उत्तर प्रदेशचुनावताजा खबरेबड़ी खबर

आगरा में बनेगा इंटरनेशनल एयरपोर्ट, सीएम योगी ने की बड़ी घोषणा; 2027 चुनाव से पहले खेला ट्रंप कार्ड.

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शनिवार शाम आगरा पहुंचे। सीएम ने फतेहाबाद रोड स्थित टाटा मैदान पर आयोजित जनसभा को भी संबोधित किया। रविवार को खंदारी कैंपस में उच्च शिक्षा विभाग के शिक्षकों के लिए कैशलेस चिकित्सा और बीमा योजना का शुभारंभ करेंगे।

तय कार्यक्रम के अनुसार सीएम योगी शनिवार दोपहर करीब 3:40 बजे जालौन से हेलिकॉप्टर से सीधे टाटा मैदान पहुंचे। जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि आगरा में सिर्फ एयरपोर्ट ही नहीं बनेगा, बल्कि इंटरनेशनल  एयरपोर्ट बनेगा। इस ओर कदम आगे बढ़ाए जा चुके हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि इंटरनेशनल पोटेटो सेंटर के लिए आगरा में जमीन उपलब्ध कराई गई। इससे किसानों को लाभ मिलेगा। किसानों की आमदनी बढ़ेगी।

सीएम ने कहा कि आगरा स्मार्ट सिटी के साथ, सेफ, फ्यूचर रेडी सिटी के रूप में भी अपनी पहचान बना रहा है। उन्होंने कहा कि जिस आगरा में छत्रपति शिवाजी महाराज ने शाैर्य दिखाया था, वहां समाजवादी पार्टी की सरकार मुगल म्यूजियम बना रही थी। हमारी सरकार ने वहां शिवाजी म्यूजियम बनाने का फैसला।

Like us share us

Related Articles

Back to top button