
विजय कुमार निगम लखनऊ:- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विपक्ष पर संविधान और लोकतांत्रिक संस्थाओं को कमजोर करने का आरोप लगाते हुए कहा कि जिन लोगों ने अवसर मिलने पर संविधान का गला घोंटने का प्रयास किया, वे आज लाल किताब लेकर जनता को गुमराह कर रहे हैं। संविधान की संप्रभुता किसी व्यक्ति, परिवार या जाति विशेष में नहीं, बल्कि देश के आम नागरिक में निहित है। मुख्यमंत्री गुरुवार को लोक भवन ऑडिटोरियम में संविधान दिवस पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। इस अवसर पर उन्होंने डॉ. भीमराव अंबेडकर मूर्ति विकास योजना के तहत प्रदेश के 3,955 मूर्ति स्थलों के सौंदर्यीकरण कार्यों का शुभारंभ किया। उन्होंने उप मुख्यमंत्री और अन्य अतिथियों के साथ संविधान की उद्देशिका का सामूहिक पाठ भी किया।
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर और सामाजिक न्याय के महापुरुषों से जुड़े 4,030 स्थल चिह्नित किए गए हैं। इनमें से 3,955 स्थलों पर सौंदर्यीकरण कार्य शुरू किए जा रहे हैं। यहां जरूरत के अनुसार छतरी, बाउंड्री वॉल, सीसीटीवी कैमरे और अन्य सुरक्षा व्यवस्थाएं विकसित की जाएंगी। परिसर में फुलवारी भी बनाई जाएगी। उन्होंने कहा कि यह अभियान बाबा साहेब, संत रविदास, संत कबीरदास और महर्षि वाल्मीकि जैसे महापुरुषों के योगदान तथा समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति की भावनाओं के सम्मान का प्रयास है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि भारत का संविधान 145 करोड़ नागरिकों का गौरव और मार्गदर्शक है। दुनिया के कई देशों में जाति, रंग और लिंग के आधार पर नागरिकों को लंबे समय तक मताधिकार से वंचित रखा गया, जबकि भारत ने संविधान लागू होने के पहले दिन से हर वयस्क नागरिक को बिना भेदभाव मतदान का अधिकार दिया। संविधान की प्रस्तावना के शुरुआती शब्द ‘हम भारत के लोग’ स्पष्ट करते हैं कि देश की संप्रभुता आम नागरिक में निहित है। विधायिका, कार्यपालिका और न्यायपालिका के बीच संतुलन ही लोकतांत्रिक व्यवस्था को मजबूत बनाता है।
मुख्यमंत्री ने आरोप लगाया कि कांग्रेस ने बाबा साहेब को भारत रत्न नहीं दिया और उन्हें संसद तक पहुंचने से रोकने के लिए षड्यंत्र किए। सपा सरकार ने कन्नौज मेडिकल कॉलेज से बाबा साहेब का नाम हटा दिया था, जिसे वर्तमान सरकार ने फिर बहाल किया। उरई मेडिकल कॉलेज का नाम लोकमाता अहिल्याबाई होलकर के नाम पर किया गया। उन्होंने महाराज सुहेलदेव के सम्मान में बहराइच में स्मारक और उनके नाम पर मेडिकल कॉलेज तथा राजा महेंद्र प्रताप सिंह के नाम पर अलीगढ़ में राज्य विश्वविद्यालय स्थापित किए जाने का भी उल्लेख किया।
मुख्यमंत्री ने पिछली सरकारों पर माफिया और अपराधियों को संरक्षण देने, पेपर लीक, नकल, नौकरी में वसूली और गरीबों को योजनाओं से वंचित रखने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि कानून का राज और विधि का शासन ही विकास की गारंटी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 2015 में बाबा साहेब की 125वीं जयंती पर 26 नवंबर को संविधान दिवस के रूप में मनाने की शुरुआत की। संविधान की मूल प्रति में भगवान श्रीराम, भगवान श्रीकृष्ण, महात्मा बुद्ध और सम्राट अशोक सहित भारत की विरासत के चित्र भी शामिल हैं। संविधान सभा के 55 सदस्य उत्तर प्रदेश से थे, जबकि 15 महिला सदस्यों में से छह प्रदेश से थीं।
मुख्यमंत्री योगी “संविधान का गला घोंटने वाले आज लाल किताब लेकर जनता को गुमराह कर रहे”
विजय कुमार निगम लखनऊ:- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विपक्ष पर संविधान और लोकतांत्रिक संस्थाओं को कमजोर करने का आरोप लगाते हुए कहा कि जिन लोगों ने अवसर मिलने पर संविधान का गला घोंटने का प्रयास किया, वे आज लाल किताब लेकर जनता को गुमराह कर रहे हैं। संविधान की संप्रभुता किसी व्यक्ति, परिवार या जाति विशेष …
मुख्यमंत्री योगी “भारत की संप्रभुता किसी व्यक्ति, परिवार या जाति विशेष में नहीं, आम नागरिक में निहित”
विजय कुमार निगम लखनऊ:- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि भारत की संप्रभुता किसी व्यक्ति, परिवार या जाति विशेष में नहीं, बल्कि देश के आम नागरिक में निहित है। संविधान ने प्रत्येक भारतीय को यह अधिकार और दायित्व दिया है कि वह देश का वास्तविक संरक्षक है। कोई व्यक्ति या परिवार यह दावा नहीं कर सकता …
प्रियंका गांधी “हमारा संविधान स्वतंत्रता, समानता, न्याय और बंधुत्व की गारंटी देता है”
नयी दिल्ली संविधान दिवस के मौके पर गुरुवार को कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा ने देशवासियों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि हमारा संविधान स्वतंत्रता, समानता, न्याय और बंधुत्व की गारंटी देता है। कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट में लिखा कि हमारा संविधान हर एक भारतवासी का सुरक्षा …
तिरुपति बालाजी मंदिर को 160 करोड़ का सोना दान करेगा कारोबारी, 121 किलो के आभूषण लेकर पहुंचा भक्त
तिरुपति आंध्र प्रदेश के प्रसिद्ध तिरुपति बालाजी मंदिर में एक भक्त की ओर से किए जा रहे विशाल सोने के दान की चर्चा है। भगवान वेंकटेश्व्र स्वामी को 121 किलोग्राम सोने के आभूषण भेंट किए जाने हैं। इनकी अनुमानित कीमत 150 से 160 करोड़ रुपये के बीच बताई जा रही है। तिरुमला तिरुपति देवस्थानम (टीटीडी) …
कभी भी बुलाया जा सकता है संसद का शीतकालीन सत्र, मंत्रियों-सांसदों ने टालीं यात्राएंय महिला आरक्षण पर नजर
नयी दिल्ली संसद के आगामी सत्र को लेकर राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। संभावना जताई जा रही है कि केंद्र सरकार 15 दिसंबर से पहले कभी भी संसद का सत्र बुला सकती है। इसी आशंका के बीच केंद्रीय मंत्रियों और सत्तारूढ़ राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) के सांसदों ने फिलहाल अपनी यात्राएं टाल दी हैं। …
सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, पैकेट पर दिखाना होगा ज्यादा चीनी, नमक और वसा का चेतावनी लेबल
नयी दिल्ली खाद्य पदार्थों में अधिक चीनी, नमक और वसा की मात्रा को लेकर बढ़ती स्वास्थ्य चिंताओं के बीच सुप्रीम कोर्ट ने महत्वपूर्ण निर्देश दिए हैं। अदालत ने केंद्र सरकार और भारतीय खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण (एफएसएसएआई) से खाद्य उत्पादों पर फ्रंट-ऑफ-पैकेज न्यूट्रिशन लेबलिंग (एफओपीएनएल) को प्रभावी बनाने की दिशा में कदम उठाने को …
CJP नेता सौरव दास के खिलाफ लुकआउट सर्कुलर जारी, केंद्र ने दिल्ली हाईकोर्ट में दी जानकारी
नयी दिल्ली कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के सह-संयोजक सौरव दास के खिलाफ एक लुक आउट सर्कुलर (एलओसी) जारी किया गया है, जिससे उनके विदेश जाने पर रोक लगी है। गुरुवार को केंद्र सरकार ने दिल्ली हाईकोर्ट में यह जानकारी दी। सौरव दास की विदेश जाने से रोकने के खिलाफ दायर याचिका पर गुरुवार को दिल्ली …
UP ने रोका मोदी का रथ, इसलिए अब कम बोल रहे हैं पीएम, खरगे ने अमित शाह पर भी साधा निशाना
लखनऊ संविधान दिवस के अवसर पर गुरुवार को लखनऊ पहुंचे कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने भारतीय जनता पार्टी और केंद्र सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पुराने चुनावी नारे अबकी बार 400 पार का जिक्र करते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश ने मोदी के रथ को रोक दिया है। इसी वजह …
दलित का बेटा सीएम, अब्दुल का बेटा डिप्टी सीएम, ओवैसी का योगी और अखिलेश पर हमला, बोले, मौकापरस्ती का दौर खत्म
लखनऊ उत्तर प्रदेश में 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं। इसी बीच गुरुवार को राजधानी लखनऊ के रमाबाई अंबेडकर मैदान में आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) और एआईएमआईएम की संयुक्त महारैली आयोजित की गई। सामाजिक परिवर्तन मोर्चा के गठन के बाद दोनों दलों की यह पहली बड़ी संयुक्त जनसभा रही। …




