Main StoriesnewsPopularRecommendedTrending Storiesउत्तर प्रदेशचुनावताजा खबरेदिल्लीबड़ी खबरराजनीतिराष्ट्रीय

भाजपा ने घोषित किए प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य, 30 अक्तूबर को अमित शाह की मौजूदगी में कार्यसमिति की बैठक

भारतीय जनता पार्टी, उत्तर प्रदेश ने प्रदेश कार्यसमिति-2026 के सदस्यों की सूची जारी कर दी है। प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी की ओर से जारी सूची में 548 कार्यसमिति सदस्य और 30 स्थायी आमंत्रित सदस्य शामिल हैं। यह घोषणा 30 और 31 अक्टूबर को लखनऊ में होने वाली प्रदेश कार्यसमिति की बैठक से पहले की गई है।

बैठक में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और पार्टी के अन्य वरिष्ठ नेताओं के शामिल होने की संभावना है। इसमें मिशन-2027 के तहत संगठनात्मक तैयारियों और आगामी विधानसभा चुनाव की रणनीति पर चर्चा होने की उम्मीद है।

स्थायी आमंत्रित सदस्यों में बड़े नेताओं के नाम

स्थायी आमंत्रित सदस्यों की सूची में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और ब्रजेश पाठक के नाम शामिल हैं। इसके अलावा पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. मुरली मनोहर जोशी, केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी, बीएल वर्मा, कमलेश पासवान, जितिन प्रसाद और एसपी सिंह बघेल समेत कई वरिष्ठ नेताओं को भी जगह दी गई है। सूची में स्मृति ईरानी, रेखा वर्मा, हरीश द्विवेदी, डॉ. लक्ष्मीकांत बाजपेयी, मुख्तार अब्बास नकवी और साध्वी निरंजन ज्योति के नाम भी शामिल हैं।

 

क्षेत्र और जिलों के आधार पर सदस्यों को मिली जगह

548 सदस्यों वाली मुख्य सूची में पश्चिम, बृज, गोरखपुर समेत विभिन्न क्षेत्रों और जिलों के नेताओं को शामिल किया गया है। पश्चिम क्षेत्र के बागपत, बुलंदशहर, मुजफ्फरनगर, मेरठ, बिजनौर, हापुड़, रामपुर, शामली, संभल, सहारनपुर, नोएडा, अमरोहा और गाजियाबाद समेत कई जिलों के नेताओं को स्थान दिया गया है। वहीं, बृज क्षेत्र से आगरा, मथुरा, अलीगढ़, फिरोजाबाद और हाथरस समेत अन्य जिलों के नेताओं को शामिल किया गया है। गोरखपुर क्षेत्र से भी बड़ी संख्या में सदस्यों को कार्यसमिति में जगह मिली है।

Like us share us

Related Articles

Back to top button