
उत्तर प्रदेश 31 करोड़ से अधिक लोगों को कोविड सुरक्षा कवच देने वाला देश का पहला राज्य | Corona Vaccination Update
कोरोना वायरस संक्रमण के दौर में इस महामारी से बचने के उपाय को लेकर विश्व भर में चर्चा का विषय…
-
अपराध
प्रयागराज में एक ही परिवार के पांच लोगों की हत्या पर CM योगी आदित्यनाथ व BSP मुखिया मायावती दुखी | Murder In Prayagraj
संगमनगरी प्रयागराज में आठ दिन के अंदर एक ही परिवार के लोगों की हत्या के मामले में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ…
-
अपराध
प्रयागराज में बड़ी वारदात, एक ही परिवार के पांच सदस्यों की हत्या, युवती से दुष्कर्म की आशंका | Breaking News
प्रयागराज के गंगापार में शुक्रवार को एक और परिवार के पांच सदस्यों की नृशंस हत्या कर दी गई। घर में…
-
ताजा खबरे
PM नरेन्द्र मोदी से मिले CM शिवराज सिंह चौहान, इंवेस्टर समिट का दिया निमंत्रण | LIVE Breaking News Update
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मुलाकात की। पीएम मोदी ने ट्वीट…
-
ताजा खबरे
मनी लांड्रिंग और टेरर फाइनेंसिंग के खिलाफ कदम उठाने को प्रतिबद्ध | Nirmala Sitharaman
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने मनी लांड्रिंग व आतंक के वित्त पोषण (टेरर फाइनेंसिंग) के खिलाफ भारत की प्रतिबद्धता को…
-
अंतरराष्ट्रीय
अमेरिका की चीन को चेतावनी ,यूक्रेन के खिलाफ युद्ध में रूस का दिया साथ तो भुगतने होंगे गंभीर परिणाम | BREAKING NEWS
अमेरिका ने चीन को यूक्रेन में रूसी हमले का समर्थन करने के लिए एक बार फिर चेताया है। अमेरिका के…
-
अंतरराष्ट्रीय
रूस पर और अधिक कड़े प्रतिबंध लगाते समय बरती जाए पूरी सावधानी | Russia Ukraine War
रूस और यूक्रेन युद्ध के बीच अमेरिका ने रूस पर कई प्रतिबंध लगाए हैं। हालांकि, रूस पर लगाए गए कड़े…