
श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक उन्नाव के निर्देशानुसार मिशन शक्ति टीम एवं एंटी रोमियो प्रभारी उ0नि0 मीना द्वारा मय टीम शक्ति मोबाइल के साथ जनपद के निराला पार्क, पन्नालाल पार्क के आसपास स्थित कोचिंग सेंटर, स्टेशन रोड एवं श्याम कुमारी सेठ विद्यालय का निरीक्षण किया गया। इस दौरान सार्वजनिक स्थानों पर अनावश्यक रूप से बैठे युवकों को समझाइश देते हुए आवश्यक हिदायत दी गई तथा छात्राओं से संवाद कर उनकी समस्याओं एवं सुरक्षा संबंधी फीडबैक लिया गया। छात्राओं को शासन द्वारा प्रदत्त महिला हेल्पलाइन नंबरों के पंपलेट वितरित कर किसी भी समस्या की स्थिति में तत्काल पुलिस से संपर्क करने हेतु जागरूक किया गया। एंटी रोमियो टीम द्वारा सार्वजनिक स्थलों पर लगातार निगरानी एवं जागरूकता अभियान जारी है। क्षेत्रीय रिपोर्टर स्वाती पाण्डेय


