Main StoriesnewsPopularRecommendedTrending Storiesउत्तर प्रदेशचुनावताजा खबरेबड़ी खबरराजनीतिराष्ट्रीय

यूपी में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 38 IAS अधिकारियों का तबादला, 5 जिलों में नए DM तैनात

विधानसभा चुनाव के मद्देनजर भारत निर्वाचन आयोग द्वारा अफसरों के तबादले संबंधी दिए गए दिशा-निर्देश के तहत शुक्रवार देर रात राज्य सरकार ने प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल किया।

मतदाता सूची के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण (एसएसआर) से पहले 38 आईएएस अफसरों के स्थानांतरण आदेश जारी किए गए हैं। इनमें पांच जिलाधिकारी सहित लखनऊ व मेरठ विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष, गाजियाबाद व वाराणसी के नगर आयुक्त और सात मुख्य विकास अधिकारी भी हैं।

आयोग ने 27 अक्टूबर को स्पष्ट तौर पर निर्देश दिया था कि 31 मई 2027 तक एक जिले में तीन वर्ष की सेवा अवधि पूरी करने वाले अधिकारियों को स्थानांतरित किया जाए। नगर निगम व विकास प्राधिकरणों में कार्यरत ऐसे अधिकारियों को भी हटाने के लिए कहा था।

पिछले विधानसभा चुनाव या उपचुनाव में तैनात रहे अधिकारियों की भी उसी विधानसभा क्षेत्र या जिले में फिर से तैनाती न करने के भी आयोग ने निर्देश दिए थे। इस संबंध में मुख्य सचिव से 30 नवंबर तक आयोग ने रिपोर्ट मांगी थी।

आयोग के दिशा-निर्देशों को ध्यान में रखते हुए नियुक्ति एवं कार्मिक विभाग ने सीतापुर, महाराजगंज, सिद्धार्थनगर, मुजफ्फरनगर और बिजनौर के जिलाधिकारी बदल दिए हैं। राजागणपति आर को सीतापुर के जिलाधिकारी पद से हटाकर सूडा का निदेशक बनाया गया है।

लखनऊ विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष प्रथमेश कुमार, सीतापुर के नए जिलाधिकारी बनाए गए हैं। महाराजगंज और सिद्धार्थनगर में भी जिलाधिकारियों की अदला-बदली की गई है।

गौरव सिंह सोगरवाल डीएम महराजगंज से डीएम सिद्धार्थनगर, शिवशरणप्पा डीएम सिद्धार्थनगर से डीएम महराजगंज बनाए गए हैं। जोगिन्दर सिंह डीएम बिजनौर व सुनील कुमार सिंह डीएम मुजफ्फरनगर बनाए गए हैं।

मुजफ्फरनगर के जिलाधिकारी उमेश मिश्रा को विशेष सचिव, नगर विकास बनाया गया है। वहीं, बिजनौर के जिलाधिकारी उमेश प्रताप सिंह को विशेष सचिव, लोक निर्माण विभाग की जिम्मेदारी दी गई है। गाजियाबाद के नगर आयुक्त विक्रमादित्य सिंह मलिक को मेरठ विकास प्राधिकरण का उपाध्यक्ष बनाया गया है।

वाराणसी के नगर आयुक्त हिमांशु नागपाल को गाजियाबाद का नगर आयुक्त और गोरखपुर के मुख्य विकास अधिकारी शाश्वत त्रिपुरारी को वाराणसी का नगर आयुक्त बनाया गया है। विशेष सचिव आइटी एवं इलेक्ट्रानिक्स अभिषेक कुमार को गोरखपुर का मुख्य विकास अधिकारी बनाया गया है।

यमुना एक्सप्रेस-वे औद्योगिक विकास प्राधिकरण में भी बदलाव किया गया है। संजय कुमार मीणा को अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी बनाया गया है, जबकि राजेश कुमार को अयोध्या का मुख्य विकास अधिकारी बनाया गया है।

अयोध्या के मुख्य विकास अधिकारी कृष्ण कुमार सिंह को यमुना प्राधिकरण में अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी की जिम्मेदारी दी गई है। नोएडा और ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण में भी अधिकारियों की जिम्मेदारियां बदली गई हैं।

नोएडा की अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी वंदना पाठक को सहारनपुर मंडल का अपर आयुक्त और बरेली मंडल की अपर आयुक्त प्रीति जायसवाल को नोएडा का अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी बनाया गया है। ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण में भी कई अधिकारियों को नई जिम्मेदारी दी गई है।

क्र. सं.अधिकारी का नामवर्तमान तैनातीनवीन तैनाती
1अनुज सिंहविशेष सचिव मुख्यमंत्री, अपर निदेशक, उत्तर प्रदेश राज्य कृषि उत्पादन मंडी परिषदउपाध्यक्ष, लखनऊ विकास प्राधिकरण
2प्रथमेश कुमारउपाध्यक्ष, लखनऊ विकास प्राधिकरणजिलाधिकारी, सीतापुर
3राजागणपति, आरजिलाधिकारी, सीतापुरनिदेशक, सूडा
4विक्रमादित्य सिंह मलिकनगर आयुक्त, नगर निगम, गाजियाबादउपाध्यक्ष, मेरठ विकास प्राधिकरण, संभागीय खाद्य नियंत्रक, मेरठ
5हिमांशु नागपालनगर आयुक्त, नगर निगम, वाराणसीनगर आयुक्त, नगर निगम, गाज़ियाबाद
6शाश्वत त्रिपुरारीमुख्य विकास अधिकारी, गोरखपुरनगर आयुक्त, नगर निगम, वाराणसी
7अभिषेक कुमारविशेष सचिव, आईटी एवं इलेक्ट्रॉनिक्समुख्य विकास अधिकारी, गोरखपुर
8संजय कुमार मीणाउपाध्यक्ष, मेरठ विकास प्राधिकरण, संभागीय खाद्य नियंत्रक, मेरठअपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी, यमुना एक्सप्रेस-वे औद्योगिक विकास प्राधिकरण
9राजेश कुमारअपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी, यमुना एक्सप्रेस-वे औद्योगिक विकास प्राधिकरणमुख्य विकास अधिकारी, अयोध्या
10कृष्ण कुमार सिंहमुख्य विकास अधिकारी, अयोध्याअपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी, यमुना एक्सप्रेस-वे औद्योगिक विकास प्राधिकरण
11डॉ. नितिन मदानअपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी, यमुना एक्सप्रेस-वे औद्योगिक विकास प्राधिकरणसंयुक्त प्रबंध निदेशक, उत्तर प्रदेश जल निगम (नगरीय)
12महेंद्र बहादुर सिंहविशेष सचिव, नगर विकास, निदेशक, सूडा, संयुक्त प्रबंध निदेशक, उत्तर प्रदेश जल निगम (नगरीय)निदेशक, सूडा एवं संयुक्त प्रबंध निदेशक, उत्तर प्रदेश जल निगम (नगरीय) का प्रभार हटाना
13वंदना त्रिपाठीअपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी, नोएडाअपर आयुक्त, सहारनपुर मंडल
14प्रीति जायसवालअपर आयुक्त, बरेली मंडलअपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी, नोएडा
15गौरव सिंह सोगरवालजिलाधिकारी, महाराजगंजजिलाधिकारी, सिद्धार्थनगर
16शिवशरणप्पा जीएनजिलाधिकारी, सिद्धार्थनगरजिलाधिकारी, महाराजगंज
17प्रत्युष पाण्डेयविशेष सचिव, समन्वय, अपर परियोजना निदेशक, यूपीडीएएसपीअपर निदेशक, उत्तर प्रदेश राज्य कृषि उत्पादन मंडी परिषद का अतिरिक्त प्रभार
18उमेश मिश्राजिलाधिकारी, मुजफ्फरनगरविशेष सचिव, नगर विकास
19सुनील कुमार सिंहअपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी, ग्रेटर नोएडाजिलाधिकारी, मुजफ्फरनगर
20नूपुर गोयलमुख्य विकास अधिकारी, मेरठअपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी, ग्रेटर नोएडा
21संदीप कुमारअपर जिलाधिकारी (वि/रा), हापुड़मुख्य विकास अधिकारी, मेरठ
22पवन कुमार मीनामुख्य विकास अधिकारी, फ़तेहपुरविशेष सचिव, नमामि गंगे एवं ग्रामीण जलापूर्ति
23जोगिन्दर सिंहविशेष सचिव, नमामि गंगे एवं ग्रामीण जलापूर्तिजिलाधिकारी, बिजनौर
24उमेश प्रताप सिंहजिलाधिकारी, बिजनौरविशेष सचिव, लोक निर्माण
25पूनम निगमउपसचिव, उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोगमुख्य विकास अधिकारी, फतेहपुर
26प्रवीण वर्माअपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी, बुंदेलखंड औद्योगिक विकास प्राधिकरणअपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी, ग्रेटर नोएडा
27श्रीलक्ष्मी, वीएसअपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी, ग्रेटर नोएडाविशेष सचिव, महिला कल्याण
28सुनील कुमार चौधरीअपर निदेशक, डॉ. राम मनोहर लोहिया उत्तर प्रदेश प्रशासन एवं प्रबंधन अकादमीअपर भूमि व्यवस्था आयुक्त, राजस्व परिषद, लखनऊ
29शाहिद अहमदमुख्य विकास अधिकारी, श्रावस्तीअपर निदेशक, डॉ. राम मनोहर लोहिया उत्तर प्रदेश प्रशासन एवं प्रबंधन अकादमी
30शिशिर कुमार सिंहसंयुक्त मजिस्ट्रेट, अलीगढ़, बंदोबस्त अधिकारी (चकबंदी), अलीगढ़मुख्य विकास अधिकारी, श्रावस्ती
31शैलेंद्र कुमार सिंहअपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी, यमुना एक्सप्रेस-वे औद्योगिक विकास प्राधिकरणमुख्य विकास अधिकारी, अलीगढ़, संभागीय खाद्य नियंत्रक, अलीगढ़
32योगेंद्र कुमारमुख्य विकास अधिकारी, अलीगढ़, संभागीय खाद्य नियंत्रक, अलीगढ़मुख्य विकास अधिकारी, फिरोजाबाद
33शत्रोहन वैश्यमुख्य विकास अधिकारी, फिरोज़ाबादअपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी, यमुना एक्सप्रेस-वे औद्योगिक विकास प्राधिकरण
34मनोज कुमार-1अपर आयुक्त, बरेली मण्डलअपर आयुक्त, वाराणसी मंडल
35अतुल कुमारअपर नगर आयुक्त, नगर निगम, मुरादाबादअपर आयुक्त, बरेली मंडल
36मंजूलताअपर आयुक्त, आगरा मंडलअपर नगर आयुक्त, नगर निगम, मुरादाबाद
37प्रतिभा सिंहअपर आयुक्त, आगरा मंडलअपर आयुक्त, कानपुर मंडल
38सौम्य श्रीवास्तवअपर स्थानिक आयुक्त, विशेष कार्याधिकारी, ग्रेटर नोएडाविशेष कार्याधिकारी, ग्रेटर नोएडा का प्रभार हटाना
Like us share us

Related Articles

Back to top button