Main Storiesताजा खबरेदिल्ली

‘जंतर-मंतर से संसद मार्च कर रहे बच्चों को करंट दिया गया’, डिंपल यादव ने दिल्ली पुलिस और सरकार पर उठाए सवाल

 दिल्ली के जंतर-मंतर पर सोमवार सुबह से भारी भीड़ जुट गई। कॉकरोच जनता पार्टी के ‘चलो संसद’ आह्वान पर बड़ी संख्या में संसद की ओर रुख किया। इस दौरान सपा सांसद और अखिलेश यादव की पत्नी डिंपल यादव भी शामिल हुईं। उन्होंने दिल्ली पुलिस और भाजपा सरकार पर जमकर हमला बोला। पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच झड़प हुई। प्रदर्शनकारियों पर पुलिस ने आंसू गैस के गोले दागे।

सपा सांसद डिंपल यादव ने कहा कि आज लोकतंत्र के इतिहास में ये काला दिवस के रूप में मनाया जाएगा। पुलिस के आंखों में भी शर्मिंदगी दिख रही थी। कुछ पुलिसकर्मी गुंडे बने हुए थे। कुछ पुलिसवाले बिना वर्दी के आए और बच्चों को मारा है। बच्चों को करंट दिया। जहां नियम होता है कि आपको पैरों पर मारना है, वहां बच्चों के सीने पर मारा है, ये आघात भारत माता के सीने पर किया है। हमारी मांग है कि शिक्षा मंत्री को हटाएं, सरकार जिम्मेदारी ले। इतनी अहंकारी कठोर और निर्दयी सरकार शायद ही देश के इतिहास ने देखी हो।

अखिलेश यादव ने उठाए सवाल

वहीं, संसद के मानसून सत्र के दौरान समाजवादी पार्टी ने केंद्र सरकार पर कई मुद्दों को लेकर निशाना साधा। सपा प्रमुख और सांसद अखिलेश यादव ने सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा सरकार अहंकार के साथ काम कर रही है और उसे छात्रों व आम लोगों की समस्याओं को सुनना चाहिए। सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने नीट परीक्षा में कथित अनियमितताओं का मुद्दा उठाते हुए कहा कि इस मामले में बड़े स्तर पर गड़बड़ी के आरोप लगे हैं और लोग अब भी जवाब मांग रहे हैं।

रामजीलाल सुमन ने बोला हमला

सपा सांसद रामजीलाल सुमन ने संसद के सुचारु संचालन को लेकर कहा कि इसकी जिम्मेदारी केवल विपक्ष की नहीं, बल्कि सत्ता पक्ष की भी है। सरकार को भी यह सुनिश्चित करना चाहिए कि सदन में सभी महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा हो। रामजी लाल सुमन ने सोनम वांगचुक के आंदोलन और पेपर लीक जैसे मुद्दों का भी उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि ये विषय पूरे देश से जुड़े हुए हैं और इन पर संसद में चर्चा होनी चाहिए। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार विरोध प्रदर्शनों को रोकने का प्रयास कर रही है।

Like us share us

Related Articles

Back to top button