
विजय कुमार निगम गोरखपुर:- गोरखपुर जनपद मुख्यालय से लगभग 15 किलोमीटर दूर कुसम्ही जंगल के बीच बसे वनटांगिया गांव जंगल तिकोनिया नंबर तीन के लोग मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आगमन की उत्साहपूर्वक प्रतीक्षा कर रहे हैं। गांव में उल्लास और उमंग का माहौल है। वजह भी खास है। सीएम योगी हर साल इस वनटांगिया गांव में दीपावली मनाने आते हैं। यहां हर घर में दीपों की रोशनी अपने ‘योगी बाबा’ के नाम समर्पित होती है। मुख्यमंत्री के स्वागत के लिए प्रशासन अपनी तैयारियों में जुटा है तो गांव के लोग भी अपने घर-द्वार को साफ-सुथरा बनाने, रंग-रोगन करने और सजाने-संवारने में लगे हैं। पूरा गांव मिल-जुलकर अपने प्रिय अतिथि की अगवानी की तैयारी कर रहा है।

मुख्यमंत्री रविवार (8 नवंबर) को एक बार फिर जंगल तिकोनिया नंबर तीन पहुंचकर वनटांगिया परिवारों के साथ दीपोत्सव मनाएंगे और दशकों तक वंचित रहे इस समुदाय के लोगों के साथ दीपावली की खुशियां साझा करेंगे। इस अवसर पर वह 82.41 करोड़ रुपये की लागत वाली 52 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास भी करेंगे। इनमें वनटांगिया गांव की बाहरी कनेक्टिविटी के लिए इंटरलॉकिंग सड़क, कुसम्ही जंगल में ईको पार्क और पिपराइच में वैश्विक नगर बाजार का निर्माण शामिल है। जंगल तिकोनिया नंबर तीन में बतौर सांसद और गोरक्षपीठ के उत्तराधिकारी के रूप में योगी आदित्यनाथ ने वनटांगिया समुदाय के साथ दीपावली मनाने की जो परंपरा शुरू की थी, वह मुख्यमंत्री बनने के बाद भी अनवरत जारी है। उनकी दीपावली की शुरुआत इसी गांव से होती है। इस बार भी सीएम योगी के आगमन को लेकर गांव का हर व्यक्ति उत्साहित है। प्रशासन के साथ ग्रामीण भी अपने ‘बाबा’ के स्वागत के लिए घर-आंगन को सजाने-संवारने में जुटे हैं। ऐसा होना स्वाभाविक भी है, क्योंकि करीब सौ साल तक उपेक्षा और बदहाली का सामना करने वाले वनटांगिया समुदाय को नागरिक का दर्जा दिलाने और समाज व विकास की मुख्यधारा से जोड़ने के प्रयासों में योगी आदित्यनाथ की अहम भूमिका रही है।
ब्रिटिश हुकूमत के दौरान जब रेल पटरियां बिछाई जा रही थीं, तब रेलवे स्लीपर बनाने के लिए जंगलों से बड़े पैमाने पर साखू के पेड़ों की कटाई हुई। इसकी भरपाई के लिए अंग्रेज सरकार ने साखू के नए पौधे लगाने और उनकी देखरेख करने के लिए गरीब भूमिहीनों और मजदूरों को जंगल में बसाया। साखू के जंगल विकसित करने के लिए वर्मा देश की ‘टांगिया विधि’ का इस्तेमाल किया गया। इसी विधि से जंगल में रहकर पौधों की देखरेख करने वाले लोग वनटांगिया कहलाए। कुसम्ही जंगल के पांच इलाकों जंगल तिकोनिया नंबर तीन, रजही खाले टोला, रजही नर्सरी, आमबाग नर्सरी और चिलबिलवा में वर्ष 1918 में इनकी पांच बस्तियां बसीं। इसी के आसपास महराजगंज के जंगलों में अलग-अलग स्थानों पर इनके 18 गांव भी बसे। वर्ष 1947 में देश आजाद हुआ, लेकिन वनटांगियों का जीवन गुलामी के दौर जैसा ही बना रहा। जंगल बसाने वाले इस समुदाय के पास देश की नागरिकता तक नहीं थी। नागरिकों को मिलने वाली सुविधाएं तो दूर की बात थीं। जंगल में झोपड़ी बनाने के अलावा किसी अन्य निर्माण की अनुमति नहीं थी। पेड़ों के पत्ते तोड़कर बेचने और मजदूरी करने के अलावा आजीविका का कोई दूसरा साधन भी नहीं था। इसके साथ ही वन विभाग की ओर से समय-समय पर जंगलों से बेदखली की कार्रवाई का भय भी बना रहता था।
वर्ष 1998 में योगी आदित्यनाथ पहली बार गोरखपुर के सांसद बने। उनके संज्ञान में आया कि वनटांगिया बस्तियों में रहने वाले लोगों का जीवन बेहद कठिन परिस्थितियों में गुजर रहा है। उन्होंने सबसे पहले इन बस्तियों तक शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाने का संकल्प लिया। इस काम में उनके नेतृत्व वाली महाराणा प्रताप शिक्षा परिषद की संस्थाओं एमपी कृषक इंटर कॉलेज और एमपीपीजी कॉलेज जंगल धूसड़ के साथ गोरखनाथ मंदिर की ओर से संचालित गुरु श्री गोरक्षनाथ अस्पताल की मोबाइल मेडिकल सेवा को लगाया गया। जंगल तिकोनिया नंबर तीन वनटांगिया गांव में वर्ष 2003 से शुरू हुए ये प्रयास वर्ष 2007 तक आकार लेने लगे। गांव के रामगणेश बताते हैं कि वनटांगिया समुदाय पूरी तरह उपेक्षित था। वह कहते हैं, ‘महाराज जी (योगी आदित्यनाथ को वनटांगिया समुदाय के लोग इसी संबोधन से बुलाते हैं) नहीं आते तो बदहाली में ही मर-खप जाते।’
.वनटांगिया समुदाय के बच्चों को शिक्षा के माध्यम से समाज की मुख्यधारा से जोड़ने के लिए योगी आदित्यनाथ को मुकदमे का सामना भी करना पड़ा। वर्ष 2009 में जंगल तिकोनिया नंबर तीन में योगी के सहयोगी वनटांगिया बच्चों के लिए एस्बेस्टस शीट डालकर एक अस्थायी स्कूल का निर्माण कर रहे थे। वन विभाग ने इस काम को अवैध बताते हुए मुकदमा दर्ज करा दिया। योगी ने अपने तर्कों से विभाग को निरुत्तर किया और अस्थायी स्कूल का निर्माण हो सका। गोरक्षनाथ हिंदू विद्यापीठ के नाम से संचालित यह विद्यालय आज भी उनके संघर्षों का साक्षी है।
वनटांगियों को सामान्य नागरिकों की तरह अधिकार दिलाने की लड़ाई शुरू करने वाले योगी आदित्यनाथ ने वर्ष 2009 से इस समुदाय के साथ दीपावली मनाने की परंपरा शुरू की। इससे पहली बार वनटांगिया समुदाय के लोगों को जंगल से बाहर भी जीवन के नए रंगों का अहसास हुआ। धीरे-धीरे यह सिलसिला परंपरा बन गया। मुख्यमंत्री बनने के बाद भी योगी आदित्यनाथ ने इसे जारी रखा। परिस्थितियां कैसी भी रहीं, वनटांगियों के साथ दीपोत्सव मनाने का क्रम नहीं टूटा। वनटांगिया गांव में दीपावली मनाने के दौरान मुख्यमंत्री बच्चों को मिठाई, कॉपी-किताबें और आतिशबाजी के उपहार देकर पढ़ाई के लिए प्रेरित करते हैं। साथ ही बस्ती के लोगों को भी विभिन्न सौगातें देते हैं। इस बार भी मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर ग्रामीण उत्साह के साथ स्वागत की तैयारियों में जुटे हैं।
मुख्यमंत्री बनने के बाद योगी आदित्यनाथ ने वनटांगिया समुदाय की सौ साल पुरानी कसक मिटाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाए। लोकसभा में वनटांगिया अधिकारों के लिए आवाज उठाते हुए वर्ष 2010 में उन्हें अपने स्थान पर बने रहने का अधिकार पत्र दिलाने वाले योगी ने मुख्यमंत्री बनने के बाद अपने कार्यकाल के पहले ही वर्ष में वनटांगिया गांवों को राजस्व ग्राम का दर्जा दिलाया। राजस्व ग्राम घोषित होने के बाद ये वनग्राम भी उन सुविधाओं के हकदार हो गए, जो सामान्य नागरिकों को मिलती हैं। जंगल तिकोनिया नंबर तीन ही नहीं, बल्कि गोरखपुर और महराजगंज के 23 वनटांगिया गांवों में भी बदलाव दिखाई देने लगा।
अपने कार्यकाल में मुख्यमंत्री योगी ने वनटांगिया गांवों को आवास, सड़क, बिजली, पानी, स्कूल, स्ट्रीट लाइट, आंगनबाड़ी केंद्र और आरओ वाटर मशीन जैसी सुविधाओं से आच्छादित किया है। आज वनटांगिया गांवों के लोगों के पास मुख्यमंत्री आवास योजना के तहत पक्के मकान, कृषि योग्य भूमि, आधार कार्ड, राशन कार्ड और रसोई गैस जैसी सुविधाएं हैं। बच्चे स्कूलों में पढ़ रहे हैं और पात्र लोगों को वृद्धावस्था, विधवा तथा दिव्यांग पेंशन जैसी योजनाओं का लाभ मिल रहा है।
छह दिसंबर को तोड़कर रहेंगे शाही मस्जिद ईदगाह का गुंबद, ऐलान से मथुरा में गर्माया माहौल
छह दिसंबर को श्रीकृष्ण जन्मस्थान पर कारसेवा को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। कारसेवा की घोषणा करने वाले जुल्हैंदी स्थित श्रीचित्रगुप्त पीठाधीश्वर डाॅ. स्वामी सच्चिदानंद महाराज ने शुक्रवार को कहा कि कारसेवा के लिए 40 हजार से अधिक लोग आएंगे। शाही मस्जिद ईदगाह का गुंबद हम तोड़कर रहेंगे। कहां से कैसे कारसेवा शुरू करनी …
सीएम योगी के हाथों नियुक्ति पत्र पाकर खिले युवाओं के चेहरे, बोले- मेहनत का मिला फल
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को लखनऊ के इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग के माध्यम से आंतरिक लेखा एवं लेखा परीक्षा निदेशालय में चयनित 1,594 अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र वितरित किए। निष्पक्ष एवं पारदर्शी भर्ती प्रक्रिया के तहत सरकारी नौकरी पाने वाले अभ्यर्थियों के चेहरे मुख्यमंत्री के हाथों नियुक्ति पत्र …
योगी सरकार में खादी को मिला नया विस्तार, ग्रामीण अर्थव्यवस्था और रोजगार का बन रहा मजबूत आधार
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश सरकार खादी को केवल परंपरा और विरासत तक सीमित न रखकर इसे ग्रामीण अर्थव्यवस्था, रोजगार और आत्मनिर्भरता का सशक्त माध्यम बनाने की दिशा में लगातार काम कर रही है। इसी कड़ी में शुक्रवार को गोमती नगर स्थित केंद्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय प्रांगण में 10 दिवसीय राज्य स्तरीय ‘उत्तर …
सर्दी में मजदूरों का मजबूत सहारा बनेगी योगी सरकार: यूपी में 1 दिसंबर से खुलेंगे निशुल्क लेबर अड्डे, मिलेगा मुफ्त भोजन और बिस्तर
उत्तर प्रदेश सरकार सर्दी के मौसम में मजदूरों का मजबूत सहारा बनेगी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर निर्माण श्रमिकों को हाड़ कंपाने वाली ठंड में राहत देने के लिए डॉ. भीमराव आंबेडकर श्रमिक सुविधा केंद्र योजना के अंतर्गत 18 महानगरों में 1 दिसंबर से निशुल्क अस्थायी लेबर अड्डे खोले जाएंगे। ये अड्डे गोरखपुर, आगरा, …
यूपी के 65 हजार होमगार्ड परिवारों को योगी सरकार का बड़ा तोहफा, अब आयुष्मान की तर्ज पर होगा 5 लाख तक मुफ्त इलाज
प्रदेश के होमगार्ड स्वयंसेवकों, अवैतनिक अधिकारियों और उनके आश्रितों को अब प्रतिवर्ष पांच लाख रुपये तक कैशलेस चिकित्सा सुविधा मिलेगी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने होमगार्ड विभाग में पहले से संचालित कैशलेस चिकित्सा व्यवस्था को शुक्रवार को ‘मुख्यमंत्री होमगार्ड्स कैशलेस चिकित्सा योजना’ नाम दिया है। होमगार्ड एवं नागरिक सुरक्षा राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) धर्मवीर प्रजापति ने बताया …
ओपीडी 28 नवंबर: कानपुर, उन्नाव समेत कई जिलों के अस्पतालों का OPD शेड्यूल, देखें डॉक्टरों के नाम, विभाग और समय
शनिवार को कानपुर समेत आसपास के 13 जिलों के प्रमुख सरकारी अस्पतालों और मेडिकल कॉलेज में ओपीडी सेवाएं सुचारु रूप से संचालित होंगी। मरीजों की सुविधा के लिए कानपुर के एलएलआर अस्पताल, जीएसवीएसएस पीजीआई, उर्सुला, हृदय रोग संस्थान, मुरारी लाल चेस्ट चिकित्सालय और कांशीराम चिकित्सालय में विशेषज्ञ डॉक्टर परामर्श के लिए उपलब्ध रहेंगे। इसके साथ …
लोकसभा में बढ़ेंगी 50 फीसदी सीटें, मोदी कैबिनेट ने प्रस्ताव को दी मंजूरी; 2051 तक लागू रहेगी व्यवस्था
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में हुई केंद्रीय कैबिनेट की बैठक में शुक्रवार को लोकसभा की सीटों में सभी राज्यों में 50 प्रतिशत तक की बढ़ोतरी करने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी गई है। सीटों की यह संशोधित अधिकतम सीमा साल 2050 तक लागू रहेगी। यह बड़ा फैसला 30 नवंबर से शुरू होने वाले …
पेंशन अटकने से बचाना है तो 30 नवंबर तक पूरा करें यह काम, 1 दिसंबर से नए NPS नियम होंगे लागू
पेंशनभोगियों और नेशनल पेंशन सिस्टम (NPS) से जुड़े निवेशकों के लिए आने वाले कुछ दिन बेहद महत्वपूर्ण हैं। केद्र सरकार के पेंशनर्स के लिए सालाना जीवन प्रमाण पत्र (लाइफ सर्टिफिकेट) की आखिरी तारीख 30 नवंबर 2026 तय है, जबकि 1 दिसंबर 2026 से NPS स्कीमों से जुड़े नए नियम भी लागू होने जा रहे हैं। …
श्रीमद्भागवत कथा कार्यक्रम के दृष्टिगत जिलाधिकारी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक उन्नाव द्वारा आयोजन स्थल का निरीक्षण कर सुरक्षा एवं व्यवस्थाओं का लिया गया जायजा।*
विश्व शांति सेवा समिति, उन्नाव के तत्वावधान में माननीय विधायक श्री पंकज गुप्ता के आयोजकत्व में रामलीला मैदान, थाना कोतवाली सदर, जनपद उन्नाव में दिनांक 28.11.2026 से 04.12.2026 तक प्रतिदिन अपराह्न 14:30 बजे से 17:30 बजे तक कथावाचक श्री देवकीनंदन ठाकुर जी द्वारा श्रीमद्भागवत कथा एवं तत्पश्चात प्रसाद वितरण का कार्यक्रम प्रस्तावित है। उक्त कार्यक्रम …
मुख्यमंत्री योगी “संविधान का गला घोंटने वाले आज लाल किताब लेकर जनता को गुमराह कर रहे”
विजय कुमार निगम लखनऊ:- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विपक्ष पर संविधान और लोकतांत्रिक संस्थाओं को कमजोर करने का आरोप लगाते हुए कहा कि जिन लोगों ने अवसर मिलने पर संविधान का गला घोंटने का प्रयास किया, वे आज लाल किताब लेकर जनता को गुमराह कर रहे हैं। संविधान की संप्रभुता किसी व्यक्ति, परिवार या जाति विशेष …



