
लखनऊ उत्तर प्रदेश में 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं। इसी बीच गुरुवार को राजधानी लखनऊ के रमाबाई अंबेडकर मैदान में आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) और एआईएमआईएम की संयुक्त महारैली आयोजित की गई। सामाजिक परिवर्तन मोर्चा के गठन के बाद दोनों दलों की यह पहली बड़ी संयुक्त जनसभा रही। रैली में एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि प्रदेश में अब मौकापरस्ती की राजनीति का समय खत्म होने वाला है। रैली स्थल पर लगे पोस्टर और होर्डिंग ने राजनीतिक चर्चा को और तेज कर दिया। इनमें लिखा था, दलित का बेटा सीएम बनेगा और अब्दुल का बेटा डिप्टी सीएम बनेगा। इस नारे के जरिए सामाजिक परिवर्तन मोर्चा ने दलित और मुस्लिम समुदायों को एक राजनीतिक मंच पर लाने का संदेश दिया। मोर्चे में चंद्रशेखर आजाद की आजाद समाज पार्टी और ओवैसी की एआईएमआईएम शामिल हैं। दोनों दलों ने 2027 के विधानसभा चुनाव में प्रदेश की सभी 403 सीटों पर चुनाव लड़ने की घोषणा की है। चंद्रशेखर आजाद को गठबंधन की ओर से मुख्यमंत्री पद का चेहरा घोषित किया गया है।

सभा को संबोधित करते हुए ओवैसी ने कहा कि मैदान में उमड़ी भीड़ प्रदेश की राजनीति को नया संदेश दे रही है। उन्होंने दावा किया कि अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और अखिलेश यादव की मौकापरस्ती की राजनीति का दौर समाप्त होने वाला है। ओवैसी ने कहा कि चंद्रशेखर आजाद को मुख्यमंत्री बनाने के लिए मोर्चा पूरी ताकत लगाएगा। उन्होंने गठबंधन के मुख्यमंत्री चेहरे के रूप में आजाद का नाम दोहराते हुए समर्थकों से इस लक्ष्य के लिए एकजुट होने की अपील की। ओवैसी ने उत्तर प्रदेश की कानून-व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए कहा कि मोर्चा ऐसा प्रदेश बनाना चाहता है जहां बुलडोजर और गुंडागर्दी के बजाय संविधान और इंसाफ का राज हो। उन्होंने डॉ. भीमराव आंबेडकर के योगदान का जिक्र करते हुए कहा कि संविधान ने देश को भाईचारे, समानता और न्याय का रास्ता दिखाया। रैली में एआईएमआईएम के प्रदेश अध्यक्ष शौकत अली ने भी दलित-मुस्लिम एकता की बात रखी। उन्होंने कहा कि दोनों समुदायों के बीच आपसी भाईचारा कायम रहना चाहिए। उनके मुताबिक, बाबा साहेब का संविधान वंचित और कमजोर वर्गों के अधिकारों की सबसे बड़ी ताकत है। उन्होंने कहा कि दलित और मुस्लिम समुदाय मिलकर चंद्रशेखर आजाद को मुख्यमंत्री बनाने के लिए काम करेंगे। इस रैली के जरिए सामाजिक परिवर्तन मोर्चा ने 2027 के चुनाव से पहले अपनी राजनीतिक रणनीति और सामाजिक समीकरण का संदेश देने की कोशिश की है।
मुख्यमंत्री योगी “संविधान का गला घोंटने वाले आज लाल किताब लेकर जनता को गुमराह कर रहे”
विजय कुमार निगम लखनऊ:- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विपक्ष पर संविधान और लोकतांत्रिक संस्थाओं को कमजोर करने का आरोप लगाते हुए कहा कि जिन लोगों ने अवसर मिलने पर संविधान का गला घोंटने का प्रयास किया, वे आज लाल किताब लेकर जनता को गुमराह कर रहे हैं। संविधान की संप्रभुता किसी व्यक्ति, परिवार या जाति विशेष …
मुख्यमंत्री योगी “भारत की संप्रभुता किसी व्यक्ति, परिवार या जाति विशेष में नहीं, आम नागरिक में निहित”
विजय कुमार निगम लखनऊ:- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि भारत की संप्रभुता किसी व्यक्ति, परिवार या जाति विशेष में नहीं, बल्कि देश के आम नागरिक में निहित है। संविधान ने प्रत्येक भारतीय को यह अधिकार और दायित्व दिया है कि वह देश का वास्तविक संरक्षक है। कोई व्यक्ति या परिवार यह दावा नहीं कर सकता …
प्रियंका गांधी “हमारा संविधान स्वतंत्रता, समानता, न्याय और बंधुत्व की गारंटी देता है”
नयी दिल्ली संविधान दिवस के मौके पर गुरुवार को कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा ने देशवासियों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि हमारा संविधान स्वतंत्रता, समानता, न्याय और बंधुत्व की गारंटी देता है। कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट में लिखा कि हमारा संविधान हर एक भारतवासी का सुरक्षा …
तिरुपति बालाजी मंदिर को 160 करोड़ का सोना दान करेगा कारोबारी, 121 किलो के आभूषण लेकर पहुंचा भक्त
तिरुपति आंध्र प्रदेश के प्रसिद्ध तिरुपति बालाजी मंदिर में एक भक्त की ओर से किए जा रहे विशाल सोने के दान की चर्चा है। भगवान वेंकटेश्व्र स्वामी को 121 किलोग्राम सोने के आभूषण भेंट किए जाने हैं। इनकी अनुमानित कीमत 150 से 160 करोड़ रुपये के बीच बताई जा रही है। तिरुमला तिरुपति देवस्थानम (टीटीडी) …
कभी भी बुलाया जा सकता है संसद का शीतकालीन सत्र, मंत्रियों-सांसदों ने टालीं यात्राएंय महिला आरक्षण पर नजर
नयी दिल्ली संसद के आगामी सत्र को लेकर राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। संभावना जताई जा रही है कि केंद्र सरकार 15 दिसंबर से पहले कभी भी संसद का सत्र बुला सकती है। इसी आशंका के बीच केंद्रीय मंत्रियों और सत्तारूढ़ राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) के सांसदों ने फिलहाल अपनी यात्राएं टाल दी हैं। …
सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, पैकेट पर दिखाना होगा ज्यादा चीनी, नमक और वसा का चेतावनी लेबल
नयी दिल्ली खाद्य पदार्थों में अधिक चीनी, नमक और वसा की मात्रा को लेकर बढ़ती स्वास्थ्य चिंताओं के बीच सुप्रीम कोर्ट ने महत्वपूर्ण निर्देश दिए हैं। अदालत ने केंद्र सरकार और भारतीय खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण (एफएसएसएआई) से खाद्य उत्पादों पर फ्रंट-ऑफ-पैकेज न्यूट्रिशन लेबलिंग (एफओपीएनएल) को प्रभावी बनाने की दिशा में कदम उठाने को …
CJP नेता सौरव दास के खिलाफ लुकआउट सर्कुलर जारी, केंद्र ने दिल्ली हाईकोर्ट में दी जानकारी
नयी दिल्ली कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के सह-संयोजक सौरव दास के खिलाफ एक लुक आउट सर्कुलर (एलओसी) जारी किया गया है, जिससे उनके विदेश जाने पर रोक लगी है। गुरुवार को केंद्र सरकार ने दिल्ली हाईकोर्ट में यह जानकारी दी। सौरव दास की विदेश जाने से रोकने के खिलाफ दायर याचिका पर गुरुवार को दिल्ली …
UP ने रोका मोदी का रथ, इसलिए अब कम बोल रहे हैं पीएम, खरगे ने अमित शाह पर भी साधा निशाना
लखनऊ संविधान दिवस के अवसर पर गुरुवार को लखनऊ पहुंचे कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने भारतीय जनता पार्टी और केंद्र सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पुराने चुनावी नारे अबकी बार 400 पार का जिक्र करते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश ने मोदी के रथ को रोक दिया है। इसी वजह …
दलित का बेटा सीएम, अब्दुल का बेटा डिप्टी सीएम, ओवैसी का योगी और अखिलेश पर हमला, बोले, मौकापरस्ती का दौर खत्म
लखनऊ उत्तर प्रदेश में 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं। इसी बीच गुरुवार को राजधानी लखनऊ के रमाबाई अंबेडकर मैदान में आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) और एआईएमआईएम की संयुक्त महारैली आयोजित की गई। सामाजिक परिवर्तन मोर्चा के गठन के बाद दोनों दलों की यह पहली बड़ी संयुक्त जनसभा रही। …




