Main Storiesnewsउत्तर प्रदेशचुनावताजा खबरेबड़ी खबरराजनीतिराष्ट्रीय

भाजपा ने यूपी से सभी कयासों को झुठलाया, केंद्र सरकार के मंत्री हरदीप सिंह पुरी व बीएल वर्मा का पत्ता कटा

भारतीय जनता पार्टी को एक तमगा मिला है, पार्टी विद डिफरेंस। भाजपा ने सोमवार को उत्तर प्रदेश से राज्यसभा चुनाव के लिए जिन आठ प्रत्याशियों के नाम की घोषणा की है, इनके नाम तो चर्चा में ही नहीं थे। उत्तर प्रदेश में राज्यसभा की दस सीटों के लिए 16 अक्टूबर को मतदान होगा और उसी दिन शाम को परिणाम आ जाएगा।

भाजपा ने आठ प्रत्याशियों में केंद्र सरकार के मंत्री हरदीप सिंह पुरी और बीएल वर्मा का भी पत्ता काट दिया है। हरदीप सिंह पुरी और बीएल वर्मा का मौजूदा राज्यसभा कार्यकाल 25 नवंबर 2026 को समाप्त हो रहा है। पार्टी ने आठ नये चेहरों को उच्च सदन में भेजने का फैसला किया है। उत्तर प्रदेश के चुनाव को देखते हुए मंत्री धर्मपाल सिंह को मौका किया गया है।

उत्तर प्रदेश में होने वाले राज्यसभा द्विवार्षिक चुनाव 2026 को लेकर भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने आठ उम्मीदवारों की लिस्ट जारी कर दी है। यह सूची BJP के राष्ट्रीय मुख्यालय प्रभारी और राज्यसभा सांसद तरुण चुग ने जारी की है। भाजपा ने इस बार सभी नये चेहरों को मौका दिया है।

भाजपा के घोषित उम्मीदवार

धर्मपाल सिंह
राधाकांत ओझा
प्रकाश पाल
विद्यासागर सोनकर
गोपी कृष्णा पाण्डेय
प्रियंका सिंह रावत
राम प्रताप सिंह चौहान
श्रुति गंगवार।

Like us share us

Related Articles

Back to top button