Main StoriesnewsPopularTrending Storiesउत्तर प्रदेशचुनावताजा खबरेदिल्लीबड़ी खबरराष्ट्रीय

‘मोदी कहीं नहीं जाएंगे’, 1 नवंबर को होने वाली INDI गठबंधन रैली को BJP ने बताया भारत विरोधी

दिल्ली में एक नवंबर को होने वाली INDI गठबंधन की रैली से पहले चल रही राजनीतिक बयानबाजी के बीच, सोमवार को बीजेपी ने एक स्लोगन जारी किया है। एक्स पर बीजेपी ने अपने संदेश में लिखा, ‘सभी भारत-विरोधी ताकतों को बता दें कि मोदी कहीं नहीं जाएंगे।’

यह पोस्ट कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के उस बयान पर पलटवार करने के लिए था, जिसमें उन्होंने कहा था ‘मोदी का बाप भी जाएगा।’

कांग्रेस पर रैली टालने का दवाब बढ़ा

इस बीच कांग्रेस पर अपनी रैली को दीवाली के बाद तक टालने का दबाव बढ़ रहा है। व्यापारियों ने चिंता जताई है कि रैली के कारण बाजार बंद रहने से उनके कारोबार पर बुरा असर पड़ेगा।

बीजेपी का यह तंज कांग्रेस की उस मैगा रैली से पहले आया है, जो रामलीला मैदान में होने वाली है। विपक्ष इस रैली के जरिए चुनावी रोल में कथित गड़बड़ियों के खिलाफ अपना अभियान तेज करना चाहता है और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग कर रहा हैं।

दिल्ली के व्यापारियों ने INDI गठबंधन की रैली को टालने की मांग की

इस रैली को लेकर दिल्ली के व्यापारियों ने विरोध भी जताया है। उन्हें डर है कि सुरक्षा इंतजामों, सड़कों को बंद करने और ट्रैफिक डायवर्जन के कारण त्योहारों के इस अहम समय में उनका कारोबार प्रभावित हो सकता है।

सोमवार को व्यापारियों ने कश्मीरी गेट पर प्रदर्शन किया और कांग्रेस से अपील की कि वे इस कार्यक्रम की तीरीख बदल दें, ताकि बाजार बिना किसी रुकावट के खुले रहे सकें। प्रदर्शन के दौरान व्यापारियों ने नारा लगाया, ‘20,000 व्यापारियों की एक ही पुकार, दीवाली के बाद कीजिए रैली का विचार।’

राहुल गांधी ने दिया व्यापारियों की चिंताओं का जवाब

इस बीच सोमवार को एक्स पर एक पोस्ट में व्यापारियों की चिंताओं का जवाब देते हुए कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा कि अगर वे मोदी से वोट चोरी के मुद्दे पर मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को हटाने के लिए कहें, तो ये विरोध प्रदर्शन 30 सेकंड में रुक जाएंगे।

Like us share us

Related Articles

Back to top button