
अल्पसंख्यक कल्याण, मुस्लिम वक्फ एवं हज राज्य मंत्री दानिश आजाद अंसारी ने कहा कि हर घर तिरंगा अभियान केवल कार्यक्रम नहीं, बल्कि राष्ट्र गौरव, एकता और अखंडता की भावना को मजबूत करने वाला अभियान है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस अभियान से जुड़ने का आह्वान किया है, इसलिए मदरसों के छात्र-छात्राओं को अभियान से जोड़ा जाए। स्वतंत्रता दिवस पर प्रत्येक वर्ष की तरह ही मदरसों में तिरंगा फहराया जाए।

राष्ट्रगान और स्वतंत्रता संग्राम के सेनानियों के योगदान पर जागरूकता कार्यक्रम कराए जाएं।
विभागीय प्रमुख सचिव को दिये निर्देश में अंसारी ने कहा कि ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के माध्यम से मदरसों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों में देशभक्ति, राष्ट्रीय एकता और संवैधानिक मूल्यों के प्रति सम्मान की भावना और मजबूत होगी।
इसमें शिथिलता नहीं होनी चाहिए। पिछले सालों से सभी मदरसों में राष्ट्रीय पर्वों पर तिरंगा फहराया जाता है और प्रतियोगिताएं होती हैं।



