
तिरुपति आंध्र प्रदेश के प्रसिद्ध तिरुपति बालाजी मंदिर में एक भक्त की ओर से किए जा रहे विशाल सोने के दान की चर्चा है। भगवान वेंकटेश्व्र स्वामी को 121 किलोग्राम सोने के आभूषण भेंट किए जाने हैं। इनकी अनुमानित कीमत 150 से 160 करोड़ रुपये के बीच बताई जा रही है। तिरुमला तिरुपति देवस्थानम (टीटीडी) के अधिकारियों के साथ दान को लेकर पहले ही बातचीत की जा चुकी है। इसे मंदिर के इतिहास में किसी एक व्यक्ति की ओर से किया जाने वाला सबसे बड़ा सोने का चढ़ावा बताया जा रहा है। इस विशेष दान को लेकर आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू ने भी जानकारी दी है। माना जा रहा है कि इस अवसर पर वह भगवान वेंकटेश्वर के दर्शन के लिए तिरुमला पहुंच सकते हैं। भगवान को अर्पित किए जाने वाले 121 किलो सोने में कुल 45 विशेष आभूषण शामिल हैं। इन्हें नौ अलग-अलग सेटों में तैयार किया गया है। इन आभूषणों को बनाने में करीब 15 महीने का समय लगा है। दान में भगवान के लिए मुकुट, शंख-चक्र, कमरबंद, भुजकीर्तियां और अभय हस्त जैसे पारंपरिक आभूषण शामिल हैं। इन सभी को विशेष डिजाइन और धार्मिक परंपराओं को ध्यान में रखते हुए तैयार कराया गया है। मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू के मुताबिक, दानकर्ता ने भगवान वेंकटेश्वर स्वामी के नाम पर एक कंपनी शुरू की थी।

कारोबार में सफलता मिलने के बाद उसने कंपनी की 60 प्रतिशत हिस्सेदारी करीब 1.5 अरब डॉलर में बेच दी। भक्त का मानना है कि उसे मिली आर्थिक सफलता भगवान वेंकटेश्वर की कृपा से हासिल हुई है। इसलिए वह अपनी कमाई का एक बड़ा हिस्सा भगवान को समर्पित करना चाहता है। इसी भावना के तहत उसने 121 किलो सोने के आभूषण दान करने का फैसला किया। इस पूरे दान की खास बात यह है कि कारोबारी ने अपनी पहचान सार्वजनिक नहीं करने की अपील की है। मुख्यमंत्री नायडू को लिखे पत्र में भी उसने अनुरोध किया था कि उसका नाम उजागर न किया जाए। दानकर्ता ने स्वयं 121 किलो सोने का वजन तय किया था। मुख्यमंत्री के अनुसार, भक्त को यह जानकारी नहीं थी कि भगवान वेंकटेश्वर को पारंपरिक रूप से लगभग 120 किलो वजन के आभूषण पहनाए जाते हैं। इसके बावजूद उसने इसी के आसपास का वजन तय किया। टीटीडी सूत्रों के अनुसार, 121 किलो सोने के आभूषणों का यह चढ़ावा किसी एक व्यक्ति की ओर से मंदिर को दिया जाने वाला अब तक का सबसे बड़ा स्वर्ण दान माना जा रहा है। तिरुपति बालाजी मंदिर देश ही नहीं, दुनिया के प्रमुख धार्मिक स्थलों में शामिल है और यहां हर साल लाखों श्रद्धालु दर्शन तथा दान के लिए पहुंचते हैं। इस विशाल भेंट ने एक बार फिर मंदिर की धार्मिक परंपराओं और भक्तों की आस्था को चर्चा में ला दिया है।
मुख्यमंत्री योगी “संविधान का गला घोंटने वाले आज लाल किताब लेकर जनता को गुमराह कर रहे”
विजय कुमार निगम लखनऊ:- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विपक्ष पर संविधान और लोकतांत्रिक संस्थाओं को कमजोर करने का आरोप लगाते हुए कहा कि जिन लोगों ने अवसर मिलने पर संविधान का गला घोंटने का प्रयास किया, वे आज लाल किताब लेकर जनता को गुमराह कर रहे हैं। संविधान की संप्रभुता किसी व्यक्ति, परिवार या जाति विशेष …
मुख्यमंत्री योगी “भारत की संप्रभुता किसी व्यक्ति, परिवार या जाति विशेष में नहीं, आम नागरिक में निहित”
विजय कुमार निगम लखनऊ:- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि भारत की संप्रभुता किसी व्यक्ति, परिवार या जाति विशेष में नहीं, बल्कि देश के आम नागरिक में निहित है। संविधान ने प्रत्येक भारतीय को यह अधिकार और दायित्व दिया है कि वह देश का वास्तविक संरक्षक है। कोई व्यक्ति या परिवार यह दावा नहीं कर सकता …
प्रियंका गांधी “हमारा संविधान स्वतंत्रता, समानता, न्याय और बंधुत्व की गारंटी देता है”
नयी दिल्ली संविधान दिवस के मौके पर गुरुवार को कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा ने देशवासियों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि हमारा संविधान स्वतंत्रता, समानता, न्याय और बंधुत्व की गारंटी देता है। कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट में लिखा कि हमारा संविधान हर एक भारतवासी का सुरक्षा …
तिरुपति बालाजी मंदिर को 160 करोड़ का सोना दान करेगा कारोबारी, 121 किलो के आभूषण लेकर पहुंचा भक्त
तिरुपति आंध्र प्रदेश के प्रसिद्ध तिरुपति बालाजी मंदिर में एक भक्त की ओर से किए जा रहे विशाल सोने के दान की चर्चा है। भगवान वेंकटेश्व्र स्वामी को 121 किलोग्राम सोने के आभूषण भेंट किए जाने हैं। इनकी अनुमानित कीमत 150 से 160 करोड़ रुपये के बीच बताई जा रही है। तिरुमला तिरुपति देवस्थानम (टीटीडी) …
कभी भी बुलाया जा सकता है संसद का शीतकालीन सत्र, मंत्रियों-सांसदों ने टालीं यात्राएंय महिला आरक्षण पर नजर
नयी दिल्ली संसद के आगामी सत्र को लेकर राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। संभावना जताई जा रही है कि केंद्र सरकार 15 दिसंबर से पहले कभी भी संसद का सत्र बुला सकती है। इसी आशंका के बीच केंद्रीय मंत्रियों और सत्तारूढ़ राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) के सांसदों ने फिलहाल अपनी यात्राएं टाल दी हैं। …
सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, पैकेट पर दिखाना होगा ज्यादा चीनी, नमक और वसा का चेतावनी लेबल
नयी दिल्ली खाद्य पदार्थों में अधिक चीनी, नमक और वसा की मात्रा को लेकर बढ़ती स्वास्थ्य चिंताओं के बीच सुप्रीम कोर्ट ने महत्वपूर्ण निर्देश दिए हैं। अदालत ने केंद्र सरकार और भारतीय खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण (एफएसएसएआई) से खाद्य उत्पादों पर फ्रंट-ऑफ-पैकेज न्यूट्रिशन लेबलिंग (एफओपीएनएल) को प्रभावी बनाने की दिशा में कदम उठाने को …
CJP नेता सौरव दास के खिलाफ लुकआउट सर्कुलर जारी, केंद्र ने दिल्ली हाईकोर्ट में दी जानकारी
नयी दिल्ली कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के सह-संयोजक सौरव दास के खिलाफ एक लुक आउट सर्कुलर (एलओसी) जारी किया गया है, जिससे उनके विदेश जाने पर रोक लगी है। गुरुवार को केंद्र सरकार ने दिल्ली हाईकोर्ट में यह जानकारी दी। सौरव दास की विदेश जाने से रोकने के खिलाफ दायर याचिका पर गुरुवार को दिल्ली …
UP ने रोका मोदी का रथ, इसलिए अब कम बोल रहे हैं पीएम, खरगे ने अमित शाह पर भी साधा निशाना
लखनऊ संविधान दिवस के अवसर पर गुरुवार को लखनऊ पहुंचे कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने भारतीय जनता पार्टी और केंद्र सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पुराने चुनावी नारे अबकी बार 400 पार का जिक्र करते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश ने मोदी के रथ को रोक दिया है। इसी वजह …
दलित का बेटा सीएम, अब्दुल का बेटा डिप्टी सीएम, ओवैसी का योगी और अखिलेश पर हमला, बोले, मौकापरस्ती का दौर खत्म
लखनऊ उत्तर प्रदेश में 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं। इसी बीच गुरुवार को राजधानी लखनऊ के रमाबाई अंबेडकर मैदान में आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) और एआईएमआईएम की संयुक्त महारैली आयोजित की गई। सामाजिक परिवर्तन मोर्चा के गठन के बाद दोनों दलों की यह पहली बड़ी संयुक्त जनसभा रही। …




